तीसरी बार पिता बनेंगे पंजाब के सीएम भगवंत मान ने दी लोगों को ये खुशखबरी

पंजाब के सीएम भगवंत मान तीसरी बार पिता बनने वाले हैं। ये खुश खबरी उन्होंने स्वयं गणतंत्र दिवस पर लोगों को दी है। उनकी यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल लुधियाना में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान जनता को संबोधित करते हुए सीएम भगवंत मान ने एक निजी घोषणा शेयर करते हुए कहा कि मार्च के महीने में मेरे घर खुशी आने वाली है। उनकी पत्नी गुरप्रीत कौर 7वें महीने की गर्भवती है। सीएम ने कहा कि लेकिन आपको ये जान के हैरानी होगी कि हमने अभी तक ये पता नहीं कि लड़का है या लड़की और करना भी नहीं। बस जो भी आए तंदरुस्त आए। बच्चा आए तंदरुस्त आए।

जुलाई 2023 में शादी की थी मान ने दूसरी शादी

सीएम मान ने कहा कि तंदरुस्ती कुदरत की सबसे बड़ी नियामत है। बस यही दुआं करेंगे। आप भी यही दुआ करना। बता दें गुरुप्रीत और भगवंत मान ने बीते साल जुलाई 2023 में शादी की थी। यह भगवंत मान की दूसरी शादी है। 48 साल के भगवंत मान ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र की गुरुप्रीत से शादी की थी। भगवंत मान ने इससे पहले इंदरप्रीत कौर से शादी की थी। साल 2015 में दोनों का तलाक हो गया था। पूर्व पत्नी से उनके दो बच्चे हैं। तलाक के बाद भगवंत मान की पहली पत्नी अमेरिका में रहती हैं।

Exit mobile version