Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण, क्या मिलेगा राहुल को I.N.D.I.A का साथ ?

DigitalDesk by DigitalDesk
July 31, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
Bharat Jodo Yatra Phase II
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

तैयार किया जा रहा भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण का प्लान

कांग्रेस नेता राहुल गांधी कन्याकुमारी से श्रीनगर तक भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब भारत जोड़ों यात्रा का दूसरा चरण शुरु करने वाले हैं। राहुल गांधी जल्द ही भारत जोड़ो यात्रा का एक और अध्याय लिखने की तैयारी कर रहे हैं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण का प्लान तैयार किया जा रहा है। इसके जरिए कांग्रेस की नजर पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव ही नहीं इसके बाद होने वाले लोकसभा चुनाव पर भी है। चर्चाएं हैं कि राहुल गांधी इस बार फिर राजस्थान से होकर अपनी भारत जोड़ो यात्रा निकालेंगे। राजस्थान के आदिवासी और दक्षिणी क्षेत्र को लक्ष्य करते हुए यात्रा निकाली जाएगी। बता दें विपक्षी गठबंधन इंडिया के गठन के बाद निकाली जाने वाली भारत जोड़ो यात्रा के इस दूसरे चरण में कांग्रेस को दूसरे सहयोगी दलों का भी साथ मिलने की संभावना है।
👉🏻     फिर भारत जोड़ो यात्रा पर निकलेंगे राहुल गांधी
👉🏻     गुजरात के पोरबंदर से होगा यात्रा का आगाज
👉🏻     पोरबंदर से राजस्थान में प्रवेश करेगी यात्रा
👉🏻     यात्रा में हर दिन होगा 20 से 25 किमी का सफर
👉🏻     सप्ताह में एक दिन रखा जाएगा अवकाश
👉🏻     राजस्थान की 10 लोकसभा और 60 विधानसभा क्षेत्रों पर फोकस
👉🏻     राजस्थान से मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी भारत जोड़ो यात्रा 02
👉🏻     लोकसभा और विधानसभा चुनाव से पहले राहुल की यात्रा

भारत जोड़ा यात्रा .2 में ये होगा खास

राहुल गांधी की पहली भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश से होते हुए राजस्थान पहुंची थी, लेकिन इस बार पहले राजस्थान पहुंचेगी इसके बाद यात्रा का प्रवेश राजस्थान से मध्यप्रदेश में होगा। पहले चरण की यात्रा ने झालावाड़ से होते हुए बूंदी, सवाईमाधोपुर, दौसा, अलवर के रास्ते पूर्वी राजस्थान को कवर करते हुए हरियाणा में प्रवेश किया था। लेकिन भारत जोड़ा यात्रा 02 इस बार दक्षिणी राजस्थान को कवर करेगी। राहुल गांधी पहले भी यात्रा के दौरान एक दिन के लिए गुलाबी शहर जयपुर पहुंचे थे। तब राज्य सरकार और कांग्रेस ने अल्बर्ट हॉल पर राहुल गांधी के लिए बडा कार्यक्रम रखा था। इस बार भी राहुल गांधी अपनी यात्रा से पहले जयपुर जा सकते हैं। जिससे चुनाव के दौरान राजस्थान में राजनीतिक संदेश दिया जा सके।

पोरबंदर से हो सकती है यात्रा की शुरुआत

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत गुजरात के पोरबंदर स्थित महात्मा गांधी की जन्मस्थली से  की जा सकती है। गुजरात से होते हुए यात्रा चुनावी राज्य राजस्थान में प्रवेश कर आगे बढ़ते हुए मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी। बता दें पिछली बार जब भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई थी तब यात्रा ने झालावाड़ के रास्ते राजस्थान में प्रवेश किया था। लंबा रास्ता तय करते हुए यात्रा अलवर के रास्ते हरियाणा पहुंची थी। लेकिन भारत जोड़ो यात्रा के दूसरा चरण मेवाड़ और वागड़ को फोकस करते हुए मार्ग तय किया जा सकता है। राजस्थान के उदयपुर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, चित्तौड़गढ़, झालावाड़ ओर प्रतापगढ़ जिले शामिल किए जाने की संभावना है।

तैयार किया जा रहा भारत जोड़ो यात्रा 02 का रोडमैप

वहीं भारत जोड़ो यात्रा के पहले चरण की तर्ज पर इस बार भी यात्रा का पूरा रोडमैप तैयार किया जा रहा है। जिसके चलते हर दिन 20 से 25 किलोमीटर यात्रा में सफर किया जाएगा। इस बार सप्ताह में एक अवकाश का दिन रखा जाएगा। माना जा रहा है कि नए क्लेवर में निकाली जाने वाली भारत जोड़ो यात्रा के इस दूसरे चरण में गुजरात के पोरबंदर से राजस्थान पहुंचने में करीब 25 से 30 दिन का समय लग सकता है। दरअसल पोरबंदर से राजस्थान की सीमा की दूरी तकरीबन 600 किलोमीटर है। ऐसे में यात्रा के पहुंचने में 25 से 30 दिन का समय लगने की संभावना है। यात्रा 15 अगस्त शुरू होती है तो यह 10 अक्टूबर तक राजस्थान में प्रवेश करेगी।

राजस्थान की धरती से बीजेपी को जवाब देंगे राहुल गांधी

राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं की  जनसभाओं का जवाब देने के लिए भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण में जयपुर ग्रामीण, उदयपुर, दौसा, टोंक सवाई माधोपुर, अलवर, बांसवाड़ा डूंगरपुर, कोटा, बूंदी, चित्तौड़गढ़ प्रतापगढ़, जालौर सिरोही और धौलपुर करौली जैसे करीब लोकसभा सीटों के साथ इन इलाकों की करीब 60 विधानसभा सीटों को साधने की तैयारी कांग्रेस ने की है। बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पिछले 10 महीनों के दौरान जयपुर, बीकानेर,भरतपुर, भीलवाड़ा, जोधपुर, अजमेर, बांसवाड़ा, हनुमानगढ़, सीकर और दौसा का दौरा कर चुके हैं। बीजेपी नेताओं ने हर बार राजस्थान की धरती से कांग्रेस नेता और राज्य की गहलोत सरकार पर जबरदस्त राजनीतिक हमले किए हैं। ऐसे में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के इस दूसरे चरण से कांग्रेस को उम्मीद है कि राजस्थान में बीजेपी के राजनीतिक हमलों का जवाब दिया जाएगा।

विधानसभा ही नहीं लोकसभा चुनाव पर भी नजर

बता दें कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी ने भारत छोड़ो यात्रा निकाली थी। जिसका लाभ कांग्रेस को दोनों राज्यों के चुनाव में मिला था। ऐसे में अब सामने राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव हैंं। ये चुनाव जब तक पूरे होंगे तब तक लोकसभा चुनाव 2024 की सरगर्मी तेज हो जाएगी। जिसके चलते एक बार फिर कांग्रेस की ओर से भारत जोड़ो यात्रा का रोडमेप तैयार किया जा रहा है। माना जा रहा है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के पार्ट-2 में राजस्थान की 10 लोकसभा और 60 विधानसभा क्षेत्रों को फोकस किया जाएगा। यह यात्रा करीब 3 हजार 500 किलोमीटर की निकाली जाएगी। इस यात्रा की तैयारियां की जा रही हैं। जिसका आगाज 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस या इसके बाद 2 अक्टूबर को गांधी जयंती से किया जा सकता है।

ये हैं वो 10 लोकसभा और 60 विधानसभा सीटें

राजस्थान में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण में जिन दस लोकसभा सीटों को कवर किया जाएगा उनमें जयपुर ग्रामीण,उदयपुर, दौसा, टोंक-सवाईमाधोपुर,अलवर, चित्तौड़गढ़-प्रतापगढ़, कोटा-बूंदी, बांसवाड़ा-डूंगरपुर,  जालोर-सिरोही धौलपुर-करौली शामिल हैं।  इन सीटों पर आदिवासी वर्ग के लोग पहले, दूसरे या तीसरे नंबर के सबसे बड़े मतदाता माने जाते हैं। वहीं इन लोकसभा क्षेत्रों में शामिल करीब 60 विधानसभा सीटों पर भी आदिवासी मतदाता जीत हार का फैसला करने में प्रभावशाली भूमिका में हैं।
Post Views: 237
Tags: Bharat Jodo YatraPhase IIRahul Gandhi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version