Operation Sindoor के बाद से शुरू हुई सियासत थमने का नाम नहीं ले रही। आम आदमी पार्टी Aam Aadmi Party के नेता संजय सिहं Sanjay Singh और समाजवादी पार्टी के नेता अवधेश प्रसाद Avadhesh Prasad ने बीजेपी को जमकर घेरा है। संजय सिंह ने तो यहां तक कह डाला कि बीजेपी अब वन नेशन वन हसबैंड की सोच लेकर काम कर रही है। संजय सिहं का ये कटाक्ष उस खबर को लेकर था जिसमे बताया जा रहा था कि बीजेपी महिलाओं को घर घर श्रृंगार का सामान देगी उसमें सिंदूर भी होगा। हांलाकि बीजेपी न इस तरह की किसी भी प्लानिंग से साफ इंकार किया और बीजेपी के आईटी सेल के इंचार्ज अमित मालवीय ने इसे फेक बताया। लेकिन आम आदमी पार्टी औऱ समाजवादी पार्टी Samajwadi Party इस पर अब तक बीजेपी को घेर रही है। आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी अब वन नेशन वन इलेक्शन, वन राशन के साथ साथ वन नेशन वन हसबैंड की तर्ज पर काम कर रही है। वही समाजवादी पार्टी नेता अवधेश प्रसाद ने भी बीजेपी पर तंज कसा और कहा कि -सिंदूर का अपमान मत कीजिए, यह महिलाओं की श्रद्धा और संस्कृति का प्रतीक है। चुनाव प्रचार के लिए इस पवित्र परंपरा का उपयोग करना बेहद घटिया राजनीति है। अवधेश प्रसाद ने कहा कि अगर बाटना ही है तो नौकरी बांटे।




