प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष के गठबंधन I.N.D.I.A यानी इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इनक्लूसिव एलायंस को लेकर हमला किया है। पीएम ने इसे दिशाहीन करार देते हुए कहा लोगों को केवल देश के नाम के उपयोग से गुमराह नहीं किया जा सकता है।
- विपक्ष के गठबंधन पर पीएम मोदी का पलटवार
- इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इनक्लूसिव एलायंस पर पीएम का हमला
- पीएम ने I.N.D.I.A को बताया दिशाहीन
- “यह एक नया भारत है…जो खुद को मूर्ख नहीं बनने देगा’
- भारत को लूटने आए अंग्रेजो ने भी बनाई थी “ईस्ट इंडिया कंपनी’
- पीएफआई भी तो करता है I.N.D.I.A का उपयोग
- भारत को लूटने के लिए एओ ह्यूम ने बनाई थी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
प्रधानमंत्री मोदी ने ईस्ट इंडिया कंपनी, जिसने भारत का उपनिवेश किया और प्रतिबंधित पीएफआई के उपयोग का भी हवाला दिया। बीजेपी संसदीय दल की बैठक के दौरन उन्होंने कहा पहले अंग्रेज भारत को लूटने आए थे। “ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारत को अपने नाम पर रखा और भारत को लूटा। 1869 में एओ ह्यूम ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस बनाई। उन्होंने भारत को लूटने के लिए भारत के नाम से पार्टी बनाई। वहीं उन्होंने कहा आतंकवादी समूहों ने देश के नाम – इंडियन मुजाहिदीन और पीएफआई का भी इस्तेमाल किया। इंडियन मुजाहिदीन को सिलसिलेवार विस्फोटों के लिए दोषी ठहराया गया है, जबकि केंद्र सरकार ने पिछले साल पीएफआई और उसके सहयोगियों पर कट्टरपंथ और आतंकवादी गतिविधियों का आरोप लगाते हुए उन्हें पांच साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया था। पीएम मोदी ने इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इनक्लूसिव एलायंस पर तंज कसते हुए कहा कि लोग अब समझदार हो गए हैं। नामकरण से गुमराह नहीं होंगे। 2023 का भारत खुद को लुटने नहीं देगा। “यह एक नया भारत है… जो खुद को मूर्ख नहीं बनने देगा।
एनडीए के पास वाजपेयी और आडवाणी जैसे दिग्गजों की विरासत
पीएम मोदी ने पिछले दिनों बीजेपी नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन एनडीए की बैठक का भी उल्लेख किया और कहा कि गठबंधन अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी जैसे दिग्गजों की विरासत है। पीएम ने सहयोगी दलों के साथ मजबूत और सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखने पर जोर दिया है।। साथ ही मोदी ने एनडीए के एक सम्मेलन में सत्तारूढ़ गठबंधन और विपक्षी गठबंधन इंडिया के बीच अंतर बताने का प्रयास किया और कहा एनडीए की बैठक में 39 दलों ने हिस्सा लिया था। विपक्षी समूह को खारिज करते हुए पीएम ने कहा कि यह एक नकारात्मक और भ्रष्ट गठबंधन है जबकि एनडीए के पास शुद्ध इरादे हैं। स्पष्ट नीति और निर्णायक क्षमता है। कुछ समय पहले विपक्ष के दलों ने अपने चुनाव पूर्व गठबंधन की घोषणा की। जिससे 2024 के चुनावों में गठबंधन की लड़ाई के लिए मंच तैयार हुआ, लेकिन इनकी गारंटी अलग अलग है।
इंडिया समूह को बताया भ्रष्ट नेताओं और पार्टियों का जमावड़ा
पीएम मोदी ने इंडिया समूह को भ्रष्ट नेताओं और पार्टियों का जमावड़ा बताया और कहा विपक्ष हताश और निराश है और उसके आचरण से पता चलता है कि राजनीतिक यथास्थिति जारी रहेगी। साथ ही यह भी कहा है कि ऐसा लगता है कि विपक्ष ने विपक्ष में रहने का मन बना लिया है। उन्होंने नौकरशाही का जिक्र किया और कहा कि जब भी चुनाव होते हैं तो यह थोड़ी सुस्त हो जाती है लेकिन अब वास्तव में ऐसा नहीं है। चुनाव से छह महीने पहले, लोग काम करना बंद कर देते हैं और राजनेताओं को सुनना बंद कर देते हैं लेकिन इस बार व्यवस्था थोड़ी अलग है। लोगों को एहसास है कि उन्होंने अभी शुरुआत की है। दुनिया और हर कोई जानता है कि हमने अभी-अभी अपना काम शुरू किया है। इसलिए वे इस पर ध्यान दे रहे हैं। जिस तरह से दुनिया भारत के साथ व्यवहार कर रही है। दरअसल वे जानते हैं कि भारत एक उभरती हुई शक्ति हैं और यहीं रहेंगे।