Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

महाकुंभ के मार्ग पर महा’जाम’…तीर्थ नगरी में त्राहिमाम…जानें कब तक बंद रहेगा संगम रेलवे स्टेशन…श्रद्धालुओं को हो रही हैं ये दिक्कतें

DigitalDesk by DigitalDesk
February 10, 2025
in उत्तर प्रदेश, धर्म, लखनऊ, स्पेशल
0
Prayagraj Mahakumbh Mahakumbh-2025 Jam on roads
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

प्रयागराज महाकुंभ Mahakumbh—2025 में आस्था की डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ हर दिन उमड़ रही है। पतित पावनी गंगा के त्रिवेणी संगम पर पुण्य की डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालु प्रयागराज बस और ट्रेन ही नहीं पर्सनल और लोडिंग वाहनों से भी आ रहे हैं। हालांकि इस दौरान जहां सड़क मार्ग से आने वाले इन यात्रियों को कई स्थानों पर जाम के झाम से जूझना पड़ रहा है। तो वहीं, रेल में सवार होकर आने वाले श्रद्धालुओं को भी दिक्कतें कम नहीं है। उन्हें भी रेल में भीड़ का सामना करना पड़ रहा है।

  • प्रयागराज का स्टेशन बंद
  • गाड़ियों की एंट्री पर भी लगी पाबंदी
  • आधे रास्ते से लौटाए जा रहे श्रद्धालु
  • महाकुंभ की महाभीड़ से तीर्थ नगरी में त्राहिमाम
  • प्रयागराज महाकुंभ में बढ़ती श्रद्धालुओं की भीड़
  • प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया

प्रयागराज सीमा से लगे आसपास के जिलों कटनी, सतना और रीवा, बनारस, कानपुर, फतेहपुर के स्टेशन पुरी तरह से फुल हैं। यात्रियों को स्टेशन पर पैर रखने का भी स्थान नहीं मिल रहा है। इसके अतिरिक्त जिन यात्रियों का टिकट कन्फर्म हैं। उन्हें भी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रा में परेशानी का आलम यह है कि सेकेंड एसी के साथ थर्ड एसी भी जनरल कोच की तरह नजर आ रहे हैं।

Related posts

UP Assembly Elections 2027 Akhilesh Yadav and Congress

UP विधानसभा चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस फिर साथ लड़ेंगी चुनाव? अखिलेश यादव शुरू कर चुके हैं रणनीतिक मंथन

March 7, 2026
ias Shamli Uttar Pradesh Aastha Jain

परचून दुकानदार की बेटी बनीं IAS, पहले प्रयास में IPS और दूसरे में 9वीं रैंक लाकर आस्था जैन ने रचा इतिहास

March 7, 2026

महाकुंभ में श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती जा रही भीड़ देखते हुए प्रयागराज प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इसके चलते सीमावर्ती जिले से श्रद्धालुओं को वापस बैरंग लौटाया जाने लगा है। वहीं प्रयागराज स्थित स्टेशन को भी अगली 14 फरवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है।
प्रयागराज शहर में आस्था की डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं को अब ट्रेन का टिकट नहीं मिल रहा है। इसके चलते पर्सनल वाहन से भी श्रद्धालु महाकुंभ में आ रहे हैं। जिसके चलते प्रयागराज में दिन ही नहीं रात में भी जाम लग रहा है। जाम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर देखाई दे रही है। कैसे श्रद्धालुओं के वाहनों से पूरा प्रयागराज शहर जाम हो गया है।

रीवा जिले में वसूलीबाज सक्रिय, श्रद्धालुओं से हो रही अवैध वसूली

प्रयागराज महाकुंभ के चलते यातायात बढ़ गया है। इसकी व्यवस्था में लगे रीवा जिले भर के अधिकारियों की व्यस्तता में वसूलीवाजों की मौज हो रही है। महाकुंभ से आने वाले श्रद्धालुओं से नगर निगम सीमा में एंट्री के नाम पर 100 से 200 रुपए की अवैध वसूली की जा रही है। रीवा जिले में एक ओर जहां जिले भर के अधिकारी कर्मचारी प्रयागराज महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे हैं। श्रद्धालुओं के खाने पीने की व्यवस्था में प्रशासन जुटा है। वहीं दूसरी ओर महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं से यहां नगर निगम सीमा में एंट्री के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। लौटने वाले श्रद्धालुओं से 100 से 200 रुपए वसूले जा रहे हैं।

महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालु बीना के लक्ष्मण कुशवाहा ने इसका खुलासा किया है। उन्होंने बताया वसूली कर रहे युवक ने 100 रुपए नगर निगम एरिया में एंट्री के नाम पर वसूले। जिसकी कोई पर्ची भी नहीं दी गई। ऐसा हर श्रद्धालु के साथ किया जा रहा है। वहीं वसूली से नगर निगम के अधिकारी जान कर भी अनजान बने हैं। अवैध वसूली करने वाले लोग वसूली करने में मस्त हैं। अवैध वसूली को लेकर नगर निगम कमिश्नर को भी जानकारी दी लेकिन कभी इन वसूलीवाजों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। वसूली वाज अपने आप को नगर निगम का कर्मचारी बताकर रातहरा, चोरहटा, चिरहुला, बिछिया में अवैध वसूली करने में जुटे हैं।

Post Views: 473
Tags: #Mahakumbh 2025#Mahakumbh Jam on roads#Prayagraj Mahakumbh
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version