Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा: जानें डोनाल्ड ट्रंप से मिलेंगे तो क्या कहेंगे पीएम मोदी…क्या गैगस्टर्स की सूची सौपेंगे…

DigitalDesk by DigitalDesk
February 12, 2025
in दिल्ली, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
PM Narendra Modi is on a two-day visit to America
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिनी अमेरिका की यात्रा पर हैं। अपनी अमेरिकी यात्रा को लेकर पीएम ने पिछले दिनों सोशल मीडिया पर लिखा था कहा कि वे अपने ‘मित्र’ और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलने के लिए बेहद उत्सुक हैं। पीएम नरेन्द्र मोदी ने लिखा था कि उनकी अमेरिकी यात्रा ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान द्विपक्षीय सहयोग की सफलताओं को आगे बढ़ाने का एक बेहतर अवसर होगी। ऐसे में चर्चा हो रही है कि क्या पीएम नरेन्द्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात के दौरान अमेरिका में रहकर भारत में अपना गिरोह चला रहे गैंगस्टर्स को लेकर चर्चा करेंगे।

  • पीएम नरेंद्र मोदी दो दिवसीय अमेरिकी यात्रा
  • अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से करेंगे पीएम मोदी मुलाकात
  • द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न मुद्दों पर करेंगे चर्चा
  • वाशिंगटन के साथ साझा की जा सकती है गैंगस्टर्स की सूची
  • सूची में हैं अमेरिका में रहने वाले 12 गैंगस्टरों के नाम
  • सूची में अनमोल बिश्नोई के साथ गोल्डी बराड़ का भी नाम

बता दें केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने अमेरिका से अपना गिरोह चला रहे गैंगस्टर्स के खिलाफ अब कार्रवाई का मन बना लिया है। ऐसे में इन गैंगस्टर्स की शामत आने वाली है। भारत की सुरक्षा एजेंसियों की ओर से अमेरिका में रह रहे ऐसे 12 गैंगस्टर्स की सूची तैयार की है। जानकारी के मुताबिक गैंगस्टर्स की इस सूची को पीएम मोदी अमेरिका दौरे के दौरान वाशिंगटन के अफसरों को सौंप सकते हैं। इस सूची में अनमोल बिश्नोई और गोल्डी बराड़ जैसे कुख्याल गैंगस्टर्स के नाम भी शामिल हैं। बता दें अनमोल बिश्नोई गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

सूत्र बताते हैं कि केन्द्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशों पर ही इन 12 गैंगस्टर्स की सूची तैयार की गई है। उनके खिलाफ क्रिमिनल डॉक्यूमेंट्स को भी इस लिस्ट में शामिल किया गया है। सुरक्षा एजेंसियां किस तरह इन्हें वापस भारत ला सकती हैं। इसे लेकर भी इस सूची में एक जरूरी नोट शामिल किया गया है।
बताया जाता है कि भारत अमेरिकी की धरती से संचालित हो रही भारत विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने वाले गैंगस्टरों का मुद्दा पीएम की अमेरिकी यात्रा के दौरान उठा सकता है। चर्चा है कि इस मामले में संबंधित अमेरिकी अधिकारियों के साथ एक सूची साझा की गई है। इस सूची में उन गैंगस्टर्स के नाम और उनका पूरा विवरण के साथ अधिक अपडेट और डोजियर के साथ फिर से साझा किया जाएगा। यह गैंगस्टर अमेरिका में रहकर संगठित अपराध सिंडिकेट चला रहे हैं।

सूची में जो नाम शामिल हैं उनमें गोल्डी बराड़, अनमोल बिश्नोई, दरमनजोत सिंह काहलों, जिसे दरमन कहलों के नाम से भी पहचाना जाता है। इसके साथ ही अमृतपाल सिंह, हरजोत सिंह, हरबीर सिंह और नवरूप सिंह शामिल हैं। इस सूची में दूसरे नाम स्वर्ण सिंह उर्फ ​​फौजी, साहिल कैलाश रिटोली, योगेश, जिन्हें बॉबी बेरी के नाम से भी पुकारा जाता है। वहीं आशु, जिनकी पहचान भानु प्रताप संभली और अमन संभली के रूप में की गई है, के नाम भी शामिल हैं।

(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 407
Tags: #PM Modi visit to AmericaPM Narendra Modi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version