Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश ग्वालियर

सिंधिया के ‘किले’ में ‘सेंधमारी की तैयारी,ग्वालियर-चम्बल में सियासी हलचल तेज, क्या ग्वालियर-चम्बल के पास है सत्ता की चाबी!

DigitalDesk by DigitalDesk
February 2, 2023
in ग्वालियर, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, शहर और राज्य
0
सिंधिया के ‘किले’ में ‘सेंधमारी की तैयारी,ग्वालियर-चम्बल में सियासी हलचल तेज, क्या ग्वालियर-चम्बल के पास है सत्ता की चाबी!

Political stir in Gwalior Chambal Does Gwalior Chambal have the key to power

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मप्र में साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होना हैं। ऐसे में कांग्रेस ने भी अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। खासकर ग्वालियर चंबल अंचल पर कांग्रेस की नजर है। जब से सिंधिया ने कांग्रेस छोड़ी है तब से कांग्रेस यहां कमजोर दिखाई देने लगी है। ऐसे में कमलनाथ ने इस अंचल पर खास फोकस किया है। लगातार दौरे कर रहे हैं। 5 फरवरी को भी वे एक बार फिर ग्वालियर का दौरा करेंगे। इस दौरान ग्वालियर चंबल अंचल को साधने का प्रयास किया जाएगा।

  • 5 फरवरी को ग्वालियर जाएंगे पूर्व सीएम कमलनाथ
  • रविदास जयंती पर थाटीपुर में कमलनाथ की सभा
  • जनसभा में करेंगे चुनावी शंखनाद
  • कमलनाथ के दौरे से कांग्रेसियों में उत्साह

रविदास जयंती पर थाटीपुर में कमलनाथ की सभा

पीसीसी चीफ और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ 5 फरवरी को ग्वालियर दौरे पर हैं। संत रविदास की जयंती पर यह दौरा आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान एक विशाल जनसभा क़ा आयोजन थाटीपुर स्थित दशहरा मैदान पर किया जाएगा। इस दौरे को लेकर ग्वालियर के कांग्रेसियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है दरअसल 2018 में बनी कांग्रेस की सरकार ज्योतिरादित्य सिंधिया के अलग होने के बाद गिर गई थी। ऐसे में सिंधिया के गढ़ को कमलनाथ ने भेदने की तैयारी कर ली है। सिंधिया के प्रभाव वाले ग्वालियर चंबल अंचल पर कांग्रेस का ज्यादा फोकस है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ 5 फरवरी को ग्वालियर जिले के दौरे पर रहेंगे। जहां कमलनाथ एक आम सभा को संबोधित करेंगे। इस मौके पर सीमावर्ती जिलों के कार्यकर्ताओं से भी फीडबैक लेंगे।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

संभाग को साधने निकलेंगे कमलनाथ

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश की राजनीति में ग्वालियर चंबल अंचल की बेहद अहमियत है। ग्वालियर चंबल अंचल में ग्वालियर और चंबल संभाग के कुल 8 जिले हैं। 8 जिलों में विधानसभा की 34 सीटें आती हैं। 2013 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 34 सीटों में से 20 पर कब्जा जमाया था। हालांकि 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का दबदबा रहा और 26 सीटों पर जीत मिली। बीजेपी को 2013 के मुकाबले 13 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा था और 2018 में 7 सीटों पर सिमट गई थी।

कई मायनों में अहम है कमलनाथ का दौरा

पांच फरवरी का कमलनाथ का दौरा कई मायनों में अहम हैं। कुछ माह बाद ही विधानसभा चुनाव हैं। ग्वालियर चंबल अंचल में सिंन्धिया समर्थकों को हराना कमलनाथ के लिए नाक का सवाल है। क्योंकि सिंन्धिया के कांग्रेस छोड़ने पर ही कमलनाथ को मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़नी पड़ी थी। और वह जख्म अभी तक हरा है। जिसकी टीस कमलनाथ के बयानों में साफ दिखाई देती है। अब सिंन्धिया के गढ़ में कमलनाथ दलित वोटों को साधकर जोरदार तरीके से चुनावी बिगुल फूंकने का प्रयास करेंगे।

ग्वालियर-चंबल अंचल की 16 सीटें हैं बीजेपी के पास

लेकिन साल 2020 में 28 सीटों पर हुए उपचुनाव में 16 सीटें ग्वालियर चंबल अंचल की ही थीं। विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी ने जीत हासिल कर एक बार फिर ग्वालियर चंबल में कांग्रेस को पटखनी दी थी। तब सिंधिया ताकत दिखाने में कामयाब रहे। यही वजह है कि अगले साल होने वाले चुनाव में ग्वालियर चंबल अंचल के नतीजों पर सभी की निगाहें टिकी होंगी।

सिंधिया के रहते कभी ग्वालियर नहीं गए कमलनाथ

बता दें कि जब ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस में थे तब कमलनाथ ग्वालियर नहीं आते थे। कई बार प्रेसवार्ता में भी कमलनाथ यह बात कह चुके हैं कि सिंन्धिया थे। इसलिए वे कभी नहीं गये। अब जब सिंन्धिया भाजपा में है तो इस अंचल में कांग्रेस को मजबूत करना कमलनाथ के लिए एक चुनौती है। जिसे स्वीकार करते हुए अब वह यहां अपनी उपस्थिति दर्ज कराते रहते हैं।

 

Post Views: 204
Tags: CongressGwalior ChambalKamal Nathmp assembly electionsScindia
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version