Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य बिहार पटना

क्या अचानक लिया है जातीय जनगणना का फैसला:इसके पीछे बिहार के CM नीतीश की क्या है भूमिका?…क्या जातिगत गणना की जड़ में हैं नीतीश बाबू! मुद्दा विहीन महागठबंधन!

DigitalDesk by DigitalDesk
May 1, 2025
in पटना, बिहार, मुख्य समाचार, राजनीति
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

क्या अचानक लिया है जातीय जनगणना का फैसला:इसके पीछे बिहार के सीएम नीतीश की क्या है भूमिका?…क्या जातिगत गणना की जड़ में हैं नीतीश बाबू! मुद्दा विहीन महागठबंधन!

बिहार में जारी कई योजनाओं को केंद्र की एनडीए सरकार की ओर से अपनाया गया है। इसमें अब जाति की जनगणना भी का मुद्दा भी शामिल हो गया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार की जातिगत जनगणना की पुरानी मांग को मंजूर कर दिया है। ‘एक हैं तो सेफ हैं’ जैसे नारे को गढ़ने वाले पीएम नरेंद्र मोदी ने अब जाति की गिनती को हरी झंडी दे दी है। बता दें बिहार की नीतीश कुमार सरकार की ओर से जाति आधारित गणना के बाद अपने राज्य में करीब 94 लाख गरीब परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दो-दो लाख रुपए देने का फैसला लिया था।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026
  • बिहार में चुनाव से पहले आहर आईं अंदर की बात बाहर
  • पीएम ने की सीएम नीतीश की मांग पूरी
  • नीतीश कुमार ने रखी थी केन्द्र के सामने जातिगत सर्वे की मांग
  • महागबंधन में रहते हुए नीतीश कुमार मांग को लेकर मिले से पीएम से

अब कुछ लोग सोच रहे हैं ‘एक हैं तो सेफ हैं’ जैसा नारा देने की बात करने वाले पीएम नरेंद्र मोदी अचानक पूरे देश में जातीय जनगणना के लिए आखिर तैयार कैसे हो गए? सर्वोच्च न्यायालय में कास्ट सेंसस से बचने के लिए इससे पहले कई तरह की दलीलें केंद्र सरकार ने दी थी। इतना ही नहीं बिहार में जातीय सर्वे की भी खुले मंच से कई मर्तबा आलोचना की गई। लेकिन अब अचानक हालात बदल गए। विपक्षी महागठबंधन के साथ रहकर बिहार में कास्ट सर्वे कराने के बाद बिहार के सीएम नीतीश कुमार अब एनडीए के पाले में आ गए हैं। वैसे बिहार की कई योजनाओं को केंद्र की एनडीए सरकार की ओर से बड़े स्तर पर स्वीकार किया है। उसमें अब बिहार का जातीय सर्वे भी शामिल हो गया है।

जातिगत गणना की जड़ में नीतीश बाबू!

पीएम नरेन्द्र मोदी बिहार के लोकप्रिय और बिहार के विकास के लिए पूरी तरह से समर्पित हमारे लाडले सीएम का तमगा तो नीतीश कुमार को बहुत पहले ही दे चुके हैं। बताया जाता है कि पूरे देश में जातिगत जनगणना कराए जाने के फैसले की जड़ में भी नीतीश बाबू ही हैं। उनकी पुरानी इस मांग को पीएम मोदी की एनडीए सरकार ने स्वीकार कर लिया है इसके साथ उसे धरातल पर भी उतारने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

श्रेय लेने के लिए लालू ने ठोके रहे दावा

आरजेडी सुप्रीमो और बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव का भी दावा है कि ‘उनके कहने पर ही 1996-97 में तत्कालीन संयुक्त मोर्चा की केंद्र सरकार ने जाति आधारित गणना को कराने का फैसला लिया था। इसके बाद बनी एनडीए की सरकार ने इस फैसले को लागू नहीं किया। हालांकि यह भी सच है कि तत्कालीन पीएम स्वर्गीय मनमोहन सिंह के 10 साल के शासन काल में लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी केन्द्र की सरकार में अहम भागीदार थी, लेकिन उस समय जातीय जनगणना को लेकर कोई पहल नहीं की गई। अब लालू जाति आधारित जनगणना के फैसले का श्रेय ले रहे हैं।

जाति की गणना तो महज बहाना है…आरक्षण निशाना है?

कास्ट सेंसस के लिए मिशन के तौर पर काम करने का श्रेय बिहार के सीएम नीतीश कुमार को ही दिया जाता है। बिहार में सीएम नीतीश कुमार ने इस संबंध में जमकर माहौल बनाया था। हालांकि यह अलग बात है कि तब नीतीश कुमार महागठबंधन सरकार का नेतृत्व कर रहे थे। बिहार में सर्वदलीय बैठक बुलाकर सभी पार्टियों की सहमति ली गई थी। इसके बाद सभी दलों के वरिष्ठ नेताओं को लेकर दिल्ली भी गए। वहां पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात भी की। अंतत: बिहार में कास्ट सर्वे हो गया। नीतीश बाबू ने डेटा भी सार्वजनिक कर दिया। इसके आधार पर नीतीश कुमार सरकार ने 65 प्रतिशत आरक्षण भी अपने राज्य में लागू कर दिया। हालांकि बाद में सर्वोच्च न्यायालय ने इस पर रोक लगा दी गई थी। लेकिन गरीबों के जो डेटा सरकार को सर्वे में मिला उसके आधार पर नीतीश सरकार आगे काम कर रही है।

झटके में बदल डाला बिहार में चुनावी मुद्दा

बिहार में नीतीश बाबू की सरकार के कास्ट सर्वे से कई जानकारी आईं। जिसमें पता चला कि बिहार में 94 लाख परिवार अत्यंत गरीबी में जी रहे हैं। इन गरीब परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नीतीश कुमार की सरकार ने दो-दो लाख रुपए देने का फैसला किया और उस अमल भी किया। इस पर फेजवाइज काम किया जा रहा है। हालांकि जातिगत सर्वे और उसके फाइंडिंग के पूरे काम तब हुए थी जब बिहार में नीतीश कुमार महागठबंधन सरकार का नेतृत्व कर रहे थे। इसके बाद ही नीतीश कुमार पूरे देश में विरोध दलों को एक कर महागठबंधन बनाने की अपनी मुहिम पर चल पड़े । जिससे लोकसभा चुनाव 2024 में तत्कालीन केंद्र की मोदी सरकार को हराया जा सके। इंडी गठबंधन ने भी कास्ट सर्वे को अपने एजेंडे में सबसे ऊपर रखा था। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तो इसे अपना मिशन ही बना रखा था। हालात तेजी से बदल, नीतीशकुमार ने पाला बदला, एनडीए में शामिल हुए और अब केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने जातिगत जनगणना कराने का फैसला लेकर बिहार चुनाव में विपक्ष के एक बड़े मुद्दे को एक झटके में बदल दिया।..प्रकाश कुमार पांडेय

Post Views: 561
Tags: #demand for caste census#pm accepts #Bihar CM Nitish KumarPM Narendra Modi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version