मुंबई अब दूर नहीं…देश के सबसे लंबे समुद्री पुल मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक तैयार, तय होगी 15 मिनट में 21 किमी की दूरी

inaugurates Mumbai Trans Harbor Link Long Sea Bridge

प्रधानमंत्री मोदी आज शुक्रवार को मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक का उद्घाटन करने वाले हैं। मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक को देश का सबसे लंबा समुद्री पुल बताया जाता है। यह मुंबई के सेवरी और रायगढ़ जिले के न्हावा शेवा क्षेत्र के बीच करीब 21.8 किलोमीटर लंबा बना है। इसके उद्घाटन के बाद यात्रा महज 15-20 मिनट में पूरी होगी। फिलहाल जिसमें अभी 2 घंटे लग जाते हैं।

जानकारी के अनुसार एमटीएचएल मेन मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा यह राज्य के दो सबसे बड़े शहरों को जोड़ता है। सिक्स लेन वाले इस पुल को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कुछ दिनों पहले जानकारी दी थी। सीएम ने बताया था कि पीएम मोदी 12 जनवरी को एमटीएचएल का उद्घाटन करेंगे। पुल से इससे जुड़े क्षेत्रों में तेजी से आर्थिक विकास संभव हो सकेगा। बता दें एमटीएचएल मुंबई के सेवरी को नवी मुंबई के चिरले से जोड़ेगा इस पर से प्रतिदिन करीब 70 हजार वाहनों की आवाजाही हो सकती है

यह भारत का सबसे लंबा समुद्री पुल

अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी-न्हावा शेवा अटल सेतु के निर्माण पर करीब 17 हजार 840 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। यह भारत का सबसे लंबा समुद्री पुल भी है। एक अधिकारी ने कहा कि इसके निर्माण में कई आधुनिक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। जिनका उपयोग भारत में पहली बार हुआ है। एक्सपर्ट ने कहा कि इस पुल को इंजीनियरिंग चमत्कार के रूप में भी बताया जा रहा है। सेतु के निर्माण से जुड़े अधिकारी ने कहा कि भारत के सबसे लंबे इस समुद्री पुल अटल सेतु में उपयोग की गई लाइट से जलीय पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा।

30,500 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन

MMRDA के मेट्रोपॉलिटिन आयुक्त डॉक्टर संजय मुखर्जी ने बताश पीएम नरेन्द्र मोदी आज 12 जनवरी को पीएम मोदी अटल सेतु – मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक केसाथ ही 30 हजार 500 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का भी अनावरण करने वाले हैं।

Exit mobile version