पीएम मोदी की दो दिनी रुस यात्रा…वार्षिक शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल…इस देश की धरती पर 41 साल बाद पड़ेंगे किसी भारतीय प्रधानमंत्री के कदम..!

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रूस की दो दिवसीय यात्रा जाने वाले है। जहां पीएम 22वें भारत- रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस दौरान दोनों देशों के बीच बहुआयामी संबंधों की समीक्षा भी की जाएगी।

विदेश मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 8 और 9 जुलाई 2024 को रूस की यात्रा पर जाने वाले हैं। जहां से पीएम मोदी अपनी यात्रा समाप्त करने के बाद ऑस्ट्रिया भी जाएंगे। बता दें
यह पहला मौका होगा जब करीब 41 साल में भारत के किसी प्रधानमंत्री के कदम ऑस्ट्रिया की धरती पर पड़ेंगे। भारत के प्रधानमंत्री की यह पहली ऑस्ट्रिया यात्रा होगी। बता दें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पिछली रुस यात्रा साल 2019 में हुई थी। उस समय पीएम मोदी ने व्लादिवोस्तोक में एक आर्थिक सम्मेलन में शिरकत की थी।

दोनों देशों के बीच अब तक हुए 41 वार्षिक शिखर सम्मेलन

भारत और रुस दोनों ही देशों के बीच इस बार होने वाले वार्षिक शिखर सम्मेलन में रणनीतिक साझेदारी को लेकर भी सर्वोच्च स्तर पर संवाद होगा। बता दें भारत और रूस के बीच अब तक बारी- बारी से करीब 21 वार्षिक शिखर सम्मेलन आयोजित किये जा चुके हैं। पिछला शिखर सम्मेलन 6 दिसंबर 2021 को दिल्ली में आयोजित किया गया था। दिल्ली में आयोजित इस शिखर सम्मेलन में रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन स्वयं भारत आए थे। उस समय शिखर सम्मेलन में भारत और रुस दोनों देशों ने करीब 28 समझौतों पर हस्ताक्षर किए थे। वहीं शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए भी भारत-रूस साझेदारी शीर्षक से एक संयुक्त वक्तव्य जारी किया गया था। इसके बाद मोदी और पुतिन ने पिछली बार 16 सितंबर 2022 को उज्बेकिस्तान के समरकंद में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन एससीओ के शिखर सम्मेलन के दौरान द्विपक्षीय वार्ता की थी।

उज्बेकिस्तान की बैठक में मिले थे मोदी और पुतिन

उज्बेकिस्तान की इस बैठक में पीएम मोदी ने रुसी राष्ट्रपति पुतिन पर यूक्रेन में संघर्ष को समाप्त करने के लिए भी कहा था। पीएम मोदी ने कहा था कि यह सभी जानते हैं कि मौजूदा दौर युद्ध का नहीं है। पीएम ने कहा हमने युद्ध के इस मुद्दे पर कई बार फोन पर भी चर्चा की है। पीएम ने कहा लोकतंत्र, कूटनीति और संवाद दो देशों का ही नहीं पूरे विश्व को प्रभावित करते हैं। बता दें रूस के साथ अपनी गहरी मित्रता के चलते भारत ने अब तक यूक्रेन पर मॉस्को के हमले की निंदा नहीं की है। भारत हमेशा से ही यह कहता रहा है कि इस संकट का समाधान कूटनीति और बातचीत के जरिए किया जाना चाहिए।

9 और 10 जुलाई को करेंगे ऑस्ट्रिया की यात्रा

मोदी रूस की यात्रा खत्म करके ऑस्ट्रिया जाएंगे। ऑस्ट्रिया में 9 और 10 जुलाई को रहेंगे। विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि करीब 41 साल में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली ऑस्ट्रिया यात्रा होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वहां ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान डेर बेलन से भी मुलाकात कर दोनों देशों के बीच मजबूत होते संबंधों को लेकर चर्चा करेंगे। विदेश मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी में कहा गया है कि पीएम मोदी और चांसलर संयुक्त रुप से भारत और ऑस्ट्रिया के दिग्गज उद्यमियों को भी संबोधित करेंगे।

Exit mobile version