Monday, October 19, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home राजनीति

पंजाब कैबिनेट का गठन, जानें किन 10 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

पंजाब कैबिनेट का गठन, जानें किन 10 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

DigitalDesk by DigitalDesk
September 28, 2022
in राजनीति
0
पंजाब कैबिनेट का गठन, जानें किन 10 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

पंजाब  के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने मंत्रिमंडल का गठन कर लिया है. भगवंत की कैबिनेट का गठन 19 मार्च को हो गया. पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने 10 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई. शपथ ग्रहम समारोह में मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहे. मुख्मंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर पहले ही मंत्री बनने वाले विधायकों के बारे में जानकारी दे दी थी. मुख्यमंत्री ने अपने मंत्रिमंडल के जरिए सभी वर्ग और क्षेत्र के लोगों को साधने की कोशिश की है. इन मंत्रियों में से पांच मालवा, चार माझा और एक दोआबा से हैं.

इन विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

हरपाल सिंह चीमा दिड़बा विधानसभा से लगातार दूसरी बार विधायक बने हैं. वे नेता प्रतिपक्ष भी रहे हैं. चीमा पेशे में वकील रहे हैं और आम आदमी पार्टी के पंजाब में बड़े दलित चेहरे माने जाते हैं.

Related posts

Uttar Pradesh Assembly Elections 2027 BJP gears up for a hat trick in Dadri Will the SP fail to open its account once again in 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027: दादरी में BJP की हैट्रिक की तैयारी! क्या 2027 में भी नहीं खुलेगा सपा का खाता?

October 19, 2026
up CM Yogi

राम मंदिर पर आरोपों से सियासी संग्राम, योगी ने सपा-कांग्रेस को घेराचंदा चोरी नहीं, चढ़ावे का मामला; सीएम का दावा—जांच में साधु-संतों की भूमिका नहीं मिली

October 19, 2026

2 डॉक्टरों को मिली जगह

आम आदमी पार्टी के पूर्व सांसद साधु सिंह की बेटी डॉक्टर बलजीत कौर ने शपथ ग्रहण की है. डॉक्टर बलजीत कौर मलोट विधानसभा सीट से विधायक बनी हैं. डॉक्टर बलजीत कौर पेशे से नेत्र रोग विशेषज्ञ हैं. वहीं मानसा से विधायक बने डॉक्टर विजय सिंगलना ने मंत्री पद की शपथ ग्रहण की है. वे प्रसिद्ध पंजाबी गायक भी हैं और पेशे से एक डेंटल सर्जन हैं.

भगवंत मान ने अपने मंत्रिमंडल में हरभजन सिंह ईटीओ को भी शामिल किया है. हरभजन सिंह जंडियाला विधानसभा सीट से जीते हैं. हरभजन सिंह 2012 में ईटीओ बने थे और 2017 में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे.

समाजसेवी रहे कटारूचक्क 

भोआ विधानसभा सीट से विधानसभा चुनाव जीते लालचंद कटारूचक्क को भगवंत मान ने अपने कैबिनेट में जगह दी है. वे काफी समय से समाजसेवा में सक्रिय रहे हैं और पहली बार ही चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं. लालचंद कटारूचक ने कांग्रेस के दिग्गज नेता जोगिंदर पाल को मात दी थी.

दिल्ली में अन्ना आंदोलन से जुड़े

गुरमीत सिंह मीत हेयर लगातार दूसरी बार बरनाला से विधायक बने हैं. वे B.Tech की पढ़ाई करने के बाद सिविल सर्विसेज की तैयारी करने दिल्ली चले गए थे. वहीं से गुरमीत अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से जुड़े और बाद में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए. 32 साल के मीत हेयर दूसरी बार विधायक बने हैं.

बैंस ने लंदन से की पढ़ाई

श्रीआनंदपुर साहिब विधानसभा सीट जीतकर विधायक बने हरजोत सिंह बैंस ने विधानसभा के स्पीकर रहे राणा केपी सिंह को मात दी है. लंदन से पढ़े हरजोत सिंह वकील हैं. पिछली बार वे साहनेवाल से चुनाव लड़े थे, लेकिन हार गए थे. हरजोत आम आदमी पार्टी की यूथ विंग के अध्यक्ष भी हैं.

बादल के दामाद को दी पटखनी

लालजीत भुल्लर ने पट्टी सीट से प्रकाश सिंह बादल के दामाद आदेश प्रताप सिंह कैरों को मात दी है. पट्टी की अनाज मंडी में आढ़त का काम करने वाले लालजीत सिंह भुल्लर किसी समय कैरों के करीबी हुआ करते थे.

जिम्पा ने मंत्री को दी मात

ब्रह्मशंकर जिम्पा ने होशियारपुर सीट से चुनाव जीता. उन्होंने चन्नी सरकार के मंत्री सुंदर अरोड़ा को मात दी थी. ब्रह्मशंकर अपना व्यापार करते हैं. वे छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय रहे. ब्रह्मशंकर 25 साल पार्षद भी रहे हैं.

कुलदीप सिंह धालीवाल

अजनाला सीट से विधायक बने कुलदीप सिंह धालीवाल सात साल पहले आम आदमी पार्टी से जुड़े थे. वे बागवानी करते हैं. कुलदीप सिंह धालीवाल के खिलाफ हत्या का मामला भी दर्ज है. धालीवाल अपने गांव में हाशिम शाह का मेला आयोजित करवाते रहे हैं जिसमें पंजाब के कलाकार हिस्सा लेते थे.

LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन
हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version