Thursday, March 19, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के बेटे की सगाई में पहुंचकर PM मोदी दिया बिहार की जनता को ये बड़ा संदेश… शांभवी ने लिया पैर छूकर पीएम का आशीर्वाद

DigitalDesk by DigitalDesk
May 30, 2025
in स्पेशल
0
Prime Minister Modi gave his blessings to the newlywed couple Govind Bhardwaj and Shambhavi
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के बेटे की सगाई में पहुंचकर पीएम मोदी दिया बिहार की जनता को ये बड़ा संदेश… शांभवी ने लिया पैर छूकर पीएम का आशीर्वाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहार दौरा इस बार सिर्फ सरकारी योजनाओं और उद्घाटन तक सीमित नहीं रहा बल्कि उन्होंने एक निजी और पारिवारिक कार्यक्रम में भी शिरकत कर सबको चौंका दिया। दरअसल मौका था बिहार की राजधानी पटना में राज्य के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा
Deputy CM Vijay Kumar Sinha के बेटे गोविंद भारद्वाज की सगाई Ring Ceremony का। जिसमें शामिल होकर Prime Minister Narendra Modi ने अपने सादगीपूर्ण अंदाज़ और पारिवारिक जुड़ाव का परिचय दिया। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री मोदी ने इस तरह अचानक से राज्य के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा निवास पर पहुंचकर उनका राजनीतिक कद भी बढ़ा दिया है।

Related posts

Share Market Fall: शेयर बाजार में जोरदार गिरावट: सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी 24 हजार के नीचे फिसला

Share Market Fall: शेयर बाजार में जोरदार गिरावट: सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी 24 हजार के नीचे फिसला

March 11, 2026
Stock Market News: मिडिल ईस्ट तनाव से हिला भारतीय बाजार, सेंसेक्स 2,400 अंक टूटा; निवेशकों की दौलत पर बड़ा असर

Stock Market News: मिडिल ईस्ट तनाव से हिला भारतीय बाजार, सेंसेक्स 2,400 अंक टूटा; निवेशकों की दौलत पर बड़ा असर

March 9, 2026

पीएम मोदी की मौजूदगी से खास बन गई ये सगाई
विजय सिन्हा ने जताया प्रधानमंत्री का आभार
कहा — परिवार के लिए गर्व का क्षण है
सर्वोच्च पद पर आसीन नेता ने दिया उनके बेटे बहू को आशीर्वाद
खास मौके को अपनी उपस्थिति से पीएम ने किया सम्मानित

पीएम मोदी ने दिया जोड़े को आशीर्वाद

बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के बेटे की सगाई के समारोह में पीएम मोदी की उपस्थिति ने शोभा में चार चांद लगा दिए। उन्होंने विजय सिन्हा और उनके परिवार को शुभकामनाएं दीं और नवविवाहित जोड़े को उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। पीएम मोदी की उपस्थिति के बाद यह अवसर एक पारिवारिक उत्सव से बढ़कर राजनीति और सामाजिक समरसता का भी प्रतीक बन गया।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर नवविवाहित होने जा रहे जोड़े गोविंद भारद्वाज और शांभवी Govind Bhardwaj and Shambhavi को अपना आशीर्वाद दिया। उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। समारोह की सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि शांभवी, पारंपरिक परिधान में सजधज कर प्रधानमंत्री मोदी के चरणों में झुककर उनका आशीर्वाद ले रही हैं, जो भारतीय संस्कृति के मूल्यों को दर्शाता है। पीएम मोदी ने भी मुस्कुराते हुए उन्हें प्रेमपूर्वक अपना आशीर्वाद दिया।
इस भव्य आयोजन में राज्य के कई वरिष्ठ मंत्री, विधायक, प्रशासनिक अधिकारी, और सामाजिक क्षेत्र की नामचीन हस्तियाँ शामिल हुईं। मंच पर फूलों की सुंदर सजावट और पारंपरिक परिधान में सजे मेहमानों ने माहौल को और भी आकर्षक बना दिया।

पीएम को अपने करीब देख मेहमान भी हो गए खुश

प्रधानमंत्री का यह दौरा पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल के उद्घाटन के साथ शुरू हुआ। गुरुवार शाम को उन्होंने आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस टर्मिनल का उद्घाटन किया था। जिससे बिहार के नागरिकों को हवाई यात्रा में बेहतर अनुभव मिलेगा। इस उद्घाटन कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री सीधे बीजेपी कार्यालय गए। जहां उन्होंने विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। पार्टी कार्यालय से पीएम मोदी बिना किसी औपचारिक घोषणा के अचानक डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के सरकारी आवास पर चल रहे सगाई समारोह में पहुंचे। यूं पीएम मोदी के अचानक पहुंचने से मेहमान भी चौंक गए। बल्कि यह Ring Ceremony राजनीतिक हलकों में भी चर्चा का विषय बन गई। प्रधानमंत्री की इस पारिवारिक भागीदारी को एक सशक्त राजनीतिक-सामाजिक संदेश के रूप में देखा जा रहा है। बिहार की राजनीति में यह दृश्य भावनात्मक रूप से भी गूंजता रहा क्योंकि यह प्रधानमंत्री की ज़मीन से जुड़ी छवि को और प्रबल करता है।
इस सगाई समारोह की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें पीएम मोदी की सरलता और लोगों से आत्मीय जुड़ाव साफ झलकता है। समारोह में प्रधानमंत्री की मौजूदगी ने पूरे माहौल को गरिमामय बना दिया और मेहमानों के लिए यह अवसर यादगार बन गया।…प्रकाश कुमार पांडेय

Post Views: 519
Tags: #Deputy CM Vijay Kumar Sinha#Prime Minister Modi #Govind Bhardwaj and Shambhavi#Ring Ceremony
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Bengal Elections: ममता बनर्जी का बड़ा दांव! 291 सीटों पर उम्मीदवार घोषित, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी चुनाव

Bengal Elections: ममता बनर्जी का बड़ा दांव! 291 सीटों पर उम्मीदवार घोषित, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी चुनाव

Bengal Elections: ममता बनर्जी का बड़ा दांव! 291 सीटों पर उम्मीदवार घोषित, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी चुनाव

मुख्य समाचार
Middle East War बड़वानी ईरान–इजरायल युद्ध का असर कपास व्यापार पर, लागत बढ़ने और निर्यात ठप होने की आशंका

Middle East War बड़वानी ईरान–इजरायल युद्ध का असर कपास व्यापार पर, लागत बढ़ने और निर्यात ठप होने की आशंका

बिजनेस
PM Modi Singur Rally: सिंगूर में गरजे पीएम मोदी, बोले—दिल्ली जैसा होगा बंगाल में सत्ता का फैसला

PM Modi Singur Rally: सिंगूर में गरजे पीएम मोदी, बोले—दिल्ली जैसा होगा बंगाल में सत्ता का फैसला

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version