Saturday, September 5, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

उपराष्ट्रपति चुनाव: सियासी बिसात सजने लगी, NDA और इंडिया ब्लॉक आमने-सामने —BJP ने शुरू किया समर्थन जुटाना, कांग्रेस विपक्षी एकजुटता के मिशन में सक्रिय

DigitalDesk by DigitalDesk
August 13, 2025
in Uncategorized
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

उपराष्ट्रपति चुनाव की सियासी बिसात सजने लगी, NDA और इंडिया ब्लॉक आमने-सामने

बीजेपी ने शुरू किया समर्थन जुटाना, कांग्रेस विपक्षी एकजुटता के मिशन में सक्रिय

Related posts

AI has not only transformed the technology industry urban economies real estate employment social structures

AI ने सिर्फ टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री को नहीं बदला…शहरों की अर्थव्यवस्था, रियल एस्टेट, रोजगार और सामाजिक ढांचा भी बदल रहा है

September 4, 2026
Tribute to Gloria Steinem The end of a voice for women rights voice silenced the movement legacy endures

ग्लोरिया स्टीनम को श्रद्धांजलि: महिला अधिकारों की आवाज का अंत….एक आवाज खामोश, आंदोलन की विरासत कायम

September 4, 2026

देश के अगले उपराष्ट्रपति के चुनाव को लेकर राजनीति तेज हो गई है। नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने अपनी-अपनी रणनीति पर काम तेज कर दिया है। बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए जहां सहयोगी दलों का समर्थन पक्का करने में जुटा है, वहीं कांग्रेस की अगुवाई में इंडिया ब्लॉक एक संयुक्त उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रहा है।

जगदीप धनखड़ के इस्तीफे से खाली हुए उपराष्ट्रपति पद के लिए 9 सितंबर को मतदान होगा। चुनाव आयोग ने 7 अगस्त से नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 21 अगस्त तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं, 22 अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 25 अगस्त नाम वापसी की आखिरी तारीख है। अगर एक से अधिक उम्मीदवार मैदान में रहे तो संसद भवन के एफ-101 वसुधा कक्ष में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा और नतीजे 9 सितंबर की शाम घोषित किए जाएंगे।

उम्मीदवार पर मंथन

बीजेपी उपराष्ट्रपति पद के लिए ऐसे चेहरे की तलाश में है जो न केवल पार्टी और संघ की विचारधारा से मेल खाता हो, बल्कि एनडीए के सहयोगियों के साथ-साथ कुछ विपक्षी दलों का समर्थन भी हासिल कर सके। पार्टी की नजर खासकर उन क्षेत्रीय दलों पर है जो फिलहाल कांग्रेस के साथ नहीं हैं। वहीं, कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक का लक्ष्य विपक्ष की तरफ से एक मजबूत संयुक्त उम्मीदवार उतारकर एनडीए को कड़ी टक्कर देना है। इस कवायद की कमान खुद राहुल गांधी ने संभाली है और लगातार रणनीतिक बैठकें हो रही हैं।

NDA की किलेबंदी

बीजेपी ने अपने उम्मीदवार के नाम पर अंतिम फैसला अगले सप्ताह लेने की योजना बनाई है। इसके बाद सहयोगी दलों के साथ बातचीत तेज होगी। अब तक शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट), जेडीयू और टीडीपी समेत कई सहयोगी दलों ने बिना शर्त समर्थन का आश्वासन दिया है। बुधवार को शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात कर एनडीए उम्मीदवार को समर्थन देने की घोषणा की।
बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं, जिनमें पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह शामिल हैं, ने एनडीए की बैठकों में चुनावी रणनीति पर चर्चा की है। सहयोगियों के साथ प्रारंभिक बातचीत पूरी हो चुकी है और अधिकांश दल एनडीए के साथ खड़े दिख रहे हैं।

विपक्षी मोर्चा भी सक्रिय

इधर, कांग्रेस के नेतृत्व वाला इंडिया ब्लॉक भी अपने उम्मीदवार के नाम पर सहमति बनाने की कोशिश कर रहा है। रणनीति यह है कि सभी विपक्षी दल एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरें ताकि एनडीए के लिए मुकाबला आसान न हो। हालांकि, उम्मीदवार का नाम अभी तय नहीं हुआ है और कई नामों पर चर्चा जारी है।
उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए सियासी माहौल गरमा चुका है। एक ओर बीजेपी सहयोगी दलों को साधने में लगी है, तो दूसरी ओर कांग्रेस विपक्षी एकता मजबूत करने में जुटी है। 21 अगस्त तक नामांकन की प्रक्रिया और फिर 9 सितंबर को होने वाले मतदान से पहले दोनों खेमों में रणनीति का खेल अपने चरम पर रहेगा। प्रकाश कुमार पांडेय

Tags: #NDA and India Block face to face#political chessboard#Vice Presidential election
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version