Sunday, March 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

घोसी उपचुनाव: राजनीतिक मौकापरस्त दारा सिंह को मिली करारी हार,लिटमस टेस्ट में I.N.D.I.A गठबंधन कामयाब

DigitalDesk by DigitalDesk
September 9, 2023
in उत्तर प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, लखनऊ, संपादक की पसंद
0
Dara Singh crushing defeat in Ghosi by election
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

उत्तरप्रदेश में मऊ जिले के घोसी विधानसभा के उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी दारा सिंह को राजनीतिक जीवन की सबसे करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। I.N.D.I.A गठबंधन के लिए यूपी में मऊ विधानसभा का उपचुनाव पहला लिटमस टेस्ट था। जिसमें I.N.D.I.A गठबंधन कामयाब रहा।

  • सत्ता में हिस्सेदारी की मांग पड़ गई भारी
  • 2017 से 2022 योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे
  • 2022 के चुनाव से पहले सपा का थाम लिया था दामन
  • फिर से सत्ता में हिस्सेदारी की चाह बीजेपी में खींच लाई
  • उपचुनाव में मिली बीजेपी के दारा सिंह को करारी हार

बता दें साल 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी रहे दारा सिंह चौहान को 1,07,347 वोट मिले थे। तब उन्होंने 22 हजार वोटों से जीत दर्ज की थी। लेकिन इस उपचुनाव में उन्हें सपा के सुधाकर सिंह के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा। सुधाकर को आरएलडी के साथ ही कांग्रेस का समर्थन प्राप्त था। लेकिन हैरानी की बात है कि दारा सिंह चौहान को इस बार घोसी उपचुनाव में उतने वोट भी नहीं मिले। जितना वोट 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 85,894 मिले थे। घोसी के गली, चौक और चौबारों पर चुनाव प्रचार के दरम्यान ये नारा गूंज रहा था कि योगी-मोदी से बैर नहीं दारा तेरी खैर नहीं’। चुनावी नतीजों ने इस नारे की सारी सच्चाई बयां कर दी है।

Related posts

ICAI declares CA Foundation

CA इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026: टॉप-3 में दो बेटियां…फातिमा और वान्या ने बढ़ाया गौरव

March 8, 2026
Israel Iran war

इजरायल-ईरान युद्ध: लेबनान पर फिर हमला, नेतन्याहू ने कहा – आगे और “कई बड़े सरप्राइज”

March 8, 2026

कभी फागू सिंह चौहान की थी ये सीट

घोसी विधानसभा बिहार के पूर्व राज्यपाल रहे फागू सिंह चौहान की परंपरागत सीट रही है। बिहार का राज्यपाल नियुक्त होने के बाद साल 2019 के विधानसभा उपचुनाव में विजय कुमार राजभर को बीजेपी की ओर से प्रत्याशी बनाया था। वहीं सपा ने सुधाकर सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया। सुधाकर सिंह तब के चुनाव में दो नामांकन का सेट दाखिल किए थे। जिसमें एक नामांकन पत्र रद्द होने की वजह से सुधाकर सिंह निर्दलीय प्रत्याशी बनाए गए थे। उस समय चुनाव में विजय राजभर को जीत मिली थी। वहीं इस बार घोसी विधानसभा के उपचुनाव में बीजेपी के दारा सिंह चौहान की हार की वजह के पीछे उनकी राजनैतिक मौकापरस्ती को भी माना जा रहा है। दरअसल दारासिंह ने अब तक 7 बार राजनैतिक करियर में पाला बदल चुके हैं। बीजेपी से पहले सपा फिर कांग्रेस इससे पहले बसपा में रहकर वो सत्ता की मलाई खाते रहे। अपने राजनीतिक करियर में दारा सिंह एक बार लोकसभा सांसद तो राज्यसभा सांसद के साथ विधायक और कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं।

Post Views: 124
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन
West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version