Friday, March 13, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

परिसीमन का बहाना …केन्द्र पर निशाना है… CM स्‍टालिन ने चेन्‍नई में जुटाए तीन राज्‍यों के मुख्यमंत्री…फूंका केंद्र के खिलाफ ये बिगुल…

DigitalDesk by DigitalDesk
March 23, 2025
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
परिसीमन का बहाना …केन्द्र पर निशाना है… CM स्‍टालिन ने चेन्‍नई में जुटाए तीन राज्‍यों के मुख्यमंत्री…फूंका केंद्र के खिलाफ ये बिगुल…
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

परिसीमन का बहाना …केन्द्र पर निशाना है… CM स्‍टालिन ने चेन्‍नई में जुटाए तीन राज्‍यों के मुख्यमंत्री…फूंका केंद्र के खिलाफ ये बिगुल…

लोकसभा परिसीन की चर्चाओं के बीच दक्षिण भारत से अब विरोध के स्‍वर सुनाई देने लगे हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं तमिलनाडु की। जहां सीएम एमके स्‍टालिन ने विरोध की अगुआई करते हुए केंद्र की एनडीए सरकार के खिलाफ अधिक से अधिक ज्‍यादा राज्‍यों को एकजुट करने की कोशिश में जुटे हैं। दूसरी ओर इसी मसले पर आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने पीएम नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है।

Related posts

Amit Shah Lok Sabha speech: लोकसभा में टकराव के बीच सियासी संदेश: पीएम मोदी ने शाह की तारीफ की, स्पीकर पर अविश्वास प्रस्ताव खारिज

Amit Shah Lok Sabha speech: लोकसभा में टकराव के बीच सियासी संदेश: पीएम मोदी ने शाह की तारीफ की, स्पीकर पर अविश्वास प्रस्ताव खारिज

March 12, 2026
Middle East war: से तेल बाजार में भूचाल IEA ने चेताया—इतिहास की सबसे बड़ी सप्लाई बाधा

Middle East war: से तेल बाजार में भूचाल IEA ने चेताया—इतिहास की सबसे बड़ी सप्लाई बाधा

March 12, 2026

परिसीमन प्रक्रिया को लेकर मुखर हुए स्टालिन

तमिलनाडू के CM स्‍टालिन ने बुलाई थी अहम बैठक

चेन्‍नई में जुटाए तीन राज्‍यों के मुख्यमंत्री

परिसीमन को लेकर फूंका केंद्र के खिलाफ बिगुल

दरअसल जनसंख्‍या के हिसाब से लोकसभा सीटों का बंटवारा किये जाने को लेकर परिसीमन की तैयारी

हो रही है। दूसरी ओर तमिलनाडु के सीएम एमके स्‍टालिन ने अलग ही मोर्चा खोल दिया है। स्टालिन का कहना है कि परिसीमन होने की स्थिति में खासकर दक्षिण भारत के राज्‍यों की लोकसभा सीटें कम हो जाएंगी। मुख्यमंत्री स्‍टालिन का कहना है कि तमिलनाडु समेत दक्षिण भारत और दूसरे प्रदेशों की ओर से जनसंख्या नियंत्रण के लिए विभिन्न योजनाएं चलाईंं। इसके बाद जाकर यह सफलता मिली है।

उनका यह भी कहना है कि जनसंख्‍या के हिसाब से विभिन्‍न राज्‍यों को लोकसभा की सीटें आवंटित करने की स्थिति में तमिलनाडु समेत दूसरे उन राज्‍यों का प्रतिनिधित्‍व लोकसभा में कम हो जाएगा। जिन्‍होंने जनसंख्‍या नियंत्रण की दिशा में काम किया। उन्‍होंने साथ ही यह भी कहा वे परिसीमन के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन निष्‍पक्षरुप से परिसीमन होना चाहिए।

चैन्नई में हुई ज्‍वाइंट एक्‍शन कमेटी की पहली बैठक में केरल के मुख्यमंत्री प‍िनाराई विजयन, तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी और पंजाब के सीएम भगवंत मान मौजूद रहे तो वहीं कर्नाटक के डिप्‍टी सीएम डीके शिवकुमार जैसे नेताओं ने भी हिस्‍सा लिया।

स्टालिन को सीट घटने की आशंका

सीएम एमके स्टालिन ने कहा अगली जनगणना के आधार पर चुनाव क्षेत्रों का जनसंख्या-आधारित परिसीमन कुछ राज्यों में सीटों की संख्या

को प्रभावित करने वाला साबित हो सकता है। खासतौर पर जिन राज्यों ने अपने यहां विभिन्न सामाजिक पहल और प्रगतिशील कल्याणकारी योजनाओं के जरिए जनसंख्या को नियंत्रित किया है। इसके चलते यह राज्य संसदीय प्रतिनिधित्व को काफी हद तक खो देंगे।

एमके स्‍टालिन ने इसे समझते हुए उन्होंने पिछले दिनों पांच मार्च को तमिलनाडु के सभी दलों की एक बैठक की थी। स्‍टालिन ने कहा उन्होंने यह स्पष्ट कर दिया है कि यदि मौजूदा जनसंख्या के आधार पर लोकसभा की 543 सीटें कम की जाती हैं, तो तमिलनाडु में आठ सीटों का नुकसान हो सकता है। यदि संसद में सीटों की कुल संख्या में वृद्धि की जाती है, तो तमिलनाडु को वर्तमान प्रतिनिधित्व के अनुसार वास्तविक वृद्धि की तुलना में करीब 12 लोकसभा सीटों का नुकसान होगा। यह हमारे राजनीतिक प्रतिनिधित्व पर सीधा सीधा प्रहार होगा। इस बैठक के बाद केंद्र सरकार से परिसमीन को आने वाले 25 साल तक के लिए टालने का आग्रह किया है।

जगनमोहन ने लिखी पीएम को पाती 

वहीं आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। जिसमें परिसीमन की प्रक्रिया को इस तरह से करने की अपील की है कि किसी भी राज्य में सीटें कम नहीं हों। प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में वाईएसआरसीपी प्रमुख ने लिखा है कि राज्यों को लोकसभा या राज्यसभा में प्रतिनिधित्व में कोई कमी न हो।

जगनमोहन रेड्डी ने पीएम से परिसीमन की प्रक्रिया को इस तरह से करने का अनुरोध किया है कि जिससे किसी भी राज्य को सदन में कुल सीटों की संख्या के मामले में लोकसभा या राज्यसभा में अपने प्रतिनिधित्व में कोई कमी का सामना नहीं करना पड़े। जगन मोहन रेड्डी ने इस बात पर भी जोर दिया है कि संविधान में इस तरह संशोधन किया जाए कि किसी भी राज्य को लोकसभा में अपने प्रतिनिधित्व में कमी का सामना न करना पड़े।

Post Views: 166
Tags: #distribution of population#Lok Sabha seats#Preparation for delimitation
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

US Israel Iran War: भारत आएगा क्रूड ऑयल इरान ने दी जहाज निकले की अनुमती

US Israel Iran War: भारत आएगा क्रूड ऑयल इरान ने दी जहाज निकले की अनुमती

US Israel Iran War: भारत आएगा क्रूड ऑयल इरान ने दी जहाज निकले की अनुमती

मुख्य समाचार
LPG Gas Cylinders रसोई गैस संकट, लंबी कतारों ने बढ़ाई परेशानी

LPG Gas Cylinders रसोई गैस संकट, लंबी कतारों ने बढ़ाई परेशानी

उत्तर प्रदेश
T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version