Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

तीन दिन तीन राज्य…: जानें पीएम मोदी जन्मदिन से पहले किस राज्य को देंगे कौन सा तोहफा..आज से प्रधानमंत्री का तूफानी दौरा

DigitalDesk by DigitalDesk
September 15, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
PM Narendra Modi's birthday 17th September gift of development project to three states Jharkhand Gujarat Odisha
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

पीएम नरेन्द्र मोदी अपने जन्मदिन 17 सितंबर से पहले देश के तीन राज्यों को बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं। इसमें पीएम का गृहराज्य गुजरात भी शामिल है। पीएम मोदी 15 सितंबर से 17 सितंबर के बीच झारखंड और गुजरात के बाद ओडिशा के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान पीएम कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ और उद्घाटन करेंगे। कई योजनाओं की आधारशिला पीएम रखेंगे। पीएमओ की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार पीएम नरेन्द्र मोदी रविवार 15 सितंबर को पहले झारखंड की यात्रा पर रहेंगे। झारखंड के टाटानगर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पीएम मोदी टाटानगर-पटना वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी भी दिखाएंगे। इसके साथ ही वे 660 करोड़ रुपये से अधिक की रेलवे परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

  • इन तीन राज्यों को बड़ा तोहफा देंगे पीएम मोदी
  • पीएम मोदी आज से तीन दिन के दौरे पर पीएम
  • झारखंड के बाद जाएंगे गुजरात और ओडिशा

PM मोदी का तूफानी दौरा, जन्मदिन से पहले पीएम तीन राज्यों को देंगे तोहफा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना तूफानी दौरा शुरू करने जा रहे हैं। वे अपने जन्मदिन से पहले 15 सितंबर से 17 सितंबर तक झारखंड और गुजरात के साथ ओडिशा के दौरे पर रहेंगे। परएम जन्मदनि से पहले कई विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास पीएम करेंगे। प्रधानमंत्री 15 सितंबर को पहले झारखंड के देवघर जिले में​ स्थित मधुपुर बाईपास लाइन और हजारीबाग जिले में स्थित हजारीबाग टाउन कोचिंग डिपो की आधारशिला रखने वाले हैं। वहीं पीएम मोदी कुरकुरा-कनारोन दोहरीकरण को भी राष्ट्र को समर्पित करने वाले हैं। यह बंडामुंडा-रांची सिंगल लाइन सेक्शन के एक हिस्से के रुप में है।

Related posts

Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026
गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026

चुनावी राज्य झारखंड को 660 करोड़ से अधिक के रेल प्रोजेक्ट

झारखंड में 5 जनवरी 2025 से पहले विधानसभा चुनाव होना है। ऐसे में राज्य विधानसभा की सभी 81 सदस्यों के लिए चुनाव नवंबर या दिसंबर 2024 में हो सकते हैं। दरअसल झारखंड विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 5 जनवरी 2025 को समाप्त होगा। पिछली बार विधानसभा के चुनाव दिसंबर 2019 में कराये गये थे। ऐसे में चुनावी राज्य झारखंड पर पीएम मोदी की विशेष नजर है। झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन के बीजेपी में शामिल होने के बाद पीएम मोदी पहला झारखंड दौरा है। प्रधानमंत्री आज रविवार 15 सितंबर को झारखंड की यात्रा पर रहेंगे। वे झारखंड के टाटानगर जंक्शन रेलवे स्टेशन से टाटानगर और पटना के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके साथ ही वे झारखंड के टाटानगर में करीब 660 करोड़ रुपये से ज्यादा के विभिन्न रेल प्रोजेक्टस का शिलान्यास करेंगे। राष्ट्र को समर्पित करेंगे। करीब 20 हजार प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण यानी पीएमएवाई-जी के लाभार्थियों को पीएम स्वीकृति पत्र भी बांटेंगे।

PMY-G लाभार्थियों को स्वीकृति-पत्र

सभी के लिए आवास के लिए अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप, पीएम मोदी झारखंड के 20 हजार प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित करेंगे। वह लाभार्थियों को सहायता की पहली किस्त जारी करेंगे। पीएम मोदी करीब 46 हजार हितग्राहियों के गृह प्रवेश कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

वहीं गृह राज्य गुजरात को पीएम 8 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देने जा रही है। पीएम मोदी इन परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। 16 सितंबर को पीएम मोदी गांधीनगर स्थित पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के हितग्राहियों से संवाद करेंगे। इसके बाद पीएम गुजरात के गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर में होने वाले चौथे वैश्विक अक्षय ऊर्जा निवेशक सम्मेलन के साथ एक्सपो री-इन्वेस्ट का भी उद्घाटन करने वाले हैं। पीएम मोदी अहमदाबाद में मेट्रो रेल परियोजना का उद्घाटन भी करेंगे। इसके साथ ही सेक्शन एक मेट्रो स्टेशन से गिफ्ट सिटी मेट्रो स्टेशन तक वे मेट्रो की सवारी भी करेंगे। पीएमओ ने कहा, अहमदाबाद में वह 8,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी गुजरात के गांधीनगर में महात्मा मंदिर में री-इन्वेस्ट 2024 का उद्घाटन करेंगे।

ओडिशा को देंगे पीएम 3800 करोड़ को तोहफा

अपने दौरे के तीसरे दिन 17 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी ओडिशा में रहेंगे। जहां पीएम कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। पीएमओ से मिली जानकारी के अनुसार 17 सितंबर की सुबह लगभग 11:15 बजे प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के हितग्राहियों से PM संवाद करेंगे। जिसमें पीएम मोदी इस योजना के लाभ के साथ योजना के तहत किए गए विभिन्न कार्यों पर चर्चा करेंगे। इसके बाद पीएम राजधानी भुवनेश्वर में करीब 3800 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और कुछ परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। ये परियोजनाएं ओडिशा के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने, रोजगार के अवसर बढ़ाने और समग्र विकास में योगदान देने के उद्देश्य से हैं।

Post Views: 558
Tags: #17th September Modi birthday#gift of development project#three day three states #Jharkhand Gujarat OdishaPM Narendra Modi Birthday
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version