मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव दिखाई ‘क्वींस ऑन द व्हील्स’ को ह​रीझंड़ी…25 महिला बाइकर्स और 1400 किमी की ऐतिहासिक यात्रा

Queens on the Wheels

मध्यप्रदेश में पर्यटन और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक अनूठी पहल शुरू की गई है। राज्य के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने शनिवार सुबह भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास से ‘क्वींस ऑन द व्हील्स’ के तीसरे संस्करण को हरी झंडी दिखाई और रवाना किया। यह कार्यक्रम सुबह 9 बजे आयोजित किया। जिसमें देशभर से आई 25 महिला सुपर बाइकर्स शामिल थीं। यह सात दिवसीय बाइक यात्रा भोपाल से शुरू होकर प्रदेश के कई ऐतिहासिक और पर्यटन स्थलों से गुजरते हुए लगभग 1400 किलोमीटर का सफर तय करेगी। इस पहल का मुख्य उद्देश्य मध्यप्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन स्थलों को देश-दुनिया में पहचान दिलाना है।

CM डॉ.मोहन यादव दिखाई ‘क्वींस ऑन द व्हील्स’ को ह​रीझंड़ी…

25 महिला बाइकर्स और 1400 किमी की ऐतिहासिक यात्रा

पर्यटन और महिला सशक्तिकरण का अनूठा संगम

‘क्वींस ऑन द व्हील्स’ कार्यक्रम को Madhya Pradesh Tourism Board द्वारा आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन केवल बाइक राइड तक सीमित नहीं है, बल्कि महिला सशक्तिकरण, साहस, स्वतंत्रता और पर्यटन को एक साथ जोड़ने का प्रयास है। पर्यटन विभाग के सचिव और मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक डॉ. इलैयाराजा टी के अनुसार इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को साहसिक गतिविधियों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना और साथ ही राज्य की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर को वैश्विक स्तर पर प्रचारित करना है। आईएएस डॉ.इलैयाराजा टी ने बताया कि देश के विभिन्न राज्यों से आई 25 महिला सुपर बाइकर्स इस विशेष यात्रा में शामिल हैं और रास्ते में आने वाले प्रमुख पर्यटन स्थलों का अनुभव करते हुए उन्हें सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से दुनिया तक पहुंचाने का काम करेंगी।

भोपाल से खजुराहो तक 1400 किलोमीटर का सफर

यह सात दिन की बाइक यात्रा भोपाल से शुरू होआ है जो कई ऐतिहासिक और सांस्कृतिक शहरों से होकर गुजरेंगी। इस दौरान बाइकर्स प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेंगी। यात्रा के प्रमुख पड़ावों में Sanchi Stupa, Udayagiri Caves, Chanderi, Shivpuri, Kuno National Park, Gwalior, Datia, Orchha और विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल Khajuraho Group of Monuments शामिल हैं। यह पूरा ट्रेल लगभग 1400 किलोमीटर का होगा और इसका समापन 13 मार्च को वापस भोपाल में किया जाएगा।

प्रदेश के पर्यटन को मिलेगा नया मंच

मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड का मानना है कि इस तरह के नवाचारपूर्ण आयोजनों से राज्य के पर्यटन को नई पहचान मिलेगी। खासतौर पर ऐसे कई पर्यटन स्थल हैं जो ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से बेहद समृद्ध हैं, लेकिन उन्हें अपेक्षित पहचान नहीं मिल पाई है। ‘क्वींस ऑन द व्हील्स’ के जरिए इन कम-ज्ञात स्थलों को भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचारित किया जाएगा। इससे प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

रूरल टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा

इस अभियान का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य ग्रामीण पर्यटन को भी प्रोत्साहित करना है। बाइकर्स जिन मार्गों से गुजरेंगी, वहां के स्थानीय संस्कृति, खानपान और परंपराओं को भी करीब से जानने का अवसर मिलेगा। पर्यटन विभाग का मानना है कि इससे राज्य के ग्रामीण पर्यटन सर्किट मजबूत होंगे और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन का संदेश

इस आयोजन के माध्यम से यह संदेश भी दिया जाएगा कि मध्यप्रदेश महिलाओं के लिए सुरक्षित और अनुकूल पर्यटन स्थल है। महिला बाइकर्स की यह लंबी यात्रा साहस, आत्मनिर्भरता और स्वतंत्रता का प्रतीक भी बनेगी। पर्यटन विभाग के अनुसार, ‘क्वींस ऑन द व्हील्स’ जैसे आयोजनों से महिलाओं को एडवेंचर गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरणा मिलेगी और साथ ही राज्य की सकारात्मक छवि भी मजबूत होगी। कुल मिलाकर यह पहल न केवल पर्यटन को बढ़ावा देने का माध्यम बनेगी, बल्कि महिला सशक्तिकरण और सांस्कृतिक विरासत को दुनिया तक पहुंचाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है।

Exit mobile version