ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ने हासिल किया लक्ष्य …पूरी दुनिया ने देखा भारत का सामर्थ्य—पीएम मोदी

Prime Minister Narendra Modi

मॉनसून सत्र से पहले पीएम मोदी का बड़ा बयान

आज सोमवार 21 जुनाई से संसद का मॉनसून सत्र 2025 शुरू होने के साथ ​ही सियासत गरमा गई है। सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा है कि ‘बारिश हर परिवार की अर्थव्यवस्था के लिए बहुत महत्वपूर्ण मौसम होता है। बारिश के बाद वाले दिनों देश को इस आसमान से गिरने वाले पानी का लाभ होगा। साथ ही पीएम मोदी ने सत्र को लेकर कहा यह मानसून सत्र देश के लिए गौरवपूर्ण सत्र है।

मॉनसून सत्र 2025 की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सामने आया है। जिसमें पीएम ने कहा है कि बारिश हर परिवार की अर्थव्यवस्था के लिए बेहद महत्वपूर्ण होती है। पीएम मोदी ने पाकिस्तान और आतंक के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया भर ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत की सेना का सामर्थ्य देखा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा है कि कि देश में माओवाद के साथ ही नक्सलवाद का दायरा भी अब छोटा हो रहा है। यह गर्व की बात है कि बंदूक के आगे हमारे देश का संविधान विजय हो रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा देश के जो जोन पहले देश के लिए रेड जोन में शामिल थे, वो अब देश के लिए ग्रीन जोन में बदलते जा रहे हैं।—(प्रकाश कुमार पांडेय)

Exit mobile version