Wednesday, May 28, 2025
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
LIVE India News
ADVERTISEMENT
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

MP Assembly Election:चुनाव से पहले मुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री में सवालिया जंग,सवालों में दब गये कई अहम मुद्दे

DigitalDesk by DigitalDesk
January 30, 2023
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति
0
MP Assembly Election:चुनाव से पहले मुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री में सवालिया जंग,सवालों में दब गये कई अहम मुद्दे

Question war between Chief Minister and Chief Minister before elections many important issues buried in questions

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

MP Assembly Election:मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की आहट के साथ सियासत भी गरमा गई है। सवालों का जवाब देने वाले अब सवाल कर रहे हैं। जिनकी 15 महीने सरकार रही उनसे वो सवाल कर रहे हैं जो लंबे अर्से से राज्य की सत्ता संभाल रहे हैं। विपक्षी पार्टी कांग्रेस भी जवाब देने के बजाए सवाल ही कर रही है। यानी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बीच सवालों की जंग छिड़ी हुई है। इस सवालों की जंग में ठगा महसूस कर रही प्रदेश की जनता को भी चुनाव का इंतजार है। चुनाव में जनता किसे जवाब देगी और किसे वोट ये तो आने वाला वक्त ही बतायेगा,लेकिन सियासत में इन दिनों विकास के मुद्दे सवालों में दबते नजर आ रहे हैं।

सवाल पूछकर शिवराज ने कांग्रेस को बैकफूट पर किया

दरअसल विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस सियासी जमावट में जुट गए हैं। दोनों ही दलों की जनता को लुभाने की कोशिश जारी हैं। वहीं एक-दूसरे के वादों पर सवाल भी उठा रहे हैं। दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दलों में वार-पलटवार का दौर जारी है। एक तरफ जहां भाजपा कांग्रेस के 15 माह का हिसाब मांग रही है। तो कांग्रेस की ओर से भाजपा से सवाल पूछे जा रहे हैं। क्योंकि भाजपा इन दिनों सत्ता में है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री पीसीसी चीफ कमल नाथ और कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कांग्रेस और कमलनाथ से सवाल वे ये जरूर कहना चाहते हैं कि कांग्रेस ने फिर से झूठे वादे करना शुरू कर दिये हैं। उनके वचनपत्र में जो उन्होंने वचन दिए थे। एक भी पूरा नहीं किया। सीएम ने कहा वे एक वचन आपको बताते हैं इन्होंने कई फसलों के नाम लिखकर कहा था कि हम गेहूं, चना, सरसों हों या चावल, सभी पर बोनस देंगे। सवा साल में कमल नाथ एक को भी बोनस दिया क्यों नहीं दिया। कांग्रेस ने 2018 में किसानों को वचन दिया था। गेहूं, चना, सरसों से लेकर सभी फसलों पर बोनस देंगे, लेकिन धेला नहीं दिया और फिर भ्रम फैलाने निकले हैं। जवाब देना पड़ेगा। पहले दिए वादे क्यों पूरा नहीं किया, बोनस क्यों नहीं दिया, इसका जवाब दो। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कमल नाथ ने 2018 के वचनपत्र में कहा था दूध उत्पादक कृषकों को दुग्ध संघ के माध्यम से प्रति लीटर पांच रुपये बोनस देंगे। सवा साल में आपने धोखा दिया क्या। जवाब देना पड़ेगा। जनता जवाब चाहती है।

Related posts

सेना और विदेश मंत्रालय की साझा प्रेस ब्रीफिंग….कर्नल सोफिया कुरैशी बोलीं- पाकिस्तान ने की भारत पर हमले की कोशिश…15 शहरों पर हमलों की नाकाम कोशिश की…

सेना और विदेश मंत्रालय की साझा प्रेस ब्रीफिंग….कर्नल सोफिया कुरैशी बोलीं- पाकिस्तान ने की भारत पर हमले की कोशिश…15 शहरों पर हमलों की नाकाम कोशिश की…

May 8, 2025
चौतरफा वार पाकिस्तान में हाहाकार

चौतरफा वार पाकिस्तान में हाहाकार

May 8, 2025

कमलनाथ ने शिवराज को बताया अस्थिर मति का व्यक्ति!

मुख्यमंत्री के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पलटवार किया और कहा शिवराज उनसे सवाल कर रहे हैं कि हमने किन वादों पर अमल किया और किन पर नहीं कर पाया। ऐसे सवाल कोई अस्थिर मति का व्यक्ति ही कर सकता है। मुख्यमंत्री का काम सवाल पूछना नहीं। जनहित की योजनाओं पर अमल करना है। अगर हमारी घोषणा जनहित की है तो आप इसे लागू करें। वैसे आप कुछ महीने के लिए सवाल बचाकर रखिए। प्रदेश की जनता आपको कुर्सी से हटाकर सवाल पूछने का खूब समय देने वाली है। उन्हें लगता है आप उसी की नेट प्रैक्टिस कर रहे हैं।

दूध पर किये वादे पर आपने दही कर दिया-कमलनाथ

कमल नाथ ने कहा मध्यप्रदेश में कोई भी विकास कार्य न करने की शपथ ले चुके मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मैं यह पूछना चाहता हूं कि आपने भाजपा के नारी शक्ति संकल्पपत्र में कृषि उपज और दूध के प्राथमिक प्रसंस्करण के लिए महिला स्वयं सहायता समूह और एफपीओ को 20 लाख रुपये तक का दीर्घकालिक ब्याज मुक्त ऋण देने का वादा किया था। क्या आप जनता के सामने तथ्य रखकर बताएंगे कि इस घोषणा पर क्या प्रगति हुई? या फिर दूध पर किए इस वादे का भी आपने दही कर दिया? कमल नाथ ने मुख्यमंत्री चौहान को सलाह दी कि मुख्यमंत्री पद की गरिमा को पहचानिए। गाल बजाना बंद कीजिए और हाथ चलाना शुरू कीजिए। जो कुछ महीने आपकी खरीद-फरोख्त की सत्ता के बचे हैं।उसमें एकाध काम तो जनकल्याण का कर दीजिए।

Post Views: 53
Tags: former Kamal Nathmp assembly electionopposition congressShri Shivraj Singh Chouhanthe facts
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

जानें मायावती ने क्यों खाली किया दिल्ली का ये बंगला…क्या हैं सरकारी बंगला खाली करने की वजह

slide 1 to 3 of 3
BSP supremo Mayawati

जानें मायावती ने क्यों खाली किया दिल्ली का ये बंगला…क्या हैं सरकारी बंगला खाली करने की वजह

मुख्य समाचार
Imran Masood ने सपा-कांग्रेस गठबंधन पर उठाए सवाल

Imran Masood ने सपा-कांग्रेस गठबंधन पर उठाए सवाल

मुख्य समाचार
A historic step towards self reliant India Know what is India AMCA plan

आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम: जानें क्या है भारत का AMCA प्लान …जो उड़ा देगा पाकिस्तान और चीन की नींद

मुख्य समाचार

RSS Home 1

  • [Action required] Your RSS.app Trial has Expired. May 28, 2025
    Your trial has expired. Please update your subscription plan at rss.app. - (B3jAsBd4opujvyfO)
  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version