Radhika Yadav Tennis Player: टेनिस प्लेयर राधिका यादव मर्डर केस में बड़ा खुलासा – पिता को था म्यूजिक वीडियो से ऐतराज!

Radhika Yadav Tennis Player: टेनिस प्लेयर राधिका यादव मर्डर केस में बड़ा खुलासा – पिता को था म्यूजिक वीडियो से ऐतराज!

गुरुग्राम में स्टेट लेवल टेनिस प्लेयर राधिका यादव की हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। 25 वर्षीय राधिका के पिता दीपक यादव ने ही उसे गोली मारकर हत्या की। अब इस केस में सामने आया है कि राधिका द्वारा बनाए गए एक म्यूजिक वीडियो से पिता नाराज़ थे। बेटी के सोशल मीडिया पर बढ़ते प्रभाव और वीडियो कंटेंट को लेकर दोनों के बीच कई बार तनाव हुआ था, जिसने अंततः एक दर्दनाक अंत ले लिया।

वीडियो बना विवाद की वजह
राधिका यादव ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बनने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए रैपर INAAM के साथ एक म्यूजिक वीडियो ‘कारवां’ में काम किया था। इस वीडियो में कुछ ऐसे सीन थे जिनसे पिता दीपक यादव नाखुश थे। पुलिस के अनुसार दीपक ने बेटी को इंस्टाग्राम से यह वीडियो हटाने को कहा, लेकिन राधिका ने मना कर दिया। यह बात दोनों के बीच बहस और तनाव का कारण बनी।

बेटी को मारी तीन गोलियां
पुलिस पूछताछ में दीपक यादव ने स्वीकार किया कि उसने राधिका को उस समय गोली मारी जब वह किचन में खाना बना रही थी। उसे तीन गोलियां पीठ में मारी गईं। फायरिंग की आवाज सुनकर राधिका के चाचा मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल लेकर गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पास ही से रिवॉल्वर भी बरामद हुई।

चोट के बाद बदली थी ज़िंदगी
राधिका को कुछ समय पहले टेनिस खेलते हुए कंधे में चोट लगी थी, जिसके बाद उसने एकेडमिक कोचिंग शुरू की थी। पिता को गांव में यह ताना मिला कि वह बेटी की कमाई पर निर्भर है, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गया था। इस बीच उसने बेटी से अकैडमी बंद करने की बात कही थी।

 

 

 

 

 

Exit mobile version