PNB ग्राहकों को अलर्ट: 8 अगस्त तक नहीं कराया KYC तो रुक सकते हैं बैंकिंग ट्रांजैक्शन!
बैंक ने दी चेतावनी, 8 अगस्त तक करा लें KYC वरना रुक सकता है लेन-देन
अगर आपका अकाउंट पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में है और आपने अब तक KYC अपडेट नहीं कराई है, तो सतर्क हो जाइए। बैंक ने साफ कर दिया है कि 8 अगस्त 2025 तक KYC न कराने वाले ग्राहकों को ट्रांजैक्शन में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। बैंक SMS और सोशल मीडिया के जरिए ग्राहकों को सतर्क कर रहा है। यह कदम बैंकिंग सुरक्षा और रेग्युलेशन को फॉलो करने के तहत उठाया गया है।
कैसे चेक करें KYC अपडेट है या नहीं?
अगर आपको यकीन नहीं है कि आपकी KYC अपडेट हुई है या नहीं, तो आप PNB के कस्टमर केयर नंबर 1800 1800 या 1800 2021 पर कॉल कर सकते हैं। ये नंबर टोल-फ्री हैं और यहां से आपको पूरी जानकारी मिलेगी।
KYC कराने की प्रोसेस है आसान
KYC कराने के लिए आपको बैंक ब्रांच जाना होगा। वहां से KYC फॉर्म लेकर जरूरी डॉक्यूमेंट्स जैसे आधार, पैन, फोटो आदि अटैच करके फॉर्म जमा करना होगा। इसके बाद बैंक आपका KYC अपडेट कर देगा।
घर बैठे भी कर सकते हैं KYC अपडेट
अगर आप ब्रांच नहीं जा सकते तो PNB-वन ऐप के जरिए भी आप KYC अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए आपके पास पहचान और एड्रेस प्रूफ, लेटेस्ट फोटो, पैन कार्ड, इनकम सर्टिफिकेट आदि होना जरूरी है।
KYC क्या है और क्यों जरूरी है?
KYC यानी “Know Your Customer” का मतलब है अपने ग्राहक को पहचानना। यह RBI द्वारा तय एक प्रोसेस है, जिसके तहत बैंक अपने ग्राहक की पहचान और पते की पुष्टि करते हैं। इससे वित्तीय धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग को रोकने में मदद मिलती है।
प्रकाश कुमार पांडेय





