Thursday, July 23, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश जबलपुर

प्रियंका गांधी के महाकौशल दौरे से क्यों चिंतित है बीजेपी?, कांग्रेस दोहराना चाहती हैं 2018 का प्रदर्शन

DigitalDesk by DigitalDesk
June 9, 2023
in जबलपुर, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
priyanka gandhi
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव रणभेरी बजने से पहले सियासी दल सक्रिय हो गए हैं। इस बीच प्रदेश में कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार के अभियान की शुरुआत महासचिव प्रियंका गांधी 12 जून को महाकौशल से करने जा रहीं हैं। इस पर सियासी बयानबाजी शुरु हो गई।

  • रणभेरी बजने से पहले चुनाव प्रचार का आगाज
  • 2018 का प्रदर्शन दोहराना चाहती है कांग्रेस
  • निकाय चुनाव में भाजपा को मिली थी हार
  • कांग्रेस ने 2018 में महाकौशल से दो को मंत्री बनाया
  • प्रियंका का दौरा विंध्य क्षेत्र में कार्यकर्ताओं में भरेगा जोश

बहुसंख्यक वोटरों को देंगी धार्मिक संदेश

प्रियंका गांधी 12 जून को जबलपुर में मां नर्मदा की पूजा कर बहुसंख्यक वोटरों को धार्मिक संदेश देंगी। इसके बाद एक बड़ी जनसभा रखी गई है। जिसमें वे चुनाव अभियान का आगाज करेंगी। एमपी कांग्रेस ने इस रैली में करीब एक लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा है। प्रियंका गांधी के महाकौशल रैली करने चुनने के पीछे की वजह मालवा-निमाड़ में राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा कर चुके हैं। महाकौशल में आदिवासी वोटरों की अधिक संख्या है। जो कांग्रेस का वोट बैंक माना जाता है। आदिवासी क्षेत्रों से मिले वोट से ही कांग्रेस ने 2018 में सत्ता में वापसी की थी। कांग्रेस ने 2018 के विधानसभा चुनाव में महाकौशल अंचल की 38 में से 26 सीटों पर कब्जा किया था। ऐसे में कांग्रेस 2018 की जीत को 2023 में दोहराना चाहती है। यहां 13 सीट आदिवासियों के लिए और 3 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। सियासी पंडित मानते हैं कि महाकौशल की सीटें सत्ता पर पहुंचने का रास्ता तय करती हैं। इतना ही नहीं महाकौशल से सटा हुआ विंध्य क्षेत्र है। यहां के 7 जिलों में बीजेपी ने 30 में से 24 सीट पर जीत दर्ज की थी। इस बार भी बीजेपी लगातार यहां फोकस कर रही है। ऐसे में कांग्रेस नेता दावा कर रहे है कि महाकौशल में प्रियंका गांधी की रैली से विंध्य अंचल में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरेगा।

Related posts

Stock Market News Update: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन बड़ी गिरावट: सेंसेक्स 715 अंक टूटा, निफ्टी 24 हजार के नीचे फिसला, निवेशकों की बढ़ी चिंता

Stock Market News Update: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन बड़ी गिरावट: सेंसेक्स 715 अंक टूटा, निफ्टी 24 हजार के नीचे फिसला, निवेशकों की बढ़ी चिंता

July 22, 2026
IIT Teacher Shortage: IIT में शिक्षकों का बड़ा संकट: 23 संस्थानों में 4,300 से ज्यादा फैकल्टी पद खाली, बढ़ते छात्रों के बीच शिक्षा और रिसर्च पर मंडराया खतरा

IIT Teacher Shortage: IIT में शिक्षकों का बड़ा संकट: 23 संस्थानों में 4,300 से ज्यादा फैकल्टी पद खाली, बढ़ते छात्रों के बीच शिक्षा और रिसर्च पर मंडराया खतरा

July 22, 2026

महाकौशल अंचल की 26 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा

महाकौशल में 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को निराशा मिली थी। यहां की 38 सीटों में से भाजपा के पास सिर्फ 11 सीटें है, जबकि कांग्रेस ने 26 सीटों पर जीत दर्ज की थी। एक सीट निर्दलीय के खाते में गई थी। वहीं, 2013 में भाजपा ने महाकौशल में 13 सीटें जीती थी। कांग्रेस 2018 की जीत को दोहराना चाहती है। यहां 13 सीटें आदिवासियों और 3 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। महाकौशल की सीटें सत्ता पर पहुंचने का रास्ता तय करती हैं। महाकौशल में नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा का परिणाम उत्साह जनक नहीं रहा। यहां जबलपुर और छिंदवाड़ा महापौर का चुनाव भाजपा हार गई। कमलनाथ के गढ़ में 18 साल बाद महापौर का चुनाव हार गई। वहीं, जबलपुर में 22 साल बाद भाजपा हारी। वहीं, कटनी में भी निर्दलीय प्रत्याशी प्रीति सूरी चुनाव जीती थी। हालांकि बाद में वह भाजपा में शामिल हो गई। कांग्रेस ने 2018 में चुनाव जीतने के बाद महाकौशल से दो विधायकों को मंत्री बनाया था। इसमें तरुण भनौत और लखन घनघोरिया को मंत्री बनाया था। वहीं, भाजपा ने अपने मंत्री परिषद में महाकौशल से किसी को भी मंत्री नहीं बनाया है।

सीटों का सियासी समीकरण

जबलपुर जिले में 8 सीट है। पाटन, बरगी, जबलपुर पूर्व, जबलपुर उत्तर, जबलपुर कैंट, जबलपुर पश्चिम, पनागर, सीहोरा है। यहां कांग्रेस और भाजपा दोनों के पास चार चार है। छिंदवाड़ा जिले की 7 सीटों में छिंदवाड़ा, जुनारदेव, अमरवाड़ा, चौरई, सौंसर, परासिया, पांढुर्णा है। यह सभी कांग्रेस ने जीती। डिंडौरी की दो सीट डिंडौरी और शाहपुरा है। दोनों पर कांग्रेस का कब्जा है। बालाघाट में भी 6 सीट है। बैहर, बालाघाट, परसवाड़ा, लांजी, बारासिवनी, कटंगी है। इनमें से 5 सीट कांग्रेस और बारासिवनी निर्दलयी प्रदीप जायसवाल ने जीती। कटनी की बात करें तो यहां 4 सीट बड़वारा, विजयराघवगढ़, मुड़वारा, बहोरीबंद है। जिसमें तीन सीट भाजपा और 1 कांग्रेस के पास है। नरसिंहपुर की चार सीट नरसिंहपुर,गोटेगांव, तेंदूखेड़ा, गाडरवाड़ा हैं। जिसमें 3 कांग्रेस और 1 भाजपा के पास है। वहीं सिवनी की चार सीट बरघाट, सिवनी, केवलारी, लखनादौन है। जिसमें दो कांग्रेस और दो भाजपा के पास है। वहीं मंडला जिले की बात करें तो 3 सीट हैं बिछिया, निवास, मंडला। जिसमें से दो सीट कांग्रेस के कब्जे में है। और एक भाजपा के पास है।

Post Views: 296
Tags: BJPINCJabalpurMahakaushalPriyanka GandhiVidhan Sabha Elections 2023
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार
Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

उत्तर प्रदेश

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version