इस दिन काशी आयेंगे PM….बारिश से बचाओ पर विशेष जोर…मुख्यमंत्री योगी ने किया वाराणसी में सभा स्थल का निरीक्षण… अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Chief Minister Yogi Adityanath before the 2027 assembly elections in Uttar Pradesh

प्रधानमंत्री की सभा की तैयारी….बारिश से बचाओ पर विशेष जोर..

मुख्यमंत्री योगी ने किया वाराणसी में सभा स्थल का निरीक्षण,

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 2 अगस्त को वाराणसी के सेवापुरी में प्रस्तावित जनसभा की तैयारियों का मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहन निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने सभा स्थल पर की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान बारिश की संभावना को देखते हुए CM ने कहा सभी आवश्यक तैयारियां लसु निश्चित की जाएं। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कहा कि जनसभा में शामिल होने वाले किसी भी लोगों को किसी प्रकार की कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए, चाहे वह सामान्य नागरिक हो या दिव्यांगजन।

बारिश से बचाव और वैकल्पिक व्यवस्था पर विशेष ध्यान

योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट रूप से कहा कि अगर बारिश होती है तो लोगों के आने-जाने में कोई बाधा नहीं होनी चाहिए। इसलिए वैकल्पिक मार्गों, सुरक्षित पगडंडियों और आपातकालीन निकास के इंतजाम समय से पूरे कर लिए जाएं। उन्होंने सभा स्थल के भीतर और आसपास जलभराव से निपटने के लिए उचित जल निकासी प्रणाली बनाने को कहा।

दिव्यांगजनों के लिए विशेष व्यवस्था

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार को निर्देशित किया कि सभा में भाग लेने वाले दिव्यांगजनों के लिए अलग से सड़क बनाई जाए ताकि उन्हें प्रवेश में कोई असुविधा न हो। साथ ही यह भी कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संभवतः जनसभा के दौरान कुछ दिव्यांगजनों से मुलाकात भी कर सकते हैं, इसलिए व्यवस्था पूरी तरह मानवीय और सुविधाजनक होनी चाहिए।

कार्यक्रम स्थल पर लोकार्पण और शिलान्यास की तैयारी

प्रधानमंत्री के इस दौरे में कुछ विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास भी प्रस्तावित हैं। मुख्यमंत्री ने इन योजनाओं की तैयारियों की जानकारी ली और कहा कि इनका प्रस्तुतीकरण व्यवस्थित और प्रभावशाली ढंग से हो।

कार्यकर्ताओं की नाराजगी, मुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं हो पाने पर जताया रोष

सभा स्थल पर निरीक्षण के दौरान सेवापुरी मंडल के कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस मंडल में जनसभा हो रही है, उसके कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री से मिलने नहीं दिया गया जबकि अन्य क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं को मौका मिला। इस पर कार्यकर्ताओं ने विरोध किया जिसे भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने समझा-बुझाकर शांत किया।मु ख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने काशी प्रवास के दौरान सर्किट हाउस में राम-जानकी मठ के महंत रामलोचन दास महाराज से मुलाकात की। महंत ने उन्हें प्रसाद भेंट कर अपने मठ आने का निमंत्रण भी दिया। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री से होटल प्रदीप के अधिष्ठाता प्रदीप नारायण सिंह, यूपी कॉलेज के पूर्व छात्र नेता और पद्मश्री रजनीकांत भी मिले।प्रकाश कुमार पाण्डेय

Exit mobile version