महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम है …भोपाल में आयोजित महिला महासम्मेलन…पीएम मोदी देंगे सम्मेलन में कई सौगात

Prime Minister Narendra Modi will visit Bhopal on Saturday 31 May

महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम है …भोपाल में आयोजित महिला महासम्मेलन…पीएम मोदी देंगे सम्मेलन में कई सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार 31 मई को भोपाल आएंगे। वे महारानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्म जयंती के समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान पीएम मोदी यहीं से वर्चुअली तरीके से इंदौर मेट्रो ही नहीं दतिया और सतना एयरपोर्ट का लोकार्पण करेंगे। होलकर राजवंश की अहिल्याबाई की 300वीं जयंती पर मध्य प्रदेश में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। भोपाल में 31 मई महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम और महिला सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी हिस्सा लेने वाले हैं। राज्य के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव स्वयं इस आयोजन की तैयारी पर नजर बनाए हुए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एमपी की राजधानी भोपाल के अपने दौरे के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित एक महिला सम्मेलन में भाग लेंगे। पीएम यहां सम्मेलन न केवल महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में एक मजबूत संदेश देगा। बल्कि अगले विधानसभा चुनावों को देखते हुए भी पार्टी की रणनीति का अहम हिस्सा भी माना जा रहा है।

महिला सम्मेलन में सशक्त नारी, समर्थ भारत

बीजेपी की ओर से आयोजित यह महिला सम्मेलन भोपाल में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी के साथ ही पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे। आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन का उद्देश्य महिलाओं को राजनीति, समाज और अर्थव्यवस्था में अधिक भागीदारी और नेतृत्व देने को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित करना है। प्रधानमंत्री मोदी इस दौरान महिला केंद्रित योजनाओं जैसे उज्ज्वला योजना, जनधन योजना, स्वच्छ भारत मिशन, मातृ वंदना योजना, और लाडली बहना योजना के फायदों पर प्रकाश डाल सकते हैं। यह आयोजन विशेष रूप से मध्यप्रदेश की महिलाओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, जो राज्य की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

चुनावी रणनीति का हिस्सा

मध्यप्रदेश में चूंकि चुनावी माहौल धीरे-धीरे तैयार होने लगा है। ऐसे में पीएम मोदी का यह दौरा सत्तारुढ़ बीजेपी की चुनावी रणनीति का एक अहम हिस्सा माना जा रहा है। वैसे भी महिला मतदाता बीजेपी की एक मजबूत सामाजिक आधारशिला रही हैं। यह सम्मेलन उन्हें और अधिक जोड़ने की एक कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

यह सम्मेलन भाजपा के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के नारे को मजबूती देगा। प्रधानमंत्री अपने भाषण में सरकार की अब तक की उपलब्धियों के साथ-साथ महिलाओं के भविष्य को लेकर अपनी दृष्टि साझा कर सकते हैं।

अंतिम चरणों में सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारी

भोपाल में प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। ट्रैफिक व्यवस्थाओं में भी बदलाव किए गए हैं ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। सम्मेलन स्थल को पूरी तरह सुरक्षित, डिजिटल और महिला अनुकूल वातावरण में तैयार किया गया है। पीएम मोदी का भोपाल दौरा न केवल महिला सशक्तिकरण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। बल्कि मध्यप्रदेश की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी को भी नई दिशा देगा। यह सम्मेलन एक नए सामाजिक और राजनीतिक संवाद की शुरुआत मानी जा रही है। यह महिलाओं को आवाज़, अवसर और अधिकार देने की दिशा में बीजेपी के संकल्प को मजबूत करता है।..प्रकाश कुमार पांडेय

Exit mobile version