Friday, March 13, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

दिल्ली विधानसभा चुनाव: सभी 70 सीटों पर मतदान जारी…राहुल गांधी ने लाइन में लगकर किया मतदान

DigitalDesk by DigitalDesk
February 6, 2025
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

दिल्लीवासी आज बुधवार को अपनी सरकार चुनने के लिए मतदान केन्द्रों पर कतार लगाकर खड़े हैं। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर इस बार 699 उम्मीदवार मैदान में हैं। जिनकी किस्मत का फैसला आज 1.56 करोड़ मतदाता ईवीएम में कैद करने वाले। करीब 13 हजार 766 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से प्रारंभ हो गया था, जो शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। मतदान केन्द्र पर कई वीवीआईपी मतदात भी पहुंचे।

  • दिल्ली में विधानसभा की 70 सीट पर मतदान
  • 70 सीटों पर 13,766 पोलिंग बूथ बनाए गए
  • 70 सीटों पर 699 उम्मीदवार मैदान में हैं
  • अर्धसैनिक बलों की 220 कंपनियां तैनात
  • दिल्ली पुलिस के 35,626 जवान,19,000 होमगार्ड तैनात
  • दिल्ली में 3,000 मतदान केंद्रों को संवेदनशील
  • संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
  • मतदान के दौरान ड्रोन से हो रही निगरानी
  • दो सीट पर सबसे कम उम्मीदवार
  • पटेल नगर और कस्तूरबा नगर में पांच-पांच उम्मीदवार
  • नई दिल्ली सीट पर सबसे अधिक 23 उम्मीदवार
  • आपात स्थिति के लिए रिजर्व में रखीं 20 फीसदी ईवीएम

चुनाव आयोग से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक सुबह सात बजे से बिना किसी बाधा के मतदान प्रारंभ हो चुका है, जो शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। नियत समय शाम 6 बजे तक कोई शख्स मतदान केन्द्र पर लाइन में लगा होगा तो वह भी मतदान कर सकेगा। इसके लिए अतिरिक्त चुनाव आयोग की ओर से समय भी दिया जा जाता।

Related posts

New Delhi:मासिक धर्म अवकाश कानून बना तो महिलाएं नौकरी से वंचित हो सकती हैं’, सुप्रीम कोर्ट में बोले CJI सूर्यकांत

New Delhi:मासिक धर्म अवकाश कानून बना तो महिलाएं नौकरी से वंचित हो सकती हैं’, सुप्रीम कोर्ट में बोले CJI सूर्यकांत

March 13, 2026
बेटी की शादी, लेकिन घर में गैस नहीं: सिलेंडर के लिए दिनभर लाइन में लगा रहा पिता, आखिर लकड़ी के चूल्हे पर बने पकवान

बेटी की शादी, लेकिन घर में गैस नहीं: सिलेंडर के लिए दिनभर लाइन में लगा रहा पिता, आखिर लकड़ी के चूल्हे पर बने पकवान

March 13, 2026

एक ईवीएम में 16 प्रत्याशियों के ही चुनाव चिह्न दर्ज हो सकते हैं। लिहाजा 16 से अधिक उम्मीदवार होने पर दूसरी ईवीएम रखी गई है। जिसमें जनकपुरी और नई दिल्ली सीट पर मतदान केंद्रों में दो दो ईवीएम इस्तेमाल की जा रही है। शेष 68 विधानसभा सीटों के मतदान केंद्रों पर एक एक ईवीएम ही रखी है। वहीं आपात स्थिति मे उपयोग के लिए करीब 20 फीसदी ईवीएम को रिजर्व में रखा गया है। जिससे कहीं कोई खराबी या ईवीएम में समस्या आने पर तत्काल बदली जा सकें।

निर्माण भवन के पोलिंग बूथ पर राहुल ने किया मतदान

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के सीनियर लीडर राहुल गांधी भी वोट डालने के लिए निर्माण भवन पोलिंग स्टेशन पर पहुंचे। जहां उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए वोटिंग में हिस्सा लिया और वोट डाला।

केन्द्रीय मंत्री एस जयशंकर ने किया मतदान

विदेश मंत्री डॉ.एस जयशंकर और उनकी पत्नी क्योको जयशंकर ने दिल्ली के एनडीएमसी स्कूल ऑफ साइंस एंड ह्यूमैनिटीज तुगलक क्रिसेंट में बनाए गए मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
वहीं केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी अपनी पत्नी लक्ष्मी पुरी के साथ दिल्ली के आनंद निकेतन स्थित माउंट कार्मेल स्कूल में मतदान किया। दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोरा भी अपनी पत्नी के साथ मोतीबाग के पोलिंग स्टेशन पर वोटिंग करने पहुंचे। इधर बीजेपी की सांसद बांसुरी स्वराज ने जनपथ स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान किया।

सचदेवा बोले सच में बनेगी डबल इंजन की सरकार

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मतदान करने के बाद पोलिंग बूथ के बाहर मीडिया से चर्चा के दौरान बीजेपी के सत्ता में आने का दावा किया। उन्होंने कहा दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बनने जा रही है। दिल्ली की जनता दरअसल विकसित दिल्ली के लिए मतदान कर रही है। उन्होंने कहा अपनी हार स्वीकार कर अरविंद केजरीवाल दिल्ली में गुंडागर्दी कर रहे हैं। एक दिन पहले आम आदमी पार्टी की मुख्यमंत्री आतिशी का सहयोगी पांच लाख रुपए के साथ पकड़ा गया था। उसके साथ ड्राइवर भी पकड़ा गया, जो दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग में कार्यरत है।

प्रकाश कुमार पांडेय

Post Views: 336
Tags: # Choose government in Delhi #Delhi Assembly Elections#Delhi polling station#Rahul Gandhi voted
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

US Israel Iran War: भारत आएगा क्रूड ऑयल इरान ने दी जहाज निकले की अनुमती

US Israel Iran War: भारत आएगा क्रूड ऑयल इरान ने दी जहाज निकले की अनुमती

US Israel Iran War: भारत आएगा क्रूड ऑयल इरान ने दी जहाज निकले की अनुमती

मुख्य समाचार
LPG Gas Cylinders रसोई गैस संकट, लंबी कतारों ने बढ़ाई परेशानी

LPG Gas Cylinders रसोई गैस संकट, लंबी कतारों ने बढ़ाई परेशानी

उत्तर प्रदेश
T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version