Tuesday, May 20, 2025
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
LIVE India News
ADVERTISEMENT
Home शहर और राज्य दिल्ली

गंभीर चक्रवाती तुफान में बदला बिपरजॉय,पीएम मोदी ने की अ​धिकारियों के साथ बैठक

DigitalDesk by DigitalDesk
June 13, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
cyclone biporjoy
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

चक्रवात बिपरजॉय को लेकर पीएम नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के सीएम भूपेन्द्र पटेल से फोन पर बात की और चक्रवात को लेकर पूरी जानकारी हासिल की। बता दें अरब सागर में बने चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ ने भारत के तटीय इलाकों पर असर दिखाना शुरू कर दिया है। इसके चलते महाराष्ट्र के मुंबई समेत कई शहरों में बारिश हुई और 55 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तूफानी हवाएं शुरू हो गईं हैं। गुजरात के कच्छ और सौराष्ट्र के समुद्री तटों पर तेज हवाएं भी चल रहीं हैं। तो जामनगर के साथ ही मुंबई में भी हाई टाइड आ रहे हैं। वहीं रेलवे ने तूफान को देखते हुए करीब 67 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है।

  • बिपरजॉय का असर, 67 ट्रेन कैंसिल
  • जामनगर ओर मुंबई में हाई टाइड
  • कच्छ और सौराष्ट्र में चल रहीं तट पर तेज हवा
  • तटीय इलाकों पर बिपरजॉय का असर

पीएम मोदी खुद कर रहे मॉनिटरिंग

पीएम नरेन्द्र मोदी खुद इस पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने निर्देश दिया है कि कंट्रोल रूम बनाया जाए। जिसके जरिए राहत शिविरों में बिजली, फोन, इलाज और पानी से जुड़ी सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। पशुओं का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी ने आज सोमवार गुजरात के सीएम से फोन पर चर्चा भी की। उन्होंने कहा कि बचाव दल संवेदनशील स्थानों में रहने वाले लोगों की सुरक्षित निकासी सुनिश्चित कर रहे हैं। पीएम ने चक्रवात से उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए केंद्र और गुजरात सरकार की तैयारियों की समीक्षा के लिए नई दिल्ली में एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इस चक्रवात का पाकिस्तान पर भी असर पड़ने की आशंका है। पीएम मोदी ने अधिकारियों को संवेदनशील स्थानों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित रूप से निकाले जाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पीएम ने बिजली, दूरसंचार, स्वास्थ्य और पेयजल जैसी सभी जरुरी सेवाओं के रखरखाव को सुनिश्चित करने के साथ कोई क्षति होने की स्थिति में उन्हें तुरंत बहाल करने का भी निर्देश दिये।

Related posts

कांग्रेस सांसद ने पहनी कमल निशान टोपी

कांग्रेस सांसद ने पहनी कमल निशान टोपी

May 20, 2025
20 मई 2025 को भारत में सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई है, जो अपने उच्च स्तर से ₹6,500 प्रति 10 ग्राम तक नीचे आ गई है।

20 मई 2025 को भारत में सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई है, जो अपने उच्च स्तर से ₹6,500 प्रति 10 ग्राम तक नीचे आ गई है।

May 20, 2025

सौराष्ट्र और कच्छ के तट पर अलर्ट

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सौराष्ट्र और कच्छ तट के लिए चक्रवात अलर्ट जारी किया गया है। सुबह साढ़े 8 बजे चक्रवात पोरबंदर से करीब 320 किमी दक्षिण-पश्चिम, द्वारका से करीब 360 किलामीटर दक्षिण दक्षिण पश्चिम के साथ ही जखाऊ बंदरगाह से 440 किमी दक्षिण और नलिया से 450 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में स्थित था। इस तुफान के 15 जून की दोपहर तक जखाऊ बंदरगाह को पार कर जाने की उम्मीद है। बता दें चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के गुजरात में गुरुवार 15 जून को पहुंचने की आशंका के बीच राज्य में एक विस्तृत निकासी योजना बनाई गई है। प्रशासन ने 7 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया। निकासी अभियान सोमवार को भी जारी रहा। वहीं चक्रवात बिपरजॉय धीरे धीरे बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है। मौसम विभाग ने अब इसके गुरुवार दोपहर कच्छ और पाकिस्तान के कराची के बीच पहुंचने की संभावना बन रही है।

भारी नुकसान की आशंका

गुरुवार दोपहर गुजरात के कच्छ और पाकिस्तान के कराची के बीच इसके टकराने की संभावना है। मौसम कार्यालय ने गुजरात में सौराष्ट्र और कच्छ तटों के लिए चक्रवात की चेतावनी जारी की है। जामनगर, कच्छ, मोरबी, पोरबंदर, गिर सोमनाथ और देवभूमि द्वारका जिलों में भारी वर्षा और बहुत तेज़ हवा की गति के साथ चक्रवात से प्रभावित होने की संभावना है। तूफान की वजह से चार दिनों तक तेज हवाएं चलेंगी। तूफान के करीब आते ही हवा की गति तेज हो जाएगी। जिससे पेड़ों के गिरने और बिजली व फोन लाइनों को नुकसान पहुंचने की संभावना है।

Post Views: 62
Tags: Chief MinisterCyclone BiporjoygujaratKutchPM Narendra ModiSaurashtra
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

कांग्रेस सांसद ने पहनी कमल निशान टोपी

slide 1 to 3 of 3
कांग्रेस सांसद ने पहनी कमल निशान टोपी

कांग्रेस सांसद ने पहनी कमल निशान टोपी

स्पेशल
Samajwadi Party media cell made objectionable comments on social media against UP Deputy CM Brajesh Pathak

यूपी सपा के विवादित पोस्ट ने गरमाई सियासत…! डिप्टी सीएम के DNA को लेकर की ये अभद्र टिप्पणी…CM योगी से भूपेन्द्र सिंह तक बीजेपी नेताओं ने दी अखिलेश को ये नसीहत

मुख्य समाचार
Jyoti Malhotra was in contact with Pakistani intelligence agency even during Operation Sindoor

ज्योति मल्होत्रा की गद्दारी..जानें कितनी पड़ेगी भारी…सुरक्षा एजेंसियां कर रहीं जांच ज्योति ने दुश्मन देश के साथ अब तक कौन कौन से जानकारी की साझा…!

मुख्य समाचार

RSS Home 1

  • [Action required] Your RSS.app Trial has Expired. May 20, 2025
    Your trial has expired. Please update your subscription plan at rss.app. - (B3jAsBd4opujvyfO)
  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version