राहुल द्रविड़ ने अचानक क्यों छोड़ी राजस्थान रॉयल्स टीम? कहीं ये तो बड़ी वजह नहीं
आईपीएल 2025 के दौरान राजस्थान रॉयल्स के अंदरखाने टीम मैनेजेमेंट और संजू सैमसन के बीच खटपट की खबरें आई थीं. हालांकि तब टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने उन खबरों को बकवास करार दिया था.
राहुल द्रविड़ और राजस्थान रॉयल्स का साथ एक सीजन बाद ही छूट गया
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ और इंडियन प्रीमियर लीग IPL की टीम राजस्थान रॉयल्स RR का साथ महज एक सीजन के बाद ही छूट गया है। राहुल द्रविड़ ने एक दिन पहले 30 अगस्त 2025 को शनिवार के दिन को राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच के पद से इस्तीफा दे दिया है। राजस्थान रॉयल्स की ओर से जारी बयान में ये कहा गया कि द्रविड़ को फ्रेंचाइजी में एक बड़े पद की पेशकश की गई थी, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया.
…तो गुटबाजी के चलते छोड़ा पद!
कुछ लोग चाहते थे कि रियान पराग को कप्तानी दी जाए क्योंकि उन्होंने आईपीएल के पिछले सीजन में संजू सैमसन की गैरमौजूदगी में 8 मैचों में टीम की कमान संभाली थी. हालांकि, उन 8 मैचों में से राजस्थान रॉयल्स की टीम सिर्फ 2 में ही जीत हासिल पाई.
दूसरी ओर एक ग्रुप का मानना था कि सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को कप्तान बनाना चाहिए क्योंकि वह टीम का भविष्य हैं. हालांकि, यशस्वी ने अभी तक राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी नहीं की है, लेकिन कप्तान बनने की उनकी इच्छा सबको पता है. वहीं तीसरा ग्रुप चाहता था कि लीडरशिप में बदलाव नहीं किया जाए और संजू सैमसन ही कप्तान बने रहें. सैमसन अभी भी चर्चा का मुख्य विषय हैं। यह भी कहा जा रहा है कि अगर उन्होंने राजस्थान रॉयल्स से स्वयं को ट्रेड करने की मांग की थी तो 2026 सीजन से पहले राहुल किसी दूसरी टीम में नजर आ सकते हैं।
राहुल द्रविड़ ने शायद गुटबाजी की वजह से ही राजस्थान रॉयल्स का साथ छोड़ने का फैसला किया. अब राजस्थान रॉयल्स को नए हेड कोच की तलाश भी करनी होगी. चर्चा है कि कुमार संगकारा यह जिम्मेदारी संभाल सकते हैं. कुल मिलाकर ये कह सकते हैं कि राजस्थान रॉयल्स के अंदर कप्तानी और कोच दोनों पर ही तस्वीर साफ नहीं है और अंदर ही अंदर बड़ा असमंजस बना हुआ है…
एसे में राहुल द्रविड़ की ओर से ऐसे समय में यह पद छोड़ा गया है जब मौजूदा कप्तान संजू सैमसन को लेकर भी उनके राजस्थान रॉयल्स से बाहर निकलने की अटकलें तेजी से खेल की दुनिया में चल रही हैं। द्रविड़ की कोचिंग में राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन आईपीएल 2025 में कुछ खास नहीं रहा था। वहीं राजस्थान रॉयल्स की ओर से 14 में से महज चार मुकाबलों में ही जीत हासिल की गई और यह टीम अंकतालिका में भी नौवें स्थान पर रही।
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान रॉयल्स के अंदरखाने कुछ सही नहीं चल रहा था. टीम मैनेजमेंट के अंदर अगले सीजन के लिए कप्तान के तौर पर तीन नामों पर चर्चा हो रही थी. इनमें मौजूदा कप्तान संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल और रियान पराग के नाम शामिल हैं. हालांकि किसी एक पर पूरी सहमति नहीं बन पाई. (प्रकाश कुमार पांडेय)