Sunday, March 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

महंगाई डायन खाए जात है…! आलू-प्याज के बाद अब दाल हुई गरीब की थाली से गायब…! कैसे जुटाएं दो जून की रोटी

DigitalDesk by DigitalDesk
June 23, 2024
in दिल्ली, बिजनेस, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
Poor and middle class families inflation with potatoes onions lentils poor plate kitchen budget
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

फिल्म ‘पीपली लाइव’ गीत महंगाई डायन खाय जात है …काफी लोकप्रिय हुआ था। इस गीत के जरिए सामाजिक और आर्थिक समस्या महंगाई की ओर ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की गई। यह गाना अब भी प्रासंगिक बना हुआ है।

लोकसभा चुनाव के खत्म होने के बाद अब महंगाई ने लोगों का जीना मु​हाल कर दिया है। खासकर गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों की कमर तोड़ दी है। आलू, प्याज और टमाटर के बाद दाल भी गरीबों की थाली से अब गायब हो गई है। महंगाई के इस दौर में गरीब खाए तो क्या खाए। इस पर लोगों अब यह कहते नजर आ रहे हैं आमदनी अठन्नी और खर्चा रुपया वाली कहावत अब चरित्रार्थ होती नजर आ रही है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026
  • आमदनी अठन्नी और खर्चा रुपया
  • जनता पर डबल महंगाई की मार
  • आलू प्याज के बाद अब महंगी हुई दाल
  • मध्यमवर्गीय परिवार की थाली से गायब हुई दाल
  • दाल के दाम में करीब 1.1 प्रतिशत की वृद्धि

जून के महीने में गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के सामने दो जून की रोटी का इंतजाम करना महंगा साबित हो रहा है। प्याज और हरी सब्जियों के साथ आलू, टमाटर की कीमतों में अचानक में बढ़ोतरी हो गई है।। इसके बाद अब गरीब और मध्यमवर्ग ने जब दाल से काम चलाने की कोशिश की तो दाल की कीमतों में आई तेजी ने उसके घर का बजट ही बिगाड़ दिया है। सरकार की ओर से जारी आंकड़ों पर भरोसा करें तो दिल्ली में दाल के दाम में करीब 1.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वहीं तूअर और उड़द की बात करें तो इनके दाम भी तीन फीसदी तक बढ़ गये हैं।

प्याज की कीमतों में 67 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी

प्याज की कीमतों में भी 67 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हर बार की तरह जून में टमाटर इस बार भी सबसे मंहगा बिक रहा है। लगातार टमाटर की कीमतों में वृद्धि दर्ज की जा रही है। नागरिक उपभोक्ता मंत्रालय की ओर से दाल की कीमतों को लेकर आंकड़ें जारी किये गये हैं। इन आंकड़ों के अनुसार 31 मई को चने दाल की कीमत जहां 86.12 रुपए प्रति किलोग्राम थी। तो वहीं 19 जून तक इसकी कीमतों में 2.13 फीसदी की वृद्धि के साथ चना दाल के दाम 87.96 रुपए हो गए हैं। तूअर यानी अरहर दाल 31 मई 2024 तक 157.2 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बिक रही थी, जो अब 4.07 रुपए बढ़कर 161.27 रुपए प्रति किलोग्राम पर बिक रही है।

जून में मूंग की दाल की कीमतों में भी मामूली तेजी दर्ज की गई है। 31 मई को मूंग के दाम जहां 118.32 रुपए प्रतिकिलो थे जो अब 119.04 रुपए हो गए हैं। उड़द की दाल की कीमत में ज्यादा तेजी नहीं आई। 31 मई को उड़द दाल जहां 125.79 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बिक रही थी वहीं अब इसकी कीमत 126.69 रुपए प्रति किलो हो गई है। मसूर की दाल में तेजी दर्ज की गई है। 19 जून को मसूर की दाल की कीमत करीब 94.12 रुपए प्रति किलोग्राम थी जो इससे पहले 31 मई को 93.9 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बिक रही थी।

इस माह आलू की कीमतों में अचानक से तेजी दर्ज की गई है। करीब आठ फीसदी से ज्यादा का इजाफा आलू के दाम में हुआ है। जून के महिने में आलू के दाम 30 से 32 रुपए प्रति किलो हो गये हैं। दिल्ली की बात करें तो वहां आलू की कीमत 30 रुपए प्रति किलोग्राम दर्ज की गई है।

Post Views: 203
Tags: # Inflation has eaten the witch# Potato onion#middle class family
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version