Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य महाराष्ट्र

महाराष्ट्र- झारखंड विधानसभा चुनाव: नतीजों से पहले बड़ी सियासी हलचल,भागवत से मिले फडणवीस, प्रत्याशियों के साथ कांग्रेस की अहम बैठक

DigitalDesk by DigitalDesk
November 22, 2024
in महाराष्ट्र, मुख्य समाचार, मुंबई, राजनीति, संपादक की पसंद
0
Political turmoil before Maharashtra Jharkhand assembly election results
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के बाद से ही नेताओं में व्याकुलता बढ़ गई है। इन चुनाव के नतीजे भले ही शनिवार 23 नवंबर को आएंगे, लेकिन दोनों राज्यों में सियासी हलचल बढ़ती नजर आ रही है। दोनों ही राज्यों में मतदान के बाद जारी एग्जिट पोल में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को बढ़त मिलती नजर आ रही है। ऐसे में दोनों ही गठबंधन मतगणना से पहले सक्रिय हो गए हैंं।
एग्जिट पोल में महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन बहुमत के नजदीक पहुंचता नजर आ रहा है तो झारखंड में भी बीजेपी गठबंधन के प्रत्याशियों के बड़ी संख्या में जीतने की संभावना जताई गई है। इसके चलते महाराष्ट्र से लेकर भाजपा मुख्यालय तक बैठकों का दौर जारी है।

  • महाराष्ट्र और झारखंड में मतगणना से पहले बैठकों का दौर
  • मतदान के बाद से ही बढ़ी नेताओं में व्याकुलता
  • 23 नवंबर को आएंगे चुनाव के नतीजे
  • दोनों राज्यों में सियासी हलचल बढ़ी
  • नई दिल्ली में मंथन में जुटे भाजपा के सीनियर नेता
  • संघ प्रमुख से मिले डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस
  • कांग्रेस की प्रत्याशियों के साथ अहम बैठक

नई दिल्ली में भाजपा के सीनियर नेता लगातार मंथन में जुटे हैं। इस बीच महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने जहां संघ प्रमुख डॉ.मोहन भागवत से मुलाकात की तो वहीं दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में हलचल नजर आई। दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा नेअपने निवास पर भी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक बुलाई। सूत्रों के अनुसार नड्डा की इस बैठक में महाराष्ट्र और झारखंड को लेकर तो चर्चा की ही गई, इसके अलावा दिल्ली में अगले साल फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भी मंथन किया गया।

Related posts

BHEL को मिला ₹21,000 करोड़ का मेगा ऑर्डर, शेयरों में उछाल; सरकारी कंपनी ने रचा नया रिकॉर्ड

BHEL को मिला ₹21,000 करोड़ का मेगा ऑर्डर, शेयरों में उछाल; सरकारी कंपनी ने रचा नया रिकॉर्ड

June 6, 2026
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच बड़ी राहत! जल्द मिलेगा E85 ईंधन, 20 रुपये तक सस्ता होगा नया फ्यूल

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच बड़ी राहत! जल्द मिलेगा E85 ईंधन, 20 रुपये तक सस्ता होगा नया फ्यूल

June 6, 2026

नागपुर में देवेंद्र फडणवीस ने संघ मुख्यालय पहुंचकर संघ प्रमुख डॉ.मोहन भागवत और भैयाजी जोशी दोनों से मुलाकात की। जिसके कई सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं। मतदान के बाद जारी एग्जिट पोल में महाराष्ट्र की सत्ता फिर महायुति गठबंधन को मिलती दिखाई दे रही है। बहुमत महायुति को मिलने का अनुमान लगाया गया है। जिनमें बीजेपी को विधानसभा की सबसे अधिक सीटें मिलती हुईं दिखाई गई हैं। इस बार महाराष्ट्र में मतदान भी करीब 65 प्रतिशत से अधिक हुआ है। ऐसे में भाजपा के नेता दावा करते नजर आ रहे हैं कि अधिक मतदान महायुति के पक्ष में ही हुआ है।

ऐसे में यह माना जा रहा है कि महाराष्ट्र में महायुति की सरकार अगर फिर से बनती है तो सीएम बीजेपी के खेमे का ही होगा। क्योंकि मौजूदा सीएम एकनाथ शिंदे पहले ही यह कह चुके हैं कि वे इस बार मुख्यमंत्री की रेस में नहीं हैं। जिससे में डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की सीएम पद पर दावेदारी और ज्यादा मजबूत हो गई है। सूत्र बताते हैं कि फडणवीस की मुलाकात में संघ की ओर से भी ग्रीन सिग्नल उन्हें मिल चुक है। इसके साथ ही देवेन्द्र फडणवीस को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का नजदीकी माना जाता है। एग्जिट पोल के अनुमान सही निकलता है तो इस बार महाराष्ट्र में भाजपा का सीएम बनने की दावेदारी मजबूत हो सकती है।

रिजल्ट से पहले महाराष्ट्र कांग्रेस की बैठक

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने में अब कुछ ही घंटे का समय बचा है। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों दलों में हलचल तेज हो गई है। महाराष्ट्र कांग्रेस की ओर से आज शुक्रवार 22 नवंबर को अपने नेताओं की एक बैठक बुलाई है। जिसमें पार्टी के सभी प्रत्याशियों का होना जरूरी है। हालांकि यह सभी प्रत्याशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में जुड़ेंगे। इस दौरान प्रत्याशियों से मतदान का फीडबैक लिया जाएगा।

(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 515
Tags: #Jharkhand assembly election results 2024#Political turmoil before Jharkhand assembly election results#Political turmoil before MaharashtraMaharashtra assembly election results 2024
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version