रामनवमी पर पीएम करेंगे पंबन रेल ब्रिज का उद्घाटन…रामेश्वरम में है देश का पहला वर्टिकल—सी ब्रिज

PM will inaugurate Pamban Rail Bridge on Ram Navami

रामनवमी पर पीएम करेंगे पंबन रेल ब्रिज का उद्घाटन…रामेश्वरम में है देश का पहला वर्टिकल—सी ब्रिज

आज 30 मार्च रविवार से चैत्र नवरात्रि शुरू हो गई है। 6 अप्रैल को रामनवमी मनाई जाएगी। इसी दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी तमिलनाडु के रामेश्वरम में पंबन रेल ब्रिज का उद्घाटन करेंगे। बताया जाता है कि यह देश का पहला वर्टिकल-सी ब्रिज है।

पंबन रेल ब्रिज भारतीय रेलवे की इंजीनियरिंग का एक बेहतरीन उदाहरण

6 अप्रैल को रामनवमी के पावन अवसर पर पीएम मोदी इस खूबसूरत ब्रिज की सौगात देंगे। यह ब्रिज भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट रेल ब्रिज भी है। जिसके जरिए भारत ने अपने रेलवे नेटवर्क में एक नई उपलब्धि भी दर्ज की है। जिसमें पंबन ब्रिज Pamban Bridge को भारत का पहला वर्टिकल सी रेलवे ब्रिज भी घोषित किया गया है। पंबन रेल ब्रिज भारतीय रेलवे की इंजीनियरिंग का एक बेहतरीन उदाहरण भी है जो न केवल देश की तकनीकी क्षमता को दर्शाता है बल्कि तमिलनाडु के पंबन Pamban और रामेश्वरम द्वीपों को जोड़ने में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह परियोजना भारतीय रेलवे की तकनीकी विशेषज्ञता के साथ स्थायित्व की दिशा में एक नई दिशा भी है जो भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर के गुणात्मक सुधार में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।

दो किलोमीटर से लंबे इस पंबन रेल ब्रिज का प्रधानमंत्री मोदी उद्घाटन करेंगे। दरअसल पंबन सी ब्रिज तमिलनाडु के मंडपम से समुद्र के बीच स्थित रामेश्वरम तक तैयार किया गया है। इस रूट पर मंडपम भारत का आखिरी रेलवे स्टेशन भी है। पंबन रेल ब्रिज के बनने से श्रद्धालु बगैर किसी परेशानी से रामेश्वरम पहुंच पाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी रामनवमी के दिन रामेश्ववरम मंदिर में पूजा और अर्चना भी करेंगे। इस मंदिर को रामनाथस्वामी के नाम से भी जाना जाता है। भगवान शिव को समर्पित यह मंदिर हजारों साल पहले तैयार किया गया था। यह मंदिर पौराणिक रूप से भी महत्व रखता है।

पंबन रेल ब्रिज का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ही 2019 में पंबन रेल ब्रिज की आधारशिला रखी थी। अब वे नए पंबन ब्रिज का उद्घाटन भी करने वाले है। इसके बाद अप्रैल में ही पंबन रेल ब्रिज ट्रैफिक शुरू हो जाएगा। यह देश का पहला वर्टिकल सी ब्रिज भी है। यह पुल पुराने पंबन रेल पुल का स्थान लेगा। बता दें पुराना पंबन रेल पुल साल 1914 में तैयार किया गया था।…..प्रकाश कुमार पांडेय

Exit mobile version