Thursday, July 23, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

पटवारी भर्ती परीक्षा नियुक्ति पर रोक,विपक्ष को मुद्दा नहीं देना चाहते सीएम शिवराज

DigitalDesk by DigitalDesk
July 14, 2023
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
Politics on Patwari Recruitment Exam!
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मध्यप्रदेश में सरकार चुनावी साल में विपक्ष को कोई मुद्दा नहीं देना चाहती है। यही वजह है कि पटवारी भर्ती परीक्षा को लेकर हो रही सियासत के बाद सीएम शिवराज ने बड़ा फैसला लेते हुए कर्मचारी चयन मण्डल की ओर से समूह-दो, उप समूह-चार के साथ पटवारी भर्ती परीक्षा परिणाम के आधार पर की जाने वाली सभी नियुक्तियों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। दरअसल पटवारी भर्ती में नियुक्ति पर रोक लगाकर मध्यप्रदेश सरकार ने संदेश देने का प्रयास किया है कि अब किसी तरह की लापरवाही या धांधली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

  • विवादों में ग्वालियर के परीक्षा केन्द्र आया
  • पटवारी भर्ती परीक्षा को लेकर सियासत जारी
  • राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने भी साधा निशाना
  • बीजेपी ने बताया कांग्रेस की साजिश
  • सरकार ने लगाई नियुक्तियों पर रोक

बता दें चुनाव के चलते मध्य प्रदेश में पटवारी भर्ती परीक्षा को लेकर राजनीति गर्मा गई थी। इसमें गड़बड़ी के आरोप लगाकर विपक्ष के नेता शिवराज सरकार को घेरने का प्रयास करते नजर आ रहे थे। इतना ही नहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने तो इसे व्यापम-2 करार देते हुए सरकार पर निशाना साधा। लेकिन बीजेपी की ओर से इस मुद्दे पर सरकार का बचाव किया गया और इसे कांग्रेस की साजिश बताया है। गुरुवार को दिनभर चले आरोप-प्रत्यारोप के दौर के बाद रात में सीएम शिवराज सक्रिय हुए और उन्होंने तत्काल नियुक्तियों पर रोक लगा दी। दरअसल परीक्षा के एक सेन्टर के परिणाम पर संदेह की स्थिति में सरकार ने यह निर्णय लिया है। इस सेन्टर के परीक्षा परिणाम का फिर परीक्षण किया जायेगा। सीएम शिवराज ने स्वयं एक ट्वीट में यह जानकारी दी है।

Related posts

Stock Market News Update: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन बड़ी गिरावट: सेंसेक्स 715 अंक टूटा, निफ्टी 24 हजार के नीचे फिसला, निवेशकों की बढ़ी चिंता

Stock Market News Update: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन बड़ी गिरावट: सेंसेक्स 715 अंक टूटा, निफ्टी 24 हजार के नीचे फिसला, निवेशकों की बढ़ी चिंता

July 22, 2026
IIT Teacher Shortage: IIT में शिक्षकों का बड़ा संकट: 23 संस्थानों में 4,300 से ज्यादा फैकल्टी पद खाली, बढ़ते छात्रों के बीच शिक्षा और रिसर्च पर मंडराया खतरा

IIT Teacher Shortage: IIT में शिक्षकों का बड़ा संकट: 23 संस्थानों में 4,300 से ज्यादा फैकल्टी पद खाली, बढ़ते छात्रों के बीच शिक्षा और रिसर्च पर मंडराया खतरा

July 22, 2026

अप्रैल में परीक्षा, जून में रिजल्ट, जुलाई में रोक

पटवारी भर्ती परीक्षा अप्रैल 2023 में आयोजित की गई थी। जिसका परिणाम जून में जारी किया गया। चयनित नए पटवारियों की नियुक्ति होती इससे पहले जुलाई में नियुक्तियों पर रोक लगा दी गई। सरकार की ओर से बताया गया है कि मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल मार्च – अप्रैल 2023 में समूह-2, समूह-4 के लिए और पटवारी पद के लिये आयोजित संयुक्त भर्ती परीक्षा का परिणाम में 8617 पद की मेरिट सूची 30 जून 2023 को जारी की गई थी। इसके बाद सोशल मीडिया और मंडल के अधिकृत ई-मेल पर कुछ बिन्दुओं पर प्राप्त शिकायतों के संबंध में वस्तु-स्थिति इस प्रकार है। समूह-2, समूह-4 और पटवारी पद के लिए संयुक्त भर्ती परीक्षा 15 मार्च 2023 से 26 अप्रैल 2023 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा में अभ्यर्थियों के 1279063 प्रवेश-पत्र जारी किए गए। इनमें से 978270 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए।

ग्वालियर से चुने गए थे 114 अभ्यर्थी

मेरिट लिस्ट में स्थान हासिल करने वाले 8617 अभ्यर्थी 78 परीक्षा केन्द्रों से चयनित किये गये थे। प्रसारित खबरों में उल्लेखित एनआरआई कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट, ग्वालियर से कुल 114 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं न कि एक हजार। टॉप 10 में से 7 अभ्यर्थी ने एनआरआई कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट, ग्वालियर से विभिन्न तिथियों में पृथक-पृथक पाली में परीक्षा दी। जिसमें इन सभी के प्रश्न-पत्र अलग-अलग थे। परीक्षा केंद्र के साथ दिनांक, पाली और रोल नम्बर का आवंटन मंडल की ओर से रैंडम प्रक्रिया से किया जाता है। अपने प्रवेश पत्र में टॉप 10 में से 6 अभ्यर्थियों ने हिंदी में और 4 ने अंग्रेजी में हस्ताक्षर किये हैं। परीक्षा की नियमावली में हस्ताक्षर पर भाषा का बंधन नहीं है। अभ्यर्थी के हस्ताक्षर स्पष्ट होने पर ही परीक्षा प्रवेश पत्र जारी किया जाता है। सभी टॉप टेन अभ्यर्थी को अंग्रेजी सेक्शन में 25 में से 13 से 23 तक नंबर मिले हैं। प्रसारित खबरों में उल्लेख किये गए नर्मदा का उद्गम स्थल कहाँ है। संबंधित प्रश्न पर अभ्यर्थियों द्वारा कोई आपत्ति दर्ज नहीं की गई थी।

Post Views: 243
Tags: CM Shivraj banned appointmentsPolitics on Patwari Recruitment Exam
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार
Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

उत्तर प्रदेश

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version