अनंत अंबानी और राधिका की शाही शादी,इंदौर की इस डिश का भी स्वाद लेंगे मेहमान

Radhika Merchant and Anant Ambani

वैसे मार्च के महीना का होली के लिए इंतजार किया जाता है लेकिन इस बार अनंत अंबानी और राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन की धूम से मार्च का महिना शुरू होगा। 1 से 3 मार्च तक विशेष फंक्शन होंगे। वहीं अनंत और राधिका 12 जुलाई को मुंबई में विवाह बंधन में बंधेंगे। इस खास और शाही फंक्शन में फिल्म जगत की हस्तियों के साथ ही साथ हॉलीवुड और प्रसिद्ध कारोबारी और दुनियाभर की मशहूर हस्तियां शामिल होंगी। इस प्री-वेडिंग फंक्शन में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। ऐसे में इस फंक्शन की तैयारियां भी जोरों से हो रही हैं। इस खास आयोजन में मेहमानों की मेहमान नवाजी के लिए भी खास इंतजाम किए गए हैं।

1 से 3 मार्च तक होंगे शादी के विभिन्न फंक्शंस

राधिका मरचेंट और अनंत अंबानी की शाही शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। इस दौरान मेहमानों को करीब 225 तरह के पकवान परोसे जाएंगे। इन पकवानों को तैयार करने के लिए 65 सेफ की टीम तैयार की गई है। दरअसल अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग बैश की तैयारी गुजरात के जामनगर में जोर शोर से चल रही है। 1 से 3 मार्च को करीब एक हजार मेहमानों की मौजूदगी में शादी के विभिन्न फंक्शंस होंगे। इस दौरान इंटरनेशनल लीडर्स और सेलिब्रिटीज भी पार्टी की शान बढ़ाएंगे।

हर मेहमान की पसंद का रखा जाएगा ध्यान

अंबानी परिवार दरअसल छोटे बेटे की शादी को खास बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहता है। इस शाही शादी में फूड मेनू भी स्पेशल होने वाला है। हॉस्पिटैलिटी टीम की माने तो मेहमानों को उनकी पसंद का खानपान डाइट में अवॉइड किये जाने वाली चीजों को शेयर करने को कहा गया है। ताकि फूड मेनू में उनकी पसंद का ख्याल रखा जा सके। हर एक मेहमान की डाइट की जरूरत का ध्यान रखने की कोशिश की गई है। रिपोर्ट के अनुसार प्री वेडिंग बेश के लिए 65 सैफ की स्पेशल टीम तैयार की गई है। कुछ सेफ मध्य प्रदेश की व्यावसायिक राजधानी इंदौर से भी जा रहे हैं। खाने में पारसी, थाई, मैक्सिकन, जैपनीज फूड को शामिल किया गया है। पैन एशिया पैलेट पर फोकस होगा। 225 तरह के पकवान इस दौरान परोसे जाएंगे। कोई भी डिश किसी भी फंक्शन में रिपीट नहीं होगी। वीगन खाने वालों की जरूरत का भी ख्याल रखा गया है तो मिडनाइट स्नेक्स का भी खास इंतजाम रहेगा।

Exit mobile version