Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

इस दिन करेंगे पीएम मोदी परीक्षा पे चर्चा, भारत मंडपम प्रगति मैदान में जुटेंगे स्टूडेंटस, पीएम देंगे तनाव मुक्ति के गुर

DigitalDesk by DigitalDesk
January 26, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
Prime Minister Narendra Modi 29 January Exam Discussion Program Students Parents Teachers
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 जनवरी को एक बार फिर परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के तहत स्टूडेंटर्स के साथ अभिभावकों और शिक्षकों से बातचीत करने वाले हैं। बातचीत के दौरान पीएम परीक्षा के तनाव को कम करने के साथ ही साथ परीक्षा की रणनीति पर चर्चा करेंगे। परीक्षा पे चर्चा 2024 में शामिल होने के लिए करीब एक करोड़ से अधिक रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं।

  • 29 जनवरी पीएम मोदी का परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम
  • पीएम करेंगे 4000 प्रतिभागी के साथ सीधी बात
  • प्रधानमंत्री मोदी देंगे विद्यार्थियों को कई जरूरी टिप्स
  • भारत मंडपम प्रगति मैदान में कार्यक्रम
  • परीक्षा पे चर्चा का यह 7वां संस्करण
  • 2016 मे किया था पीएम मोदी ने परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम प्रारंभ

दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्टूडेंटस , शिक्षकों और अभिभावकों के साथ बातचीत के इस कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा का यह 7वां संस्करण है। पीएम मोदी का यह कार्यक्रम 29 जनवरी को सुबह 11 बजे से भारत मंडपम प्रगति मैदान में होने वाला है। कार्यक्रम में करीब 4000 प्रतिभागी प्रधानमंत्री मोदी के साथ सीधी बातचीत करेंगे। इसके लिए हर प्रदेश और केंद्र शासित राज्यों से दो स्टूडेंट और एक शिक्षक के अलावा कला उत्सव के साथ वीर गाथा प्रतियोगिता के विजेताओं को भी मुख्य कार्यक्रम के लिए विशेष अतिथि के रूप में बुलाये जाने की संभावना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत की संसदीय राजनीति के मानक ही नहीं बदले हैं बल्कि नवाचारों के अधिष्ठाता के रुप में जाना जाता है। चाहे लाल किले की प्राचीर से स्वच्छता की बात हो या फिर हर घर तिरंगा, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन दीपावली मनाने की बात हो या कोई दूसरा राष्ट्रव्यापी अभियान। प्रधानमंत्री भी कभी भला बच्चों से उनकी पढ़ाई और फिर परीक्षा पे चर्चा भी कर सकते हैं ये कोई कल्पना भी नहीं कर सकता था ।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

परीक्षा के तनाव को दूर करने का सराहनीय प्रयास

वैसे परीक्षा एक ऐसा शब्द है, जिसे सुनते ही मन में एक अदृश्य भय के साथ तनाव से भर जाता है। चाहे बच्चा हो या युवा वह किसी भी आयु का कोई भी व्यक्ति क्यों न हो। परीक्षा का नाम सुनकर एक अलग प्रकार का मानसिक दबाव महसूस किया जाने लगता है। इसी के परिणाम परीक्षार्थी अपनी प्रतिभा का संपूर्ण प्रदर्शन करने में नाकाम साबित होता है। कई बार तो यह देखने में आया है कि बोर्ड परीक्षा के दौरान अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी परिणाम आने से पहले ही विपरीत परिणाम आने की आशंका के चलते आत्मघाती कदम उठा लेते हैं। ऐसे में परीक्षा के तनाव को ही दूर करने के उद्देश्य से पीएम नरेंद्र मोदी ने 2016 को परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम प्रारंभ किया था। इसके बाद से हर साल देश भर के बच्चों से वे परीक्षा पे चर्चा करते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से विद्यार्थियों को कई जरूरी टिप्स दिये जाते हैं। इसके लिए एग्जाम वॉरियर्स नामक पुस्तक भी लिखी गई है। इस पुस्तक में 28 मंत्र अंकित किये गए हैं। इतना ही नहीं पुस्तक में पीएम नरेन्द्र मोदी ने अभिभावकों के लिए भी 8 सुझाव भी दिए। परीक्षा के समय केवल विद्यार्थी ही नहीं उसके माता पिता पर भी दबाव रहता है।
यह तनाव अभिभावकों को भी खासा परेशान करता है। जिसके चलते विद्यार्थी और अभिभावक दोनों का ही जागरूक होना बेहद आवश्यक है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की ओर से पुराने ढर्रे पर चली आ रही शिक्षा व्यवस्था में कई संशोधन भी किए हैं लेकिन इसके बाद भी आज के प्रतियोगी युग में जहां विद्यार्थी पर अच्छे प्रदर्शन का परिवार और समाज का दबाव रहता ही है। प्रधानमंत्री की ओर लिखित इस पुस्तक में बताया गया है कि बोर्ड परीक्षा पूरे जीवन की अंतिम परीक्षा नही है। यह जीवनारम्भ है। इसलिए परीक्षाए परीक्षा के लिए है परीक्षा जीवन पर हावी न हो जाएए परीक्षा जीवन के आनंद को नष्ट न कर दे इस बात की प्रेरणा विद्यार्थियों को सतत दी जानी चाहिए। परीक्षा को सजगता के साथ फेस करें न कि उसे जीवन मरण का प्रश्न बनाएं।

विद्यार्थियों को स्वयं अपने आप से स्पधी करना सिखाएं-प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री का यह विचार बहुत ही प्रेरणादायक है कि विद्यार्थियों को जितना संभव हो दूसरों से प्रतिस्पधी करने से बचना चाहिए। हमें दूसरे से नहीं अपितु अपने आप से स्पर्धा करना सीखना चाहिए। जब हम स्वयं से स्पर्धा करेंगे तब हम निरंतर अपने आप को बेहतर बनाने का प्रयास करते रहेंगे। इसलिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस बात पर विशेष बल दिया है कि हम अपने विद्यार्थियों को स्वयं अपने आप से स्पधी करना सिखाएं। उन्हें प्रतिस्पर्धी नहीं अपितु अनु स्पधी करना सिखाएं। परीक्षाओं के समय विद्यार्थियों के ऊपर एक नकारात्मक प्रभाव हावी होने लगता है। कई बार यह देखने को मिलता है कि विद्यार्थी पहले से याद किया हुआ भूलने लगते हैं। कुछ विद्यार्थी ऐसा कहते हैं कि अब उन्हें नया याद करने में कठिनाई हो रही है। इस सब के पीछे वजह कई महत्वपूर्ण कारण हैं। तनाव और मानसिकता की वजह से अक्सर बच्चे अवसाद में चल जाते हैं। हम यह जानते हैं कि हमारा मन तनाव के हालात में चीजों को इतनी आसानी से ग्रहण नहीं किया जाता। जो उत्साह की स्थिति में ग्रहण किया जा सकता है।

Post Views: 188
Tags: # 29 January# Exam Discussion Program#Students Parents TeachersPrime Minister Narendra Modi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version