Sunday, March 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

यूपी विधानसभा: नये नियम, अब घर और कार में बैठे बैठे भी कार्यवाही में शामिल हो सकेंगे विधायक, मोबाइल फोन पर लगा दिया प्रतिबंध

DigitalDesk by DigitalDesk
August 9, 2023
in उत्तर प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, लखनऊ
0
UP Vidhansabha
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

उत्तर प्रदेश विधानसभा में नये नियम विधायकों को परेशानी में डाल सकते हैं। विधायक अब सदन में मोबाइल फोन नहीं ले जा सकेंगे। इतना ही नहीं झंडे और कोई प्रतीक या कोई वस्तु विधानसभा में प्रदर्शित कर पायेंगे। इतना ही नहीं अब यूपी विधानसभा की कार्यवाही में विधायक वर्चुअली भी शामिल हो सकेंगे। कार्यवाही में वर्चुअली शामिल होने का अधिकार विधायकों को देने वाली यूपी विधानसभा देश की पहली विधानसभा होगी।

  • पहले की गई थी कार्यवाही को डिजिटाइज्ड करने की पहल
  • सदन में झंडे लहराए तो होगी कार्रवाई
  • विधायकों के आचरण के लिए सख्त दिशा निर्देश

दरअसल उत्तर प्रदेश विधानसभा की प्रक्रिया और कार्य संचालन नियमावली के नए नियम मिलने जा रहे हैं। जिससे न केवल सदस्यों के आचरण के लिए सख्त दिशा निर्देश लागू जाएंगे। बल्कि सदन के कामकाज के संचालन की प्रक्रिया को सरल बनाया जा रहा है। नए नियमों के अनुसार सदस्य सभा में झंडे, प्रतीक या कोई प्रदर्श वस्तु प्रदर्शित नहीं करेंगे। विधानसभा सदस्यों को नए नियमों के तहत विधानसभा सदन के अंदर किसी भी दस्तावेज़ को फाड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। नियमावली का प्रतिवेदन सोमवार को विधानसभा में पेश कर दिया गया है। इस नियमावली पर सदन में चर्चा कर मंजूरी दिलाने की योजना है। उत्तरप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष महाना की माने तो नियमावली को सोमवार को विधानसभा में पेश किया गया। इस पर चर्चा होगी। एक बार पारित होने के बाद उत्तर प्रदेश विधानसभा की प्रक्रिया और कार्य संचालन नियमावली 2023 उत्तर प्रदेश विधानसभा की प्रक्रिया और कार्य संचालन नियमावली 1958 का स्थान ले लेंगी।

Related posts

Iran war International oil prices are rising rapidly

ईरान युद्ध के बीच तेल कीमतों पर बोले ट्रंप… “दबाव कम करने के लिए कदम उठाने को तैयार”

March 8, 2026
ICAI declares CA Foundation

CA इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026: टॉप-3 में दो बेटियां…फातिमा और वान्या ने बढ़ाया गौरव

March 8, 2026

विधायकों को वर्चुअली शामिल होने का अधिकार

यूपी विधानसभा में नियमावली बदलने वाली है। विधायकों के आचरण के साथ सदन में उनके व्यवहार को नियंत्रित करने के लिए ही नए नियम बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा विधायकों को अधिकार भी दिए गए हैं। इसमें सबसे बड़ा प्रावधान किया जा रहा है। जिसके तहत ई विधानसभा का है। विधानसभा में ई-विधान को पहले ही लागू किया गया है। जिसके तहत विधानसभा में टैब्लेट इंस्टॉल कर विधायक पेपरलेस काम और विधानसभा की कार्यवाही को डिजिटाइज्ड करने की पहल की गयी थी। अब नए नियमों के तहत विधायक अपने घर और दफ्तर ही नहीं कार में बैठकर भी सदन की कार्यवाही में शामिल हो सकेंगे। विधानसभा की कार्यवाही को ऑनलाइन किया जाएगा। विधायकों को सत्र की जानकारी भी ई-मेल और फोन पर दी जा सकेगी। इस तरह माना जा रहा है कि अगला सत्र नए नियमों के तहत संचालित किया जाएगा।

ये हैं नए नियम?

उत्तरप्रदेश विधानसभा में लागू होने वाले नए नियमों में विधानसभा सदस्य अब सभा में किसी तरह के झंडे, प्रतीक या कोई वस्तु प्रदर्शित नहीं करेंगे। इतना ही नहीं विधायकों को नए नियमों के तहत सदन के अंदर किसी भी दस्तावेज फाड़ने की अनुमति नहीं होगी। उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में विधायक अब घर, अपने कार्यालय या कार में बैठकर भी वर्चुअली तरीके से विधानसभा की कार्यवाही में शामिल हो सकेंगे।

इसलिए बनाए गए नए नियम

उत्तर प्रदेश विधानसभा की प्रक्रिया और कार्य संचालन नियमावली के नए नियम बनाए जा रहे हैं। जिसमें विधानसभा सदस्यों के आचरण के लिए सख्त दिशानिर्देश लागू किये जा रहे हैं। इतना ही नहीं सदन के कामकाज के संचालन की प्रक्रिया भी सरल बनाई जा रही है। यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना कने बताया कि नियमावली को सोमवार को विधानसभा में पेश किया जा चुका है। अब वा इस पर चर्चा होगी। चर्चा के बाद नियम एक बार पारित होने पर उत्तर प्रदेश विधानसभा की प्रक्रिया और कार्य संचालन नियमावली 2023 और उप्र विधानसभा की प्रक्रिया के साथ कार्य संचालन नियमावली 1958 का स्थान लेंगे।

Post Views: 153
Tags: Legislators VirtuallyNew rules of UP VidhansabhaUP Vidhansabha Speaker Mahana
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन
West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version