सुर्खियों में राहुल गांधी और भारत जोड़ो यात्रा

Rahul Gandhi and India Jodo Yatra

राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। उनकी यात्रा कई मायनों के सुर्खियों में है। इसी यात्रा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के बाद कर्नाटक बीजेपी की नेता प्रीति गांधी ट्रोल हो गईं। दरअसल  इस बीच कर्नाटक बीजेपी की नेता प्रीति गांधी ने सोशल मीडिया पर राहुल गांधी संग एक महिला की तस्वीर पोस्ट की थी।  इस तस्वीर में राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अभिनेत्री पूनम कौर का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस तस्वीर को लेकर तंज कसा था। उनकी इस पोस्ट के बाद कांग्रेस पार्टी से जुड़े कई नेताओं ने उन पर निशाना साधा है। सोशल मीडिया यूजर्स ने भी प्रीति गांधी को खूब खरी-खोटी सुनाई है।

प्रीति गांधी का तंज

इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए प्रीति गांधी ने तंज कसते हुए कहा  अपने परदादा के पदचिह्नों पर चलते हुए। उनकी इस पोस्ट के बाद कांग्रेस पार्टी से जुड़े कई नेताओं ने उन पर निशाना साधा। सोशल मीडिया यूजर्स ने भी बीजेपी नेता प्रीति गांधी को खूब खरी खोटी सुनाई।  इतना ही नहीं खुद पूनम कौर ने भी इस तस्वीर को लेकर उन्हें करारा जवाब दिया।

पूनम कौर ने दिया प्रीति गांधी को करारा जवाब

पूनम कौर ने प्रीति गांधी की पोस्ट का जवाब देते हुए कहा यह अपमानजनक है। याद रखें प्रधानमंत्री ने नारीशक्ति के बारे में बात की थी। वे फिसलकर लगभग गिरने वाली थी कि सर ने मेरा हाथ पकड़ लिया।  बता दें कि राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा देशभर में 3570 किलोमीटर का सफर तय करेगी। कांग्रेस की यह यात्रा 12 राज्यों से होकर गुजरनी है। भारत जोड़ो यात्रा के जरिए वे न सिर्फ कांग्रेस की खोई जमीन तलाशने की कोशिश में जुटे हैं, बल्कि पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में भी नया जोश भरने की कोशिश कर रहे हैं।

भारत जोड़ो यात्रा का 55वां दिन

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का 1 नवंबर को 55वां दिन है। राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा अब तक करीब 1250 किमी से ज्यादा का सफर तय कर चुका है। भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों तेलंगाना में है। यह यात्रा तमिलनाडु, केरल, आंध्रप्रदेश और कर्नाटक से गुजरते हुए अब तेलंगाना पहुंची है। भारत जोड़ो यात्रा सात नवंबर को महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी। यात्रा के दौरान चार नवंबर को एक दिन का विश्राम रहेगा। तेलंगाना में यात्रा का आज छठा दिन है। राहुल गांधी मंगलवार को तेलंगाना के शमशाबाद के मठ मंदिर से पदयात्रा की शुरुआत की। इस दौरान राहुल गांधी के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हुजूम दिखाई दिया। यह यात्रा तेलंगाना में 16 दिन चलेगी और 19 विधानसभा और सात संसदीय क्षेत्रों को कवर करेगी। मकथल से तेलंगाना के अलग . अलग हिस्सों में 16 दिनों तक यात्रा जारी रहेगी। इस दौरान 19 विधानसभा और सात संसदीय क्षेत्रों से गुजरते हुए 375 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी।

Exit mobile version