पीएम ने की मन की बात में ‘मून की बात’, कहा मिशन चंद्रयान नए भारत की स्पिरिट का प्रतीक

Prime Minister Narendra Modi Mann Ki Baat

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात का प्रसारण रविवार सुबह 11 बजे किया गया। इस कार्यक्रम के जरिए पीएम ने देशवासियों को संबोधित किया। बता दें मन की बात कार्यक्रम हर महीने के अंतिम रविवार को प्रसारित किया जाता है। 27 अगस्त को कार्यक्रम का 104वां एपिसोड प्रसारित किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री मोदी ने चंद्रयान3 की सफलता का जिक्र किया और कहा मिशन चंद्रयान नए भारत की स्पिरिट का प्रतीक है। इस दौरान पीएम मोदी ने कार्यक्रम में अपनी कविता भी पढ़कर सुनाई।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आगे कहा चंद्रयान 3 की सफलता बहुत बड़ी सफलता है। भारत ही नहीं दुनिया में हर ओर इसकी ही चर्चा हो रही है। चंद्रयान 3 की सफलता ने साबित कर दिया कि सफलता के कुछ सूरज चांद पर भी उगते हैं।पीएम ने कहा चंद्रयान 3 नए भारत की उस स्पिरिट का प्रतीक बन गया है, जो हर हाल में जीतना चाहता है। हर हाल में जीतना जानता भी है।

नारी शक्ति का जीवंत उदाहरण चंद्रयान 3

पीएम मोदी ने कहा ये मिशन चंद्रयान 3 नारी शक्ति का जीवंत उदाहरण भी हैं। मिशन चंद्रयान 3 में कई महिला वैज्ञानिक और इंजीनियर्स सीधे तौर पर जुड़ी रहीं हैं। पीएम मोदी ने कहा आज भारत की बेटियां अब अनंत समझे जाने वाले अंतरिक्ष को भी चुनौती देती नजर आ रहीं हैं। उनहोंने कहा किसी देश की बेटियां जब इतनी आकांक्षी हो जाएं तो उस दश को विकसित बनने से कौन रोक सकता है। इस दौरान

पीएम ने अपनी कविता पढ़ी

आसमान में सिर उठाकर … घने बादलों को चीरकर
रोशनी का संकल्प ले … अभी तो सूरज उगा है
दृढ़ निश्चय के साथ चलकर…हर मुश्किल को पार कर
घोर अंधेरे को मिटाने …. अभी तो सूरज उगा है

जी-20 के लिए भारत तैयार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत जी 20 के लिए पूरी तर​ह से तैयार है। आने वाला सितम्बर का महीना देश के सामर्थ्य का साक्षी बनेगा। सितंबर महीने होने जा रही जी-20 लीडर्स समिट के लिए भारत पूरी तरह से तैयार हो चुका है। उन्होंने कहा जी-20 सम्मेलन के इतिहास में ये अब तक की सबसे बड़ी भागीदारी होगी। प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि अपनी अध्यक्षता के दौरान भारत ने ​वैश्विक सम्मेलन जी-20 को और ज्यादा समावेशी फोरम बनाया है। भारत के बुलावे पर ही अफ्रीकी यूनियन भी जी-20 से जुड़ी। इतना ही नहीं अफ्रीका के लोगों की आवाज दुनिया के इस अहम प्लेटफॉर्म तक पहुंची है।

वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स की सफलता का उल्लेख

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में बताया कि कुछ ही दिनों पहले चीन में वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स हुए थे।चीन में हुए इन खेलों में इस बार भारत की भी बेस्ट इवर परफॉर्मेंस रही। भारत के खिलाड़ियों ने 26 पदकों पर कब्जा किया। इन पदक में से 11 गोल्ड मेडल शामिल हैं। उन्होंने कहा सबको ये जानकर अच्छा लगेगा कि साल 1959 से लेकर अब तक जितने वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स हुए हैं। उनमें जीते सभी मेडल्स को जोड़ दें तो भी ये संख्या महज 18 तक ही पहुंचती है।

Exit mobile version