पटना में शुरू हुआ पोस्टर वार टोंटी चोर चारा चोर के लगे पोस्टर
बिहार की राजधानी पटना के चौक चौराहे एक बार फिर लालू और तेजस्वी के पोस्टर से भरे हैं। इन पोस्टर्स में तेजस्वी यादव और लालू यादव के कार्टून बने हैं। इन कार्टून में तेजस्वी के कार्टून के सामने टोंटी चोर लिखा है तो लालू यादव को चारा खाते दिखाया है। लालू यादव के कार्टून के साथ चारा चोर लिखा है। ये पोस्टर किसने लगवाए इस बारे में कोई खुलासा नहीं हुआ है लेकिन पोस्टर के जरिए एक बार फिर तेजस्वी यादव को घेरा गया है। दऱअसल तेजस्वी यादव ने हाल ही में उपमुख्यमंत्री की सरकारी बंगला खाली किया है। इस बंगले के खाली होते ही बीजेपी ने आरोप लगाया कि तेजस्वी ने सरकारी बंगले का कई सारा सामान चोरी किया है। आरोप लगाते ही तेजस्वी ने बीजेपी पर मान हानि का नोटिस देने की बात कह डाली। हांलाकि उसके अलगे ही दिन पटना के चौराहों पर ये पोस्टर दिखाई दिए। पोस्टर के लगते ही बीजेपी एक बार फिर तेजस्वी और लालू पर हमलावर हो गई। बीजेपी ने कहा कि ये पोस्टर जनता की तरफ से लगे हैं और अब बिहार की जनता भी समझ रही है कि तेजस्वी ने टोंटी चोरी की है तो लालू प्रसाद यादव ने जानवरों का चारा खाया है।





