Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य छत्तीसगढ

जानें छत्तीसगढ़ में क्या है स्काईवॉक और क्यों हो रही इस पर सियासत !… रमन से साय सरकार तक क्यों अधूरा है यह प्रोजेक्ट

DigitalDesk by DigitalDesk
September 12, 2024
in छत्तीसगढ, मुख्य समाचार, राजनीति, रायपुर, स्पेशल
0
Politics regarding Raipur Skywalk scheme in Chhattisgarh
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

छत्तीसगढ़ में स्काईवॉक योजना को लेकर सियासत तेज हो गई। दरअसल राजधानी के बीचों बीच एक ऐसा अधूरा निर्माण कार्य खड़ा है जो पिछले 7 साल से पूरे होने के बाद भी अधूरा है और इंतजार कर रहा कब निर्माण पूरा होगा। इस निर्माण कार्य को रायपुर शहर जनता स्काईवॉक के नाम से जानती है। बता दें छत्तीसढ़ में कांग्रेस की सरकार आई और चली गई, लेकिन पांच साल में इसे पूरा नहीं किया गया। अब छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनी है। ऐसे में एक बार फिर बीजेपी की साय सरकार में इस अधूरे निर्माण के पूरा होने की बात सामने आई है, लेकिन क्या स्काईवॉक पूरा होगा या नहीं यह आने वाला वक्त ही बतायेगा।

  • स्काईवॉक योजना पर सियासत तेज
  • राजधानी के बीचों-बीच अधूरा निर्माण!
  • निर्माण कार्य पूरा होने का इंतजार
  • सरकार आई…सरकार गई!
  • आज भी अधूरा है स्काईवॉक
  • आरोप –प्रत्यारोप जारी
  • पक्ष विपक्ष आमने-सामने
  • कांग्रेस का आरोप— स्काईवॉक केवल एक सपना
  • ‘सरकार किसी भी काम के प्रति सजग नहीं’
  • सत्ता पक्ष ने किया विपक्ष पर पलटवार
  • ‘कांग्रेस सरकार ने निर्माण पर रोक लगा दी थी’
  • ‘साय सरकार में पूरा होगा अधूरा काम’
  • बीजेपी स्काईवॉक का काम पुरा कराएगी’
  • 8 माह में पूरा होना था स्काईवॉक का निर्माण
  • कुल लंबाई लगभग 1.470 किलोमीटर थी
  • लागत राशि बढ़कर 77 करोड़ रुपए

छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार से पहले बीजेपी की डॉ रमन सरकार के समय राजधानी रायपुरवासियों को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए स्काईवॉक योजना लाई गई थी। लेकिन बीजेपी की सरकार बदली और 2018 में कांग्रेस की भूपेश सरकार बनते ही इस योजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया था। अब 2023 में जब प्रदेश में एक बार फिर BJP की सरकार बनी तो रायपुर में स्काईवॉक के अधूरे काम के पूरा होने को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है।

Related posts

केरल में मानसून का कहर तेज, 5 जिलों में सीजन का पहला रेड अलर्ट; प्रशासन ने जारी की सख्त चेतावनी

मौसम अपडेट: उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी से कुछ राहत…. दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में मानसून की गतिविधि

June 6, 2026
Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्काईवॉक साल 2016 में बनना शुरू हुआ था लेकिन साल 2024 तक इसका निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका। क्योंकि इसके पहले साल 2018 में सत्ता परिवर्तन हुआ। कांग्रेस सरकार ने इसके निर्माण पर रोक लगा दी थी। तब से लेकर अब तक यह निर्माण कार्य बंद रहा। पिछले 7 साल से रायपुर के बीचो-बीच एक अधूरे निर्माण के रूप में खड़ा स्काई वॉक अब पूरा होगा। विधानसभा सत्र के दौरान स्काई वॉक काम को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई थी। जिसमें यह निर्णय लिया गया कि स्काईवॉक का काम पूरा किया जाएगा। वहीं इसे लेकर कांग्रेस निशाना साध रही है। कांग्रेस का इस पर कहना है कि स्काईवॉक केवल एक सपना बन कर रह जाएगा। यह सरकार किसी भी काम के प्रति सजा नहीं है।

साल 2016-17 में शुरू किया था स्काईवॉक प्रोजेक्ट

बता दें डॉ.रमन सिहं के शासन में स्काईवॉक का प्रोजेक्ट शुरु हुआ था। पूर्ववर्ती रमन सरकार में तत्कालीन पीडब्ल्यूडी मंत्री रहे राजेश मूणत ने इसे साल 2016-17 में शुरू किया था।
तत्कालीन रमन सरकार ने स्काईवॉक के संबंध में सर्वे कराया था। इसके कंसलटेंट एसएन भावे एसोसिएट मुंबई ने जो रिपोर्ट दी थी उसमें बताया था कि शास्त्री चौक से रोजाना 27 हजार और मेकाहारा चौक से लगभग 14 हजार राहगीर पैदल आते जाते हैं। इस आधार पर स्काईवॉक के निर्णय का रमन सरकार ने फैसला लिया था। जिसका टेंडर मेसर्स जीएस एक्सप्रेस लखनऊ को 42.55 करोड़ रुपए में निर्माण कार्य का दिया था।

सरकार बदली…खड़े हो गए सवाल

स्काईवॉक को लेकर कांग्रेस सवाल खड़े करती रही है। कांग्रेस ने इसे लेकर बीजेपी को घेरने की कोशिश भी की। उसका आरोप था कि स्काईवॉक प्रोजेक्ट को जल्दबाजी में पारित कर दिया गया था। कांग्रेस ने उस समय टेंडर में गड़बड़ी के भी आरोप लगाए थे।

Post Views: 538
Tags: # Chhattisgarh CM Vishnudev Say #Politics regarding #Raipur Skywalk plan#Politics of Chhattisgarh
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version