Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश ग्वालियर

अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी: पीएम मोदी करेंगे केन–बेतवा परियोजना का शिलान्यास…ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सोलर प्रोजेक्ट का उद्घाटन

DigitalDesk by DigitalDesk
December 20, 2025
in ग्वालियर, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, शहर और राज्य, संपादक की पसंद
0
PM Modi to lay the foundation stone of Ken Betwa project
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी

पीएम मोदी करेंगे केन–बेतवा परियोजना का शिलान्यास

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सोलर प्रोजेक्ट का उद्घाटन

25 दिसंबर को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा खजुराहो में केन–बेतवा परियोजना का शिलान्यास और ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सोलर प्रोजेक्ट का उद्घाटन अटल जी की दीर्घकालिक विकास दृष्टि का प्रत्यक्ष प्रमाण है। ये परियोजनाएँ मध्य प्रदेश के किसानों को सिंचाई, पेयजल और स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराएँगी। इसके साथ ही राज्य में 1153 अटल ग्राम सुशासन भवनों का शिलान्यास सुशासन को जमीनी स्तर पर और सुदृढ़ करेगा।

  • प्रधानमंत्री मोदी का मध्य प्रदेश दौरा और कार्यक्रम का क्रम

  • केन–बेतवा नदी जोड़ो राष्ट्रीय परियोजना का उद्देश्य, तकनीकी विवरण और महत्व

  • परियोजना से मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के प्रभावित जिलों में सिंचाई, जल संरक्षण और ऊर्जा के लाभ

  • हरित ऊर्जा और फ्लोटिंग सोलर परियोजना का पर्यावरणीय महत्व

  • अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती के अवसर पर स्मारक डाक टिकट और सिक्का, अटल ग्राम सुशासन भवन

  • परियोजना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था, रोजगार और सामाजिक विकास पर प्रभाव

अटल जी केवल राजनेता नहीं थे; वे संवेदनशील कवि और गहन विचारक भी थे। उनकी कविताएँ राष्ट्रप्रेम, संघर्ष, आशा और मानवीय संवेदनाओं से ओतप्रोत हैं। उनकी प्रसिद्ध पंक्तियाँ—“हार नहीं मानूँगा, रार नहीं ठानूँगा, काट के सदा आगे बढ़ता चलूँगा”—आज भी युवाओं को साहस, संकल्प और दृढ़ता की प्रेरणा देती हैं।

आज के समय में, जब सार्वजनिक विमर्श में ध्रुवीकरण और कटुता बढ़ रही है, अटल जी का जीवन सिखाता है कि असहमति को सम्मान के साथ व्यक्त किया जा सकता है, विरोध को रचनात्मक बनाया जा सकता है और राजनीति को नैतिकता तथा संवैधानिक मूल्यों से जोड़ा जा सकता है। उनकी शताब्दी यह संदेश देती है कि विकसित भारत का सपना केवल आर्थिक प्रगति से नहीं, बल्कि मूल्यों, सहिष्णुता, संवाद और सुशासन से ही साकार होगा।

हम सब मिलकर उनके सपनों को साकार करने का संकल्प-मोदी 

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी भारत की चेतना, लोकतंत्र और आत्मविश्वास में सदैव जीवित रहेंगे। उनकी जन्म शताब्दी हमें स्मरण कराती है कि सच्ची राजनीति वही है जो राष्ट्र को जोड़े, समाज को सशक्त बनाए और आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर भारत का निर्माण करे। उनके आदर्श आज भी हमारा मार्गदर्शन कर रहे हैं—आइए, हम सब मिलकर उनके सपनों को साकार करने का संकल्प लें।

जब हम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के अंतिम चरण में खड़े हैं, यह केवल अतीत को स्मरण करने का समय नहीं है, बल्कि उनके आदर्शों को हृदय में संजोने और उन्हें जीवन में उतारने का अवसर भी है। अटल जी का जीवन भारतीय राजनीति की उस दुर्लभ परंपरा का प्रतीक है, जिसमें गरिमा, संवाद, संयम, सहिष्णुता और राष्ट्रप्रथम सर्वोपरि रहे। वे ऐसे नेता थे जिन्होंने विरोधियों को भी सम्मान दिया, असहमति को सकारात्मक बनाया और राजनीति को नैतिकता का पवित्र माध्यम माना।

उनकी विरासत आज भी हर भारतीय के मन में प्रज्ज्वलित है, विशेषकर मध्य प्रदेश में—उनकी जन्मभूमि ग्वालियर में, जहाँ उनकी स्मृति जन-जन के हृदय में बसी है। भोपाल में स्थापित अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय उनकी दूरदृष्टि का जीवंत प्रमाण है, जो हिंदी माध्यम से उच्च शिक्षा को सशक्त बनाकर देश की सांस्कृतिक आत्मा को मजबूत कर रहा है।
ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण, कृषि उन्नयन, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार और युवा कौशल विकास—ये सभी प्रयास अटल जी की उसी दूरदर्शिता से प्रेरित हैं, जिसने ग्रामीण भारत को राष्ट्रीय मुख्यधारा से जोड़ा।
ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल साक्षरता, स्वरोजगार और उद्यमिता को प्रोत्साहित कर, ताकि विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे। कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया में मेरी भूमिका ग्रामीण युवाओं को अनुशासन, आत्मविश्वास, शारीरिक सुदृढ़ता और नेतृत्व गुण प्रदान करने की है। यह कार्य अटल जी के उस दृष्टिकोण से जुड़ा है, जिसमें स्वस्थ शरीर और मजबूत मन को एक सशक्त भारत के लिए अनिवार्य माना गया।

अटल जी का सार्वजनिक जीवन स्वतंत्र भारत के सबसे चुनौतीपूर्ण और परिवर्तनकारी कालखंडों से होकर गुजरा। 1950 के दशक से लेकर 2004 तक, उन्होंने राजनीति को सत्ता का खेल नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा का पवित्र दायित्व माना। उनका ऐतिहासिक वक्तव्य—“सरकारें आएँगी-जाएँगी, पार्टियाँ बनेंगी-बिगड़ेंगी, लेकिन देश रहना चाहिए”—आज भी भारतीय लोकतंत्र का नैतिक आधार है।

प्रधानमंत्री के रूप में अटल जी ने भारत को वैश्विक मंच पर नई पहचान दी। 1998 में पोकरण-II परमाणु परीक्षण ने भारत की संप्रभुता और सुरक्षा को अटल आधार प्रदान किया। इसके बावजूद उन्होंने शक्ति का प्रयोग शांति के उद्देश्य से किया। 1999 की लाहौर बस यात्रा इस बात का प्रमाण थी कि सच्ची ताकत संवाद, विश्वास और साहस में निहित होती है। उनके कार्यकाल में स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना, ग्रामीण सड़क विकास, दूरसंचार क्रांति और राष्ट्रीय राजमार्ग विकास ने भारत को भौगोलिक और आर्थिक रूप से जोड़ा। मध्य प्रदेश में इन परियोजनाओं ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा दी—किसानों को बाजार तक पहुँचा, व्यापार बढ़ा और लाखों परिवारों का जीवन स्तर बेहतर हुआ।

Post Views: 302
Tags: #Foundation StoneKen Betwa projectPM Modi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version