PM Modi Security Breach: प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक, हुबली में एक युवक कार के करीब पहुंचा

माला पहनाना चाहता था पीएम को

PM Modi Security Breach: कर्नाटक के हुबली में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया। पीएम यहां युवा महोत्सव का उद्घाटन करने पहुंचे थे। उनके रोड शो के दौरान ही एक युवक दौड़ता हुआ उनकी कार के गेट तक पहुंच गया। युवक ने उन्हें माला पहनाने की कोशिश की। सुरक्षाकर्मियों ने युवक को फौरन रोक लिया। हालांकि, पुलिस कमिश्नर ने सुरक्षा में चूक से इनकार किया है।

इसके कुछ देर बाद ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां 26वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन किया।

अपने संबोधन में स्वामी विवेकानंद की उक्ति दोहराई

इस मौके पर युवाओं को संबोधित करते हुए PM मोदी ने स्वामी विवेकानंद की सुप्रसिद्ध उक्ति, -उठो, जागो और तब तक रुको मत, जब तक लक्ष्य प्राप्त न कर लो। मोदी ने कहा कि युवा शक्ति भारत की चालक शक्ति है। खिलौनों से लेकर टूरिज्म, डिफेंस से डिजिटल हर क्षेत्र में दुनिया में भारत छाया हुआ है। यह इतिहास का विशेष दौर है।

मोदी ने यह भी कहा- ‘आप विशेष पीढ़ी हैं।भारत की महिलाएं आज लड़ाकू विमान उड़ा रही हैं। सेना में जुझारू भूमिकाएं निभा रही हैं। विज्ञान-प्रोद्योगिकी, अंतरिक्ष, खेल, ऐसे हर क्षेत्र में महिलाएं बुलंदियां छू रही हैं। ये उद्घोष है कि भारत अब पूरी शक्ति से अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ रहा है’।

हुबली में 16 जनवरी तक युवा महोत्सव

स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर होने वाला यह युवा महोत्सव 12-16 जनवरी तक चलेगा। इस साल कार्यक्रम की थीम ‘विकसित युवा-विकसित भारत’ रखी गई है। इसमें देश के अलग-अलग राज्यों से 30 हजार युवा शामिल होंगे।

पीएम ने युवाओं को याद दिलाया कि अब उनकी उड़ान के लिए रनवे तैयार है। उनके सामने ग्लोबल सीन में भारत का प्रभाव बनाने का विशेष मिशन है। आज गांव हो, शहर हो या कस्बा हो, हर जगह युवाओं का जज्बा उफान पर है। हर मिशन के लिए बुनियाद की जरूरत होती है, चाहे अर्थव्यवस्था हो या शिक्षा, खेल हो या स्टार्ट अप, कौशल विकास हो या डिजिटलाइजेशन हर क्षेत्र में एक मजबूत बुनियाद पिछले 8-9 साल में रखी गई है।

देेखं वीडियो

कर्नाटक में PM Modi की सुरक्षा में चूक

Exit mobile version