Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य राजस्थान जयपुर

वीरांगनाओं के मुद्दे पर आमने-सामने हुए सचिन पायलट और सीएम अशोक गहलोत,पायलट बोले-अहम छोड़ बात की जाना थी वीरांगनाओं से बात

DigitalDesk by DigitalDesk
March 11, 2023
in जयपुर, मुख्य समाचार, राजनीति, राजस्थान, शहर और राज्य
0
pilot vs gehlot
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

राजस्थान की राजधानी जयपुर में इन दिनों वीरांगनाओं की मांग को लेकर सियासत गरमा गई है। ये वो वीरांगनाएं हैं जिनके पति पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए थे। ऐसे में राजधानी जयपुर में इन दिनों भारतीय सेना के शहीद जवानों की वीरांगनाओं को लेकर सियासी पारा चढ़ता दिखाई दे रहा है। यहां जयपुर में पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के बंगले के बाहर पिछले पांच दिन से धरने पर बैठी तीन वीरांगनाओं सहित उनके 8 परिजन और साथियों को जयपुर पुलिस ने आखिर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को गिरफ्तार कर उन्हें सेज थाने ले गई।। वहीं वीरांगनाओं को एंबुलेंस से उनके घर पहुंचाया गया। इस पर सियासी बयान बाजी भी शुरु हो गई है।

  • पायलट के बंगले के बाहर कर रही थी वीरांगनाएं धरना
  • फिर हुई पुलिस सख्त,एंबुलेंस से पहुंचाया जबरन घर
  • रातों-रात तीनों महिलाओं को पहुंचाया घर
  • परिवार के 8 लोग और साथी गिरफ्तार
  • राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा गिरफ्तार
  • चोमू विधायक मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा भी गिरफ्तार

राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने वीरांगनाओं के मुद्दे पर अपनी ही पार्टी की राज्य सरकार और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तंज कसते हुए कहा वीरांगनाओं की बात सुनी जाना चाहिए थी। उनकी मांगों को मानना या नहीं मानना ये बाद का मुद्दा था। जहां तक नौकरियों की बात है। किसी को एक-दो नौकरी देने से बदलाव आने वाला नहीं है। ये मामला मार्मिक है। इसे उसी तरह से डील भी करना चाहिए। सचिन पायलट ने कहा अगर किसी को कुछ नहीं भी देना चाहें तो बैठकर मिलकर संवेदनशील होकर समझाएं। हो सकता है इससे मामला बेहतर बन सकता था। सचिन पायलट ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा उन्हें नहीं लगता कि इसमें कांग्रेस, बीजेपी या जनता दल या इस प्रकार की बातें करनी चाहिए। यह देश, एक दल का नहीं है यह पूरे भारतवासियों का है। भारत की फौज पूरे देश की रक्षा करती है। सैनिक सरहद पर खड़े हो​कर गोली खा रहे हैं। गोली खाने को तैयार हैं। ये सैनिक किसी जाति धर्म और विचारधारा के लिए नहीं पूरे देश की रक्षा के लिए खड़े हैं। उनके मान सम्मान में कोई कमी नहीं आने देनी चाहिए और ऐसा लगना भी नहीं चाहिए। सचिन ने क​हा किसी तरह की कोई गलतफहमी है, ज्यादा मांग की जा रही है बैठकर समझा सकते थे। जिससे बेहतर समाधान निकल सकता था।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

वीरांगनाओं का किया जा रहा सियासी इस्तेमाल-मुख्यमंत्री गहलोत

बता दें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कहना है कि वीरांगनाओं को पैकेज दिया जा चुका है। बीजेपी के कुछ नेता वीरांगनाओं का इस्तेमाल कर सियासी रोटियां सेंक रहे हैं। सीएम गहलोत ने कहा की शहीद रोहिताश लांबा की पत्नी अपने देवर के लिए अनुकंपा नियुक्ति मांग रही है जो नियमों के विरुद्ध है। इन्हें नौकरी दे दी जाती है तो आगे चलकर सभी वीरांगनाओं के परिजन और रिश्तेदार नौकरी मांगेंगे। जब शहीद के बच्चे बालिग होंगे तो उनका क्या होगा। वहीं शहीद हेमराज मीणा की पत्नी की मांग है सांगोद चौराहे पर उनकी मूर्ति लगवाई जाए। स्कूल का नामकरण शहीद के नाम पर किया जाए। इसी तरह वीरांगना मंजू जाट का कहना है अब सरकार नियमों में नही होने की बात कह रही है जबकि मंत्रियों ने पहले घोषणा की थी।

मुंह में घास रखकर किया प्रदर्शन

मुंह में घास रखकर किया प्रदर्शन

वीरांगनाओं ने मुंह में घास रखकर प्रदर्शन किया था। इनका कहना था की वीरांगना सरकार की गाय हैं। लेकिन गहलोत सरकार ने इनकी नहीं सुनी। पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के बंगले के बाहर से आखिर वीरांगनाओं को एंबुलेंस में घर पहुंचाया गया। साथ ही वीरांगनाओं के साथ धरना दे रहे राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा को गिरफ्तार किया गया। किरोड़ी लाल मीणा और पुलिस में काफी झड़प हुई। लेकिन पुलिस ने सांसद किरोड़ी मीणा को गिरफ्तार करने से पीछे नहीं हटी। डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा को गिरफ्तार करने के बाद राजकीय सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र गोविंदगढ़ से जयपुर एसएमएस रैफर किया गया। बताया जाता है कि पुलिस से हुई धक्कामुक्की के दौरान वे घायल हो गए थे।

दरअसल, 2019 को पुलवामा में शहीद हुए तीन सैनिकों की विधवाएं विरोध दर्ज करा रही हैं। उनकी मांग है कि राजस्थान सरकार ने उनसे की मांगें पूरी नहीं की। अपनी मांगों के लेकर तीनों वीरांगनाएं पहले सीएम अशोक गहलोत से मिलने पहुंचीं थीं, लेकिन वहां कथित तौर पर पुलिस ने तीनों वीरांगनाओं के साथ बदसलूकी की। इससे पहले तीनों विधवाओं ने राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र से भी मुलाकात की। वादा पूरा नहीं करने पर अपना जीवन समाप्त करने की अनुमति मांगी। पुलिस की कथित बर्बरता का शिकार हुईं वीरांगनाओं का कहना है कि कई मंत्री उनके घर आए और बड़े-बड़े वादे किए। लेकिन उनमें से कोई भी पूरा नहीं हुआ। एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि सरकार ने उससे वादा किया है कि वह उसके पति की मूर्ति उसके गांव में लगाएगी और स्थानीय स्कूल का नाम उसके पति के नाम पर रखा जाएगा। उन्होंने दावा किया कि वादे पूरे नहीं किए गए।

Post Views: 171
Tags: Chief Minister Ashok GehlotFormer Deputy CM Sachin PilotMartyred in PulwamaPolitics of Rajasthanveerangana
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version