राघव की हुई परिणीति

राघव की हुई परिणीति

राजस्थान के उदयपुर में काफी रॉयल अंदाज में शादी करने के बाद परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा एक दूसरे के हो चुके हैं। रविवार को यह जोड़ा अपने परिजनों और करीबियों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंध गया। इस भव्य शादी का साक्षी उदयपुर का होटल लीला एंड ताज पैलेस बना। इस बिग फैट पंजाबी वेडिंग में राजनीति से लेकर मनोरंजन जगत तक की नामचीन हस्तियां शिरकत करने पहुंची थीं। सात फेरों के बाद राघव-परिणीति ने वेडिंग रिस्पेशन दिया। ग्रैंड रिसेप्शन में दोनों ने स्पेशल डांस परफॉर्मेंस भी दी। रिसेप्शन के बाद परी और राघव ने मेहमानों के लिए एक नाइट पार्टी रखी थी। जिसका थीम ब्लैक एंड व्हाइट था। वहीं दोनों की शादी के बाद की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। खबरों की मानें तो परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा आज सोमवार को दिल्ली लौटेंगे।

Exit mobile version