Sunday, March 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

जानें क्या है QUAD, क्यों खफा रहता है QUAD संगठन से चाइना, भारत नहीं इस देश में होगी क्वाड की अहम बैठक…! 2025 में भारत करेगा मेजबानी

DigitalDesk by DigitalDesk
September 10, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
QUAD Summit 2024 America India Australia Japan
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

हिंद महासागर में चीन को काउंटर करने के लिए बने क्वाड संगठन की बैठक इस साल भारत में नहीं अब अमेरिका में होने वाली है। भारत ने क्वाड समिट होस्ट करने की अपनी बारी को अमेरिका के साथ एक्सचेंज किया है। क्यों किया है एक्सचेंज और क्या होंगे इसके अंतरराष्ट्रीय असर भारत को क्या हो सकता है नफा या नुकसान। आइये जानते हैं।

  • QUAD समिट 2024…QUAD की बैठक…चीन की आफत!
  • विस्तारवादी नीति पर QUAD का ब्रेक!
  • भारत,जापान,अमेरिका,ऑस्ट्रेलिया साथ-साथ
  • QUAD से चीन हताश…!
  • बैठक का बदला शेड्यूल
  • भारत नहीं अमेरिका करेगा मेजबानी
  • 21 सितंबर को अमेरिका में होगी QUAD की बैठक
  • बैठक से चीन के पेट में दर्द क्यों?

इस बार एशिया पैसिफिक के 4 देशों के संगठन क्वाड की समिट भारत में पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली थी। फिर अचानक ही इस बैठक की जगह को बदल गई। अब क्वाड समूह के नेता 21 सितंबर को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के होम टाउन में शिखर सम्मेलन के लिए जुटने वाले हैं।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

सबसे पहले आपको बता देते है कि आखिर क्यों इस बैठक की जगह को बदला गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत 2025 में क्वाड होस्ट करेगा। दरअसल, पहले भारत में क्वाड समिट जनवरी 2024 में होने वाला था । हालांकि, उस वक्त अमेरिका ने राष्ट्रपति बाइडेन के पास समय न होने का हवाला देते हुए समिट को सितंबर तक के लिए टाल दिया था। लेकिन सूत्रों के मुताबिक क्वाड की बैठक अमेरिका में होने से बाइडेन को राष्ट्रपति के तौर पर अपना आखिरी समिट होस्ट करने का मौका मिलेगा। इससे तय है कि साल के अंत में होने वाले अमेरिकी चुनाव में जो भी उम्मीदवार जीतेगा वो क्वाड के लिए भारत आएगा। यानी कमला हैरिस और ट्रम्प में से एक की भारत यात्रा तय है।

  • क्वाड के बनने की टाइमलाइन
  • 2004 में हिंद महासागर में आई सुनामी
  • तब हुई चारों क्वाड देशों की एकजुट होने की शुरुआत
  • 2007 में जापान ने रखा था क्वाड के गठन का विचार
  • चीन और रूस ने किया था इसका खूब विरोध
  • ऑस्ट्रेलिया के मानने के बाद 2017 में क्वाड का गठन
  • 2019 को न्यूयॉर्क में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की पहली बार बैठक
  • 2020- जापान के टोक्यो में विदेश मंत्रियों की दूसरी बार बैठक हुई
  • 2020- चारों देशों की नौसेनाओं ने संयुक्त अभ्यास में भाग लिया
  • 2021- पहली बार क्वाड देशों ने वीडियो कॉन्फ्रेंस की
  • 2022- टोक्यो में क्वाड शिखर सम्मेलन आयोजित
  • 2023- ऑस्ट्रेलिया में हुआ था क्वाड शिखर सम्मेलन

QUAD में 4 देश
अमेरिका
जापान
भारत
ऑस्ट्रेलिया

QUAD के उद्देश्य

  • इंडो-पैसिफ़िक क्षेत्र में खुला माहौल रखना
  • इंडो-पैसिफ़िक क्षेत्र में स्थिरता बनाए रखना
  • समावेशी माहौल सुनिश्चित करना
  • एक नियम-आधारित वैश्विक व्यवस्था को सुरक्षित करना
  • नेविगेशन की आज़ादी को सुरक्षित करना
  • उदार व्यापार प्रणाली को सुरक्षित करना

QUAD चार देशों के बीच होने वाली सुरक्षा संवाद का ग्रुप है। क्वाड का मतलब क्वाड्रिलैटरल सिक्योरिटी डॉयलॉग है। इसमें चार सदस्य देश भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान शामिल हैं। क्वाड समिट में सदस्य देशों के राष्ट्र प्रमुख शामिल होते हैं। ये संगठन की सबसे अहम बैठक होती है। अमेरिका में क्वाड 21 सितंबर को हो रहा है। इसमें भारत की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीज और जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा शामिल होंगे। ये सभी देश समुद्री सुरक्षा और व्यापार के साझा हितों पर एकजुट हुए हैं।

चाइना इस ग्रुप का हमेशा से ही विरोध करता रहा है। दरअसल ऐसा इसलिए क्योंकि माना जाता है कि इस संगठन का गठन ही चीन के गलत इरादों का जवाब देने और उस पर नजर रखने के लिए ही किया गया था। हालांकि क्वाड देशों का कहना है कि यह ग्रुप केवल हिंद और प्रशांत क्षेत्र के ही साझा हितों की रक्षा करता है।

क्या है QUAD…?

  • QUAD- क्वाड्रिलैटरल सिक्योरिटी डॉयलॉग
  • चार देशों का गठबंधन है QUAD
  • QUAD में शामिल हैं चार देश
  • भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान
  • 2007 में हुआ था QUAD का गठन
  • चीन के बढ़ते दबदबे पर अंकुश लगाने QUAD का गठन
  • देश को चीनी दखल से बचाना QUAD का उद्देश्य

QUAD रणनीतिक तौर पर चीन के आर्थिक और सैन्य उभार को काउंटर करता है। लिहाजा यह गठबंधन भारत के लिए बेहद अहम बन जाता है। एक्सपर्ट्स की माने तो चीन का भारत के साथ लंबे समय से सीमा विवाद चला आ रहा है। ऐसे में अगर सीमा पर चीन की आक्रामकता ज्यादा बढ़ती है, तो इसे रोकने के लिए भारत QUAD के दूसरे देशों की मदद ले सकता है। साथ ही QUAD में अपना कद बढ़ाकर भारत चीन की मनमानियों पर अंकुश लगाते हुए एशिया में शक्ति संतुलन भी कायम कर सकता है। इसके साथ ही और भी कई मुद्दे है जो भारत के लिए QUAD को जरूरी बनाते हैं।

भारत के लिए क्यों जरूरी है QUAD?

  • हिंद प्रशांत क्षेत्र को स्वतंत्र रखने में क्वाड की बड़ी भूमिका
  • चीन पर लगाम लगाने के लिए क्वाड भारत की ताकत
  • भारत नौसेना के मोर्चे पर भी फायदा उठा सकता है
  • सामरिक अनुसंधान को बढ़ावा दे सकता है
  • चीन को Quad से सबसे ज्यादा समस्या
  • QUAD देता है चीन की विस्तारवादी नीति को झटका
  • चीन को वर्चस्व खत्म होने का डर

QUAD से आखिर चीन क्यों घबराता है

QUAD से आखिर चीन को परेशानी क्यों है, इसे कुछ हद तक तो आप समझ ही चुके होंगे। इसे थोड़ा सा और विस्तार से समझें तो पहली परेशानी ये है कि Quad चीन की विस्तारवादी नीति को सबसे बड़ा झटका है। दूसरी बात जो सबसे महत्वपूर्ण है वह यह है कि अमेरिका,जापान, भारत और ऑस्ट्रेलिया साथ आने के बाद हिंद प्रशांत क्षेत्र के देशों की समस्याओं पर काम कर रहे हैं। दरअसल, चीन हिंद प्रशांत क्षेत्र में ब्लू ड्रैगन रणनीति पर काम कर रहा है, जो हिंद प्रशांत क्षेत्र के देशों के लिए एक समस्या हैं। इस क्षेत्र में चीन चुपचाप चार अलग-अलग लेकिन जुड़े हुए सीमाओं पर अपनी विभाजन-और-जीत की विदेश नीति के एजेंडे को आगे बढ़ा रहा है। जिसमें QUAD बाधक है।

Post Views: 991
Tags: # Quad organization of 4 countries#AsiaPacific#QUAD Summit 2024#what is quad
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version