प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच अहम मुलाकात संपन्न हो गई है। यह बैठक करीब आधे घंटे तक चली, जिसके बाद मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री आवास से रवाना हो गए। इस मुलाकात को प्रदेश की सियासत के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वहीं, आज शाम करीब 3:30 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी भेंट तय है। यह राजनीतिक गतिविधियां ऐसे समय पर हो रही हैं, जब उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चाएं तेज हैं। वर्तमान में योगी सरकार के मंत्रिमंडल में पहले से ही कई पद खाली चल रहे हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद दो मंत्रियों के केंद्र सरकार में शामिल होने से यह संख्या और बढ़ गई है। ऐसे में माना जा रहा है कि जल्द ही नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को सरकार में अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। इसके अलावा कुछ मौजूदा मंत्रियों को संगठन की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है, जबकि संगठन से कुछ नेताओं की सरकार में एंट्री संभव है। कुछ राज्य मंत्रियों को स्वतंत्र प्रभार दिए जाने की भी चर्चा है। राजनीतिक संतुलन को देखते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधित्व को बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है। हाल में हुई ब्राह्मण विधायकों की बैठक का असर भी मंत्रिमंडल विस्तार में दिखाई दे सकता है। 2027 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए भाजपा एक मजबूत और संतुलित टीम तैयार करने की रणनीति पर काम कर रही है।
PM मोदी–योगी की मुलाकात, मंत्रिमंडल विस्तार के संकेत
-
By DigitalDesk
- Categories: उत्तर प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति
- Tags: #YogiAdityanath #PMModi #UPPolitics #CabinetExpansion #BJP #UttarPradesh
Related Content
पांचवां बीडीएस एप्लिकेशन्स पर अंतर्राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन उद्घाटित
By
DigitalDesk
September 16, 2026
Success Story: नौकरी की राह छोड़ खेती को बनाया करियर, ₹15 हजार से शुरू किया मशरूम का काम और खड़ा कर दिया ₹20 लाख का कारोबार
By
DigitalDesk
September 16, 2026
महाकाल की नगरी उज्जैन में ऊर्जा उद्योग की नई उड़ान. सीमेंस एनर्जी का 2053 करोड़ का निवेश, 1500 से ज्यादा रोजगार
By
DigitalDesk
September 16, 2026
Uttar Pradesh Assembly Elections 2027: यूपी 2027 में अखिलेश का 75 जिलों वाला दांव. स्थानीय मुद्दों से बनेगा चुनावी एजेंडा?
By
DigitalDesk
September 16, 2026
मध्यप्रदेश में चार दिन सियासी हलचल: नितिन नबीन VS राहुल गांधी....17 से 20 सितंबर तक MP में सियासी घमासान!
By
DigitalDesk
September 16, 2026