गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले शुरु हुई राज्य में सियासी हलचल…मोदी और राहुल दोनों का गुजरात दौरा…जानें क्या है कार्यक्रम में खास

Political stir begins in Gujarat before assembly elections

गुजरात विधानसभा के चुनाव 2027 में होना है। ऐसे में चुनाव करीब आते ही सियासी दलों की हलचल यहां बढ़ गई है। केंद्रीय नेताओं के गुजरात दौरे बढ़ने लगे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी एक सप्ताह में दूसरी बार गुजरात पहुंच रहे हैं। पीएम दो दिन गुजरात में रुकेंगे। यहां वे कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इससे पहले पीएम मोदी 2 और 3 मार्च को वन्यजीव दिवस पर गुजरात के कई कार्यक्रमों में शामिल हुए थे। पीएम ने तब जंगल सफारी का भी आनंद उठाया था। अब वे फिर दो दिन गुजरात में रहने वाले हैं। वहीं दिलचस्प बात यह है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी दो दिन के लिए गुजरात पहुंचे हैं। वे भी दो दिन गुजरात में रुकेंगे और कांग्रेस नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठकें कर रहे हैं।

गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले शुरु हुई राज्य में सियासी हलचल

मोदी और राहुल दोनों का गुजरात दौरा…जानें क्या है कार्यक्रम में खास

क्या है गुजरात में पीएम मोदी का प्लान

पीएम नरेन्द्र मोदी आज शुक्रवार 7 मार्च को गुजरात के दौरे पर रहेंगे। वे दादरा एवं नगर हवेली, दमन दीव भी जाएंगे जहां पीएम करीब 2500 करोड़ की परियोजनाओं की आधारशिला रखने वाले हैं। पीएम मोदी दोपहर करीब डेढ़ बजे सूरत एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जहां से वे गोडादरा हेलिपैड पहुंचेंगे। शाम को सूरत में पीएम मोदी रोड शो भी करने वाले हैंं। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत आयोजित जनसभा को भी संबोधित करने वाले हैं।

सूरत के सर्किट हाउस में गुजारेंगे रुकेंगे

पीएम मोदी शुक्रवार की रात सूरत के सर्किट हाउस में गुजारेंगे। यहां उद्योगपतियों और नेताओं के साथ बैठक भी होंगी। अगले दिन शनिवार 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात स्थित नवसारी स्थित वानसी-बोरसी में आयोजित ‘लखपति दीदी’ कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम में करीब 1.1 लाख से अधिक महिलाएं भाग लेंगी। दावा किया जा रहा है कि यह आयोजन पुलिसिंग के क्षेत्र में एक नया मील का पत्थर साबित होगा। क्योंकि इस का आयोजन और संचालन पूरी तरह से महिला पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से किया जाएगा। इस कार्यक्रम की जिम्मेदारी करीब 2,165 महिला कांस्टेबल के साथ 187 महिला पीआई, 61 महिला पीएसआई और 19 महिला डिप्टी एसपी, 5 महिला डीएसपी, एक महिला आईजीपी और एक महिला एडीजीपी संभालेंगी।

राहुल गांधी का मिशन 2027….गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं संग मंथन

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। जहां वह पार्टी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों संग बैठक कर 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन करेंगे। इसके अतिरिक्त राहुल गांधी पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पदाधिकारियों समेत पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद भी करेंगे।

राहुल गांधी दो दिन 7 और 8 मार्च को 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में नया जोश भरेंगे। इसके साथ ही राहुल अगले माह 8 और 9 अप्रैल को अहमदाबाद में होने वाले कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर भी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा करेंगे।

गुजरात कांग्रेस प्रवक्ता मनीष दोशी ने राहुल गांधी के गुजरात दौरे को लेकर बताया राहुल के गुजरात दौरे से प्रदेश कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया उत्साह आ गया है। इस दौरान राहुल गांधी पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, जिला और तालुका अध्यक्षों से सीधी बात करेंगे, उनकी बातें सुनेंगे। गुजरात में कांग्रेस को भविष्य में जो राजनीतिक लड़ाई लड़नी है, उसके लिए पार्टी संगठन को नई दिशा और ताकत मिलेगी।

 

Exit mobile version