Tuesday, October 20, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य बिहार पटना

जहरीली शराब ने ली 37 लोगों की जान

DigitalDesk by DigitalDesk
October 6, 2022
in पटना, बिहार
0
जहरीली शराब ने ली 37 लोगों की जान
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

जहरीली शराब पीने से हुई 37 लोगों की मौत, नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर कसा तंज

बिहार सरकार ने साल 2016 में शराबबंदी लागू कर दी थी. जिसका राज्य में कड़ाई से पालन हो रहा है. इसके बावजूद इस बार की होली शराब पीने वालों के लिए मौत का काऱण बन गई. शराब पीने वालों के मौत का आंकड़ा तेजी से बढ़ता ही जा रहा है. इस बार होली पर राज्य में जहरीली शराब पीने से 37 लोगों की मौत हो चुकी है. फिलहाल मौत का यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है. जिनमें भागलपुर से 17, बांक से 12 और मधेपुरा से 3 लोगों की मौत हुई है. इसके अलावा राज्य में जहरीली शराब के सेवन से कई लोगों की आंखों की रोशनी चली गई है, जबकि कई लोग अस्पताल में भर्ती हैं. जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है. वहीं परिजन इसे जहरीली शराब का कारण बता रहे हैं. वहीं मधेपुरा के केस में परिजन कुछ भी कहने से बच रही है और-तो-और मौत के बाद यहां तीन लोगों का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया. उनमें से किसी का भी पोस्टमॉर्टम नहीं कराया गया.

परिजनों का रो-रो कर बूरा हाल

भागलपुर में मृतकों की पहचान विनोद राय, संदीप यादव, नीलेश कुमार, मिथुन कुमार के रूप में की गई है. जानकारी के मुताबिक सभी एक ही गांव के थे. अंदाजा यह भी लगाया जा रहा है कि सभी ने एक ही दूकान से शराब खरीदी थी. जबकि अभिषेक कुमार की जहरीली शराब पीने से आंखों की रोशनी चली गई है. जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. पुलिस की पड़ताल में पता चला कि शराब पीने के बाद सभी के पेट में पहले दर्द हुआ. जिसके बाद परिजनों ने उन्हें अस्पतालों में इलाज ले गए. जहां डॉक्टरों ने उन सभी को मृत घोषित कर दिया. परिजनों का रो-रो कर बूरा हाल है. इस होली ने मृतकों के परिवार से बेटा, पति, पिता, भाई को छीन लिया.

Related posts

Discontent among the upper castes in Bihar the NDA strategy and the challenge posed by Jan Suraaj

बिहार में सवर्ण क्यों हैं सम्राट से नाराज…क्या एनडीए के लिए चुनौती बनती जा रही है जन सुराज पार्टी

October 9, 2026
Congress and RJD

एमएलसी चुनाव में आमने-सामने कांग्रेस-RJD, क्या महागठबंधन की गांठ ढीली?…जानें कांग्रेस ने कहां उतारे उम्मीदवार?

October 2, 2026

तेजस्वी यादव ने किया ट्विट

वहीं, इस मामले में विपक्षी नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतिश सरकार पर तंज कसते हुए ट्विट किया है कि ड़बल इंजन सरकार के प्रयास से शराबबंदी वाले बिहार में विगत दो दिन में जहरीली शराब के कारण 37 लोग और मारे गए. विगत छः महीनों में 200 से अधिक मौतें हो चुकी है. मुख्यमंत्री, सरकार व प्रशासन भ्रष्ट और विफल है. किसी अधिकारी पर कभी कोई कारवाई नहीं हुई? ये बस ड्रोन/हेलिकॉप्टर उड़ायेंगे.

LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन
हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version