रामनवमी पर पीएम आज करेंगे पंबन रेल ब्रिज का उद्घाटन…रामेश्वरम में देश का पहला वर्टिकल—सी ब्रिज

PM Narendra Modi inaugurated the Rameswaram Pamban Rail Bridge on Ram Navami

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 6 अप्रैल रविवार को रामनवमी के पावन अवसर पर तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे। जहां पीएम रामेश्वरम में भारत के पहले वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज का उद्घाटन करने वाले हैं। यह नया पंबन रेल ब्रिज है। जिसे करीब 550 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। पंबन ब्रिज भारत की इंजीनियरिंग क्षमताओं का एक बेहतरीन उदाहरण भी है।

प्रधानमंत्री मोदी आज सबसे पहले रामनाथस्वामी मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे। इसके बाद वे नई रेल और सड़क परियोजनाओं की नींव रखेंगे। ब्रिज को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। जिनकी कुल लागत करीब 8,300 करोड़ रुपये से अधिक है। पीएम रामेश्वरम-तांबरम चेन्नई नई रेल सेवा को भी हरी झंडी दिखाने वाले हैं। इस उद्घाटन समारोह के दौरान पंबन पुल का वर्टिकल लिफ्ट स्पैन ऊपर उठाया जाएगा। जिसके बाद एक तटरक्षक जहाज उसके नीचे से गुजरेगा। इस तरह तमिलनाडु के रामेश्वरम में पीएम पंबन रेल ब्रिज का उद्घाटन करेंगे। बताया जाता है कि यह देश का पहला वर्टिकल-सी ब्रिज है।

पीएम नरेन्द्र मोदी आज करेंगे पंबन रेल ब्रिज का उद्घाटन

पीएम नरेन्द्र मोदी आज 6 अप्रैल को रामनवमी के पावन अवसर पर तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी तमिलनाडु के रामेश्वरम में पंबन रेल ब्रिज का उद्घाटन करेंगे। बताया जाता है कि यह देश का पहला वर्टिकल-सी ब्रिज है। खूबसूरत ब्रिज की सौगात देंगे। यह ब्रिज भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट रेल ब्रिज भी है। जिसके जरिए भारत ने अपने रेलवे नेटवर्क में एक नई उपलब्धि भी दर्ज की है। जिसमें पंबन ब्रिज Pamban Bridge को भारत का पहला वर्टिकल सी रेलवे ब्रिज भी घोषित किया गया है।

रामनवमी के पावन अवसर पर पीएम मोदी आज इस खूबसूरत ब्रिज की सौगात देंगे। यह ब्रिज भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट रेल ब्रिज भी है। जिसके जरिए भारत ने अपने रेलवे नेटवर्क में एक नई उपलब्धि भी दर्ज की है। जिसमें पंबन ब्रिज Pamban Bridge को भारत का पहला वर्टिकल सी रेलवे ब्रिज भी घोषित किया गया है। पंबन रेल ब्रिज भारतीय रेलवे की इंजीनियरिंग का एक बेहतरीन उदाहरण भी है जो न केवल देश की तकनीकी क्षमता को दर्शाता है बल्कि तमिलनाडु के पंबन Pamban और रामेश्वरम द्वीपों को जोड़ने में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह परियोजना भारतीय रेलवे की तकनीकी विशेषज्ञता के साथ स्थायित्व की दिशा में एक नई दिशा भी है जो भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर के गुणात्मक सुधार में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।
दरअसल पंबन सी ब्रिज तमिलनाडु के मंडपम से समुद्र के बीच स्थित रामेश्वरम तक तैयार किया गया है। इस रूट पर मंडपम भारत का आखिरी रेलवे स्टेशन भी है। पंबन रेल ब्रिज के बनने से श्रद्धालु बगैर किसी परेशानी से रामेश्वरम पहुंच पाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी रामनवमी के दिन रामेश्ववरम मंदिर में पूजा और अर्चना भी करेंगे। इस मंदिर को रामनाथस्वामी के नाम से भी जाना जाता है। भगवान शिव को समर्पित यह मंदिर हजारों साल पहले तैयार किया गया था। यह मंदिर पौराणिक रूप से भी महत्व रखता है।

2019 में रखी थी पीएम ने आधारशिला

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ही 2019 में पंबन रेल ब्रिज की आधारशिला रखी थी। अब वे नए पंबन ब्रिज का उद्घाटन भी करने वाले है। इसके बाद अप्रैल में ही पंबन रेल ब्रिज ट्रैफिक शुरू हो जाएगा। यह देश का पहला वर्टिकल सी ब्रिज भी है। यह पुल पुराने पंबन रेल पुल का स्थान लेगा। बता दें पुराना पंबन रेल पुल साल 1914 में तैयार किया गया था।…..प्रकाश कुमार पांडेय

Exit mobile version