राहुल ने पकड़ी चुनावी मछली, फेंका जाल

राहुल ने पकड़ी चुनावी मछली, फेंका जाल

देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं. जिनमें से केरल भी शामिल है. कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष एवं वायनाय लोकसभा सीट से सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) इन दिनों केरल के दौरे पर हैं. अपने दौरे के दौरान राहुल कोल्लम जिले के थांगस्सेरी तट पर पहुंचे, जहां राहुल ने मछुआरों से बातचीत की. इतना ही नहीं राहुल ने समुद्र में जाल फेंककर मछली भी पकड़ीं.

जानकारी के मुताबिक राहुल सुबह समुद्र तट पहुंचे, जहां राहुल (Rahul Gandhi) करीब एक घंटे रूके. राहुल ने इस दौरान मछुआरों से बातचीत की और समुद्र में जाल फेंककर मछलियां पकड़ीं. इस दौरान राहुल के साथ कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, कांग्रेस सांसद और राष्ट्रीय मछुआरा कांग्रेस अध्यक्ष टीएन प्रतापन भी मौजूद रहे. राहुल (Rahul Gandhi) ने कहा की मेरी कई समय से मछुआरा जीवन का अनुभव लेने की इच्छा थी. राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने आगे कहा की उन्होंने सुबह-सुबह अपने भाईयों के साथ नाव में सवार होकर अपनी यात्रा शुरू की. इस दौरान उन्होंने काफी खतरे भी उठाए, उन्होंने कहा कि समुद्र में जाल भी फेंका, लेकिन उनके हाथ सिर्फ एक मछली लगी. काफी मेहनत के बाद भी जाल खाली रहा. राहुल (Rahul Gandhi) ने आगे कहा की मछुआरे काफी मेहनत करते हैं, खतरों का सामना करते हैं, राहुल बोले वो केन्द्र सरकार (Central government) से सरकार में मत्सय से संबंधित मंत्रालय बनाने के लिए कहेंगे.

बीजेपी का मास्टर स्ट्रोक 

बता दें की केरल में विधानसभा के चुनाव होने हैं, हालांकि अभी चुनावों का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन राज्य का सियासी पारा अपने चरम पर है. राज्य में फिलहाल LDF की सरकार है. केरल में 140 विधानसभा सीटें हैं, जिनमें से बीजेपी (BJP) का केवल एक ही विधायक है. बीजेपी (Kerala BJP) लगातार केरल में सत्ता हथियाने के लिए भरपूर प्रयास में है, बीते दिनों केरल के मेट्रो मैन ई श्रीधरन (Metro Main E Sreedharan) को बीजेपी में शामिल कर, पार्टी ने मास्टर स्ट्रोक (Master stroke) खेला है. ई श्रीधर ने अपने एक बयान में कहा था की वो केरल के लिए कुछ करना चाहते हैं, उन्होंने कहा था की बीजेपी अगर चाहेगी तो वो केरल का मुख्यमंत्री बनने को तैयार है.

Exit mobile version