Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

मोदी-ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत..ट्रंप ने रखी ‘Fair’ रिलेशनशिप की बात…

DigitalDesk by DigitalDesk
January 28, 2025
in दिल्ली, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
Prime Minister Narendra Modi talks with US President Donald Trump over phone
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

भारत से क्या चाहते हैं ट्रंप, PM मोदी से बातचीत में जिस ‘Fair’ रिलेशनशिप की बात रखी वो क्या है? अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शपथ लेने से पहले ही दो टूक कह चुके थे कि उनके कार्यकाल में अमेरिका उन देशों पर भारी-भरकम टैरिफ लगाएगा। जिससे देश के हित बाधित होंगे। इन देशों में चीन, ब्राजील और मेक्सिको जैसे देश शामिल हैं।

  • भारत से क्या चाहते हैं ट्रंप
  • PM मोदी से हुई ट्रंप की बातचीत
  • बातचीत में ‘Fair’ रिलेशनशिप पर दिया जोर
  • आखिर क्या है Fair’ रिलेशनशिप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच सोमवार 27 जनवरी को फोन पर बातचीत हुई है। डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली बातचीत है। हालांकि इस बातचीत में सबसे अधिक फोकस Fair Bilateral Trading Relationship पर रहा।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बातचीत के दौरान वैश्विक शांति, समृद्धि के साथ सुरक्षा के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता जताई है। वहीं भारत पर अमेरिका की ओर से टैरिफ लगाए जाने को लेकर जताई जा रही चिंता के बीच पीएम नरेन्द्र मोदी की ओर से सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट में बताया गया है कि दोनों पक्ष आपसी लाभ और साझेदारी को लेकर आगे काम करेंगे।

ट्रंप ने दया फेयर बाइलेट्रल ट्रेड का हवाला

मोदी और ट्रंप दोनों की बातचीत के बाद व्हाइट हाउस की ओर से भी एक बयान जारी किया गया। जिसमें बताया कि पीएम नरेन्द्र मोदी से चर्चा के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने इस बात पर महत्व दिया गया है कि भारत अमेरिका में बने सुरक्षा उपकरणों की खरीद की संख्या बढ़ाएं ताकि। जिससे दोनों ही देशों के बीच उचित द्विपक्षीय कारोबारी संबंध बन सकें। व्हाइट हाउस की ओर से बताया गया कि पीएम मोदी के साथ बातचीत में राष्ट्रपति ट्रंप ने फेयर बाइलेट्रल ट्रेड का हवाला दिया है।

राष्ट्रपति ट्रंप की बातचीत प्रोडक्टिव रही

व्हाइट हाउस की ओर से कहा गया कि पीएम मोदी के साथ राष्ट्रपति ट्रंप की बातचीत प्रोडक्टिव रही। इस दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत के साथ उचित द्विपक्षीय कारोबारी संबंधों की दिशा में आगे बढ़ने की मांग की। जिससे दोनों देशों के संबंध और अधिक गहरा हो सके।

क्या हैं आखिर ट्रंप के इस बयान के मायने?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शपथ लेने से पूर्व ही कह चुके थे कि उनके कार्यकाल में अमेरिका उन देशों पर भारी-भरकम टैरिफ लगाएगा जिससे उनके देश के हित बाधितों होंगे। इन देशों में चीन के साथ ब्राजील और मेक्सिको जैसे देश शामिल हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने इससे पहले फ्लोरिडा रिट्रीट में भी यह कहा था कि अमेरिका उन देशों पर टैरिफ लगाने जा रहा है। जिनसे अमेरिका को नुकसान हो रहा है। अमेरिका में एक ऐसा निष्पक्ष सिस्टम तैयार किया जाएगा। जहां देश में भारी-भरकम पैसे का निवेश होगा। अमेरिका एक बार फिर समृद्ध देश बन सकेगा। वहीं जब डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति पद की शपथ ली तो अपने पहले ही संबोधन में कहा था कि अमेरिका के नागरिकों पर टैक्स लगाने के बजाए अमेरिका को दूसरे देशों पर टैरिफ लगाना चाहिए। जिससे अमेरिका के लोग समृद्ध हो सकें।

इन मुद्दों पर हुई मोदी और ट्रंप के बीच चर्चा

प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की फोन कॉल के दौरान कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। जिसमें इंडो पैसिफिक के साथ मिडिल ईस्ट और यूरोप सहित क्षेत्रीय मुद्दे भी शामिल थे। पीएम मोदी और ट्रंप दोनों ने दोनों देशों के बीच रिश्तों को और मजबूत बनाने पर जोर दिया और सहमति जताई। इस बातचीत के बाद पीएम नरेन्द्र मोदी की ओर से सोशल पोस्ट में बताया कि उन्हें अपने प्यारे दोस्त राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बात कर खुशी हुई। उन्होंने ट्रंप को दूसरी बार अमेरिका का राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा दोनों देश आपसी लाभप्रद और दीर्घकालीन पार्टनरशिप को लेकर प्रतिबद्ध हैं। दोनों देशों के लोगों के कल्याण के साथ-साथ वैश्विक शांति के साथ समृद्धि और सुरक्षा के लिए मिलकर काम करेंगे।

Post Views: 671
Tags: #talks with Trump modi#US President Donald TrumpPrime Minister Narendra Modi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version