Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

चल विंध्याचल, खिसकता जनाधार संभालेंगे पीएम मोदी, दिग्विजय के बाद कमलनाथ भी तलाशेंगे कांग्रेस की खोई जमीन

DigitalDesk by DigitalDesk
April 5, 2023
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
Prime Minister Narendra Modi
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मध्यप्रदेश के साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है। इसके बाद अगले साल 2024 में लोकसभा चुनाव की गहमागहमी शुरु हो जाएगी। ऐसे में इन चुनावों को लेकर मध्यप्रदेश में सियासी दलों की सक्रियता बढ़ गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सतना दौरे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के मौके पर रीवा का दौरा करने वाले हैं। जहां वे देश की सर्वश्रेष्ठ पंचायतों को सम्मानित करेंगे। इतना ही नही प्रधानमंत्री बैठक में हिस्सा लेने वाले पंचों और सरपंचों को भी संबोधित करेंगे।

  • रीवा में होगा राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस कार्यक्रम
  • पीएम नरेन्द्र मोदी होंगे शामिल
  • 24 अप्रैल को रीवा आएंगे पीएम मोदी
  • 7 माह में पीएम मोदी का पांचवा मप्र दौरा
  • शाह के बाद पीएम मोदी का रीवा दौरा
  • कांग्रेस को भी विंध्य में खोई जमीन की तलाश
  • दिग्विजय सिंह के बाद कमलनाथ का विंध्य दौरा
  • विधानसभा चुनाव के बाद लोकसभा चुनाव की गहमागहमी
  • दोनों चुनावों को लेकर बढ़ी सियासी गहमागहमी

सात महीने में यह प्रधानमंत्री की मप्र की की पांचवीं यात्रा होगी। बता दें 2018 के विधानसभा चुनाव में विंध्य क्षेत्र में भाजपा का प्रदर्शन शानदार रहा था। पार्टी ने 30 में से 24 सीटें जीतीं थी। लेकिन मौजूदा हालात में विंध्य क्षेत्र से पार्टी नेतृत्व को जो फीडबैक मिला हैए वह अनुकूल नहीं कहा जा सकता है।

Related posts

Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026
गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026

बीजेपी केन्द्रीय नेतृत्व का सर्वे, विंध्य में बिगड़ते हालात

पार्टी के नेता विधानसभा चुनाव के साथ साथ लोकसभा चुनाव को लेकर भी चिंतित हैं। केंद्रीय संगठन की ओर से कराए गए सर्वे में विंध्य क्षेत्र में बीजेपी के लिए कोई सकारात्मक संकेत नहीं मिला है। ऐसे में फिर से विंध्य अंचल को साधने की कवायद शुरु की जा रही है।

पहले भोपाल में होना था राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस कार्यक्रम

हालांकि राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के मौके पीएम मोदी का ये कार्यक्रम पहले भोपाल में होना था। लेकिन बाद में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को विंध्य क्षेत्र में स्थानांतरित कर दिया गया है। जिससे पार्टी के लिए अनुकूल माहौल बन सके। बता दें विंध्य क्षेत्र में लोकसभा की चार सीटें हैं। इन सभी सीटों पर पार्टी बहुत सहज नहीं है। लिहाजा अमित शाह के बाद पीएम मोदी वहां का दौरा करने जा रहे हैं।

कांग्रेस को भी विंध्य में खोई जमीन की तलाश

वहीं मध्यप्रदेश कांग्रेस बुंदेलखंड में अपना अस्तित्व वापिस पाने के लिए शुरुआत सागर जिले के बीना से कर रही है। जहां अगले हफ्ते पूर्व सीएम दिग्विजयसिंह तो उसके बाद कमलनाथ का दौरा प्रस्तावित है। दरअसल 2018 के विधानसभा चुनाव में विंध्य इलाके से कांग्रेस को समर्थन नहीं मिला था। ऐसे में कांग्रेस अब यहां अपनी खोई हुई जमीन तलाश रही है। यहां संगठन को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को सौंपी गयी है। वे फरवरी में भी विंध्य का दौरा कर चुके हैं। अब कमलनाथ विंध्य अंचल में कांग्रेस को मजबूत करने की कोशिश करते नजर आएंगे।

Post Views: 222
Tags: Amit Shah Digvijay SinghKamal NathNational Panchayati Raj DayPM's visit to RewaPrime Minister Narendra Modi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version